Weather Forecast Today 20 December 2023: उत्तर भारत में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत के कई शहरों में ठंड बढ़ चुकी है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां भी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश बर्फ पड़ रही है। वहीं अगले 5 दिनों तक पंजाब-हरियाणा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दरअसल, मंगलवार को पंजाब का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हरियाणा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे ठंड काफी बढ़ गई है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना

रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट की गई है। एक तरफ उत्तर भारत जहां ठंड की चपेट में हैं। वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को तमिलनाडु के 39 क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अनुसार, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तमिलनाडु में अगले सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी बुधवार से लेकर शनिवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हो सकती है। वहीं केरल में भी अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम के मिजाज को देखते हुए आज पथानामथिट्टा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान के अनुसार, कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। 20 दिसंबर यानी आज भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में घना कोहरे की संभावना जताई है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 और 22 दिसंबर को भी मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, मेरठ,और बुलंदशहर में भी घना कोहरा छाया रहेगा। बता दें कि यूपी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया जा रहा है।