बुधवार को यूपी और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश हुई और हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई। इसमें मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर शामिल हैं। 28 फरवरी को बारिश का दायरा बढ़कर प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों तक पहुंच सकता है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 1 मार्च को भी बारिश के आसार बने हुए हैं, जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स

दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार को राजधानी में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हवा में नमी का स्तर 59% से 86% के बीच रहा। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 247 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Live Updates
11:06 (IST) 26 Feb 2025
Weather Update LIVE: दिल्ली का AQI खराब

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान बुधवार को सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक, 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पालम वेधशाला ने रात का तापमान मौसम के औसत से 4.5 डिग्री अधिक, 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बूंदाबांदी होने तथा बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में सुबह एक्यूआई 221 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

10:36 (IST) 26 Feb 2025
Weather Update LIVE: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी, 2025 को गरज के साथ आंधी-तूफान और भारी वर्षा/बर्फबारी होने के संभावना है।

10:01 (IST) 26 Feb 2025
Weather Update LIVE: दिल्ली में बारिश के आसार

दिल्ली में दिन का तापमान बढ़ रहा है। 26-27 फरवरी को हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तापमान कम होने की संभावना है।

09:17 (IST) 26 Feb 2025
Weather Update LIVE: मुंबई में मौसम गर्म

मुंबई में इन दिनों मौसम गर्म है, लगातार चार दिनों से तापमान 37°C से अधिक बढ़ रहा है। जिससे गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में लू की चेतावनी जारी की गई है। कोंकण और गोवा सहित मुंबई, तटीय कर्नाटक और केरल में लू की चेतावनी जारी की गई है। 3 दिन बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।

08:42 (IST) 26 Feb 2025
Weather Update LIVE: यूपी में बारिश का अनुमान

यूपी में 27 फरवरी से अगले तीन दिन 1 मार्च को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान का जताया है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों संभागों के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

08:34 (IST) 26 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: महाराष्ट्र में बढ़ेगी गर्मी

महाराष्ट्र और गुजरात में दिन का तापमान बढ़ सकता है। मुंबई और अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी। हालांकि, सुबह और शाम का मौसम सुहावना बना रहेगा।

08:33 (IST) 26 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: कैसा रहेगा पूर्वोत्तर भारत का मौसम?

असम, मेघालय, मणिपुर और नागालैंड में मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन ठंड का हल्का असर अभी भी बना रहेगा। कोलकाता में सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जहां न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

08:32 (IST) 26 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: कैसा रहेगा दक्षिण भारत का मौसम?

केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। चेन्नई और बेंगलुरु में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान थोड़ा कम बना रहेगा। इन शहरों में दिन का तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।