-
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में करीब छह महीने बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘दो दिन बाद मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हं, जब तक जनता मुझे चुनकर दोबारा सीट नहीं भेजती, मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।’ (REUTERS Photo)
-
सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा कि ‘आपका फैसला आने तक मैं जिम्मेदारी नहीं संभालूंगा। आम आदमी पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री बनेगा।’ यह ऐलान उनके समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह कदम दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। (PTI Photo)
-
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बीच, यह जानना महत्वपूर्ण है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को कितनी सैलरी मिलती है। (PTI Photo)
-
बता दें, देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। हर राज्य के मुख्यमंत्री की सैलरी अलग-अलग होती है। राज्य के मुख्यमंत्री का वेतन उस राज्य की विधानसभा तय करती है। सैलरी हर 10 साल में बढ़ती है। (PTI Photo)
-
मुख्यमंत्रियों को न केवल मुख्यमंत्री के रूप में उनका वेतन मिलता है, बल्कि वे विधानसभा या विधानपरिषद के सदस्यों के रूप में भी सैलरी प्राप्त करते हैं। राज्य की विधायिका ने मुख्यमंत्री का वेतन के साथ में भत्ते भी तय किए हैं। (PTI Photo)
-
यानी इनकी सैलरी में महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते शामिल होते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री को मुफ्त आवास, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं आदि प्राप्त होते हैं। इसके अलावा उन्हें कार और सुरक्षा भी सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। (PTI Photo)
-
बात करें दिल्ली सीएम को मिलने वाली सैलरी की तो delhiassembly.delhi.gov.in पर दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्हें हर महीने 3 लाख 90 हजार रुपये दिए जाते हैं। यानी दिल्ली के मुख्यमंत्री की सालाना सैलरी 46 लाख 80 हजार रुपये है। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट से पहले ये 10 बड़े खिलाड़ी भी राजनीति में मार चुके हैं एंट्री, किसी को मिली हार तो कोई है MP-MLA)