अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोग प्रभु श्री राम लला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ श्री राम लला के दर्शन के लिए ललायित है। इसी बीच मुंबई की रहने वाली 20 साल की शबनम शख पैदल चलकर श्री राम दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची हैं।

शबनम श्री राम लला के दर्शन के लिए मुंबई से पैदल चलकर शबनम अयोध्या पहुंची। उनका मानना है कि प्रभु श्री राम का भक्त होने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं है। शबनम खुलकर कहती हैं कि वे रामभक्त हैं और इसलिए अयोध्या आई हैं।

अयोध्या पहुंचने के बाद शबनम ने मीडिया से कहा कि उनकी यह यात्रा बिल्कुल भी चुनौतीपूर्ण नहीं थी। उन्होंने कहा, “अगर मैं पाकिस्तान या किसी अन्य इस्लामिक देश में रहती तो यह काफी मुश्किल होता लेकिन मैं भारत में रहती हूं। मैं तीन राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को पार करने के बाद अयोध्या आई हूं। मुंबई से पैदल चलकर अयोध्या आने वाली शबनम शेख कहती हैं, “तीनों राज्यों की पुलिस और सरकार ने मेरी काफी मदद की और सपोर्ट किया।”

कौन हैं शबनब शेख?

शबनम मुंबई की रहने वाली हैं। वे 21 दिसबंर को अयोध्या के लिए मुंबई से पैदल यात्रा पर निकली थीं। शबनम ने प्रभु श्री राम लला के दर्शन के लिए 1425 किलोमीटर की दूरी पैदल की तय की है। हालांकि इसके बाद भी उनके चेहरे पर थकान नहीं दिखती है। उनका कहना है कि 40 दिन की तपस्या पूरी हुई। प्रभु राम की नगरी में आकर मेरी यात्रा पूरी हुई।

शबनम रामलला के दर्शन का संकल्प लेकर पैदल निकली थीं। वे बीकॉम की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उनकी भगवान राम के प्रति आस्था है। वे खुद को सनातनी मुस्लिम कहती हैं। जब उन्हें पता चला कि देश भर से लोग अयोध्या श्री राम लला के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो वे भी पैदल ही निकल पड़ीं।

शबनम के हाथ में भगवा झंडा है, जिस पर हनुमान जी की तस्वीर बनी है। उनका कहना है कि पिता जी को जब खबर लगी तो उन्होंने हामी भर दी, मां थोड़ी उदास हुई। दोस्तों ने पहले उन्हें साइकिल से यात्र की सलाह दी मगर वे पैदल ही निकल पड़ीं। जब वे अयोध्या पहुंची तो फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।