-
हमारे शरीर को स्वस्थ और ताजगी से भरा रखने के लिए कई तरह के प्राकृतिक फल और सब्जियां हमारी डाइट का हिस्सा होते हैं। इनमें से एक ऐसा फल है, जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि आयुर्वेद के अनुसार, कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर है। यह फल है—कंदमूल, जिसे कई जगहों पर रामफल भी कहा जाता है। खास बात यह है कि इस फल का जिक्र प्राचीन कथाओं में भी मिलता है। कहा जाता है कि भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान इसे ही खाया था। आइए जानते हैं कंदमूल के फायदे और कैसे इसे अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। (Photo Source: @shails/twitter)
-
कंदमूल फल खाने के फायदे
वजन घटाने में मददगार
कंदमूल फल में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख नियंत्रित रहती है। फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया को सक्रिय रखता है, जिससे फैट आसानी से पचता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। कम कैलोरी वाले इस फल को आप ब्रेकफास्ट के रूप में या दिन के किसी भी समय खा सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
बालों के लिए फायदेमंद
कंदमूल फल में कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं। यह सफेद बालों को काले करने में सहायक है और विटामिन सी के कारण बाल मजबूत होते हैं। इसके अलावा, आयरन की कमी के कारण होने वाले बालों के झड़ने को भी यह फल रोक सकता है। (Photo Source: Pexels) -
कोलेस्ट्रॉल कम करता है
कंदमूल में मौजूद विटामिन सी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को घटाता है। इसके सेवन से ब्लड वेसेल्स हेल्दी रहती हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए लाभकारी है। (Photo Source: Freepik) -
विटामिन बी6 से भरपूर
कंदमूल में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो शरीर में फैट के पाचन को सही रखने में मदद करता है। यह विटामिन मोटापा और दिल की बीमारियों से बचाने के साथ किडनी में पथरी की समस्या को भी रोकता है। (Photo Source: Freepik) -
हीमोग्लोबिन बढ़ाता है
कंदमूल फल आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद करता है। इससे कोशिकाओं को ऑक्सीजन और न्यूट्रिशन मिलती है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या भी कम हो सकती है। (Photo Source: Freepik) -
कंदमूल का सेवन कैसे करें?
कंदमूल का सेवन करने के कई तरीके हैं। आप कंदमूल से स्मूदी बना सकते हैं, जिसमें दूध, मेवा और दालचीनी मिला कर इसे हफ्ते में तीन बार पी सकते हैं। यह वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है। (Photo Source: @shails/twitter) -
आप कंदमूल की सब्जी बना सकते हैं या इसे पकौड़े के रूप में भी खा सकते हैं। वेट लॉस के लिए इसे उबालकर अपनी सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, उबालकर नमक मिलाकर खाने से यह शरीर को सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी समस्याओं से भी बचाता है। (Photo Source: @shails/twitter)
(यह भी पढ़ें: Year in Search 2024: Porn Star Martini से Chammanthi तक, भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई इन चीजों की रेसिपी)
