बुधवार को यूपी और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश हुई और हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई। इसमें मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर शामिल हैं। 28 फरवरी को बारिश का दायरा बढ़कर प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों तक पहुंच सकता है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 1 मार्च को भी बारिश के आसार बने हुए हैं, जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में खास बदलाव की संभावना नहीं है।
पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स
दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार को राजधानी में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हवा में नमी का स्तर 59% से 86% के बीच रहा। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 247 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Mausam ki Jaankari LIVE: शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पांच मार्च तक राज्य में लगातार बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खराब मौसम के चलते सरकार ने अगले दो दिनों के लिए लाहौल और पांगी क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में दिन में हल्की बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई। अंबाला और पंचकूला समेत हरियाणा के कुछ इलाकों और पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट में भी बारिश हुई। मौसम विभाग की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ में दिन में 2.5 मिमी बारिश हुई।
Mausam ki Jaankari LIVE: हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित मॉल रोड पर बर्फबारी हो रही है। देखिए ताजा तस्वीरें
Mausam ki Jaankari LIVE: स्काई मेट वेदर के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले तीन दिन 27 फरवरी से 01 मार्च 2025 के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
Mausam ki Jaankari LIVE: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इस समय बर्फबारी हो रही है।
Mausam ki Jaankari LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 01 मार्च 2025 की सुबह तक हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है तथा उत्तराखंड और पंजाब में भारी वर्षा (12 सेमी तक) और हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा (20 सेमी तक) होने की संभावना है।
Mausam ki Jaankari LIVE: जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मुकामीशाहवाली, द्रुगमुल्ला जैसे मैदानी इलाकों में आज ताजा बर्फबारी हुई
Mausam ki Jaankari LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक मार्च को दिल्ली एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह और दोपहर में बहुत हल्की बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय मुख्य सतही हवा पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से 12-14 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से 14-16 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह कम होकर पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। गरज/बिजली के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सतह पर हवा की प्रमुख गति 18-20 किमी प्रति घंटे की गति से पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा से आने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम होती जाएगी और दोपहर के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 14-16 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह गति बढ़कर पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा से 20 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
Mausam ki Jaankari LIVE: दिल्ली एनसीआर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मामूली बारिश होने से पूरे एनसीआर का मौसम सुहावना बना हुआ है।
Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इसी अवधि के लिए लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात और शिमला जिले में भारी बारिश व हिमपात होने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने ऊना और हमीरपुर जिलों में भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
Mausam ki Jaankari LIVE: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का हिमपात जारी रहा, जबकि मध्यम और निचले पहाड़ी इलाकों के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई।
कश्मीर के ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में बृहस्पतिवार को मध्यम से भारी हिमपात हुआ और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। सुबह कई इलाकों में हिमपात हुआ। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में ताजा हिमपात हुआ जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए। बांदीपोरा में राजदान टॉप एवं गुरेज, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में साधना टॉप, हंदवाड़ा एवं कुपवाड़ा और शोपियां में मुगल रोड पर भी ताजा हिमपात हुआ। इसके अलावा ऊंचाई वाले जिन अन्य इलाकों में हिमपात हुआ, उनमें जोजिला दर्रा, सिंथन टॉप और अमरनाथ गुफा शामिल हैं।
उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के साथ ही पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बुधवार को हल्की वर्षा हुई। वहीं, गुजरात समेत पश्चिम और दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी महसूस की गई। इन राज्यों में दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक ऊपर रिकॉर्ड किया गया।
बिहार में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। फरवरी में ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा हो सकता है।
उत्तराखंड के चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बर्फबारी के कारण तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 28 फरवरी से 1 मार्च तक हवा का स्तर सामान्य रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह सामान्य से खराब स्तर के बीच बना रह सकता है। बुधवार को हवाएं 8 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। 27 फरवरी को यह 8 से 20 किमी प्रति घंटे, 28 फरवरी को 16 से 22 किमी प्रति घंटे और एक मार्च को 10 से 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है, जबकि निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है।
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे खराब (260) श्रेणी में दर्ज किया गया।
राजस्थान के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के मुताबिक यह एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से है। वैसे तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज से प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का मौसम बनने वाला है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
मध्य प्रदेश में दिन में तेज धूप की वजह से दिन के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। रात का तापमान अब भी स्थिर है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान रतलाम में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार में अगले कुछ दिनों में तापमान में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की भी संभावना है। गर्मी भी बढ़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी-तूफान और भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे), गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद सोनमर्ग का पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढका हुआ नजर आया।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। इसके कारण यातायात और अन्य सेवाएं प्रभावित होने की संभावना भी जताई गई है। ऊंचे क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका है।
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला और कांगड़ा सहित कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। बर्फबारी और बारिश के कारण प्रदेश में शीतलहर फिर से बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट आई है।
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों शीत लहर की स्थिति है। तेज हवाओं, बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम काफी ठंडा हो गया है।
अगले 2-3 दिनों के दौरान लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।
प्रयागराज के मौसम की बात की जाए तो आज महाशिवरात्रि के दिन यहां मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 27 फरवरी को भी मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।