भारत में दिसंबर का महीना ठंड के चरम पर पहुंच चुका है। उत्तर भारत के लोग सर्द हवाओं, घने कोहरे और बढ़ते प्रदूषण की मार से जूझ रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आगे बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और उत्तरी पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन राज्यों में मौसम बदलने वाला है। साथ ही बताया कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में देश के बड़े हिस्से का मौसम बदलने वाला है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात समेत कई उत्तरी राज्यों में 28 और 29 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि बारिश के बाद इन राज्यों में तापमान में गिरावट आ सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई राज्यों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी समेत कई जिलों में शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
देशभर के मौसम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम का ब्लॉग
हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे गिर सकता है। 14 शहरों में शीत लहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज यानी शुक्रवार को कोलकाता का तापमान 21.21 डिग्री सेल्सियस है। दिनभर तापमान 15.97 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) से लेकर 27.74 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) तक रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते कड़ाके की ठंड और शीतलहर से राहत मिलेगी लेकिन 25 दिसंबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
20, 22 और 23 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर चलेगी, जबकि पंजाब में 20, 21 और 22 दिसंबर को शीतलहर का प्रकोप रहेगा। लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, बाल्टिस्तान, गिलगित, मुजफ्फराबाद और लद्दाख जैसे क्षेत्रों में 20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति रहने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, चंडीगढ़ और हरियाणा 20 दिसंबर से 21 दिसंबर तक प्रभावित रहेंगे।
आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि शीत लहर के कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
28 और 29 दिसंबर को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे उत्तरी राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है।
शुक्रवार को भी शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में रहा। सुबह 8 बजे राजधानी में मापा गया AQI 434 था। आरके पुरम में एक्यूआई 453, रोहिणी में 452, शादीपुर में 436 और विवेक विहार में 451 दर्ज किया गया।
मुंबई में आज का AQI 188 है, जो इसे खराब श्रेणी में रखता है। सभी को सावधान रहना चाहिए। बच्चों और अस्थमा जैसी सांस की बीमारी वाले लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए, और दूसरों को भी बाहर कम समय बिताना चाहिए।
20 दिसंबर 2024 की सुबह दिल्ली में 17.93 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। IMD ने दिन के लिए न्यूनतम तापमान 10.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।
सीकर जिले के फतेहपुर में 2.2, हनुमानगढ जिले के संगरिया में 3.3 डिग्री सेल्सियस, करौली में 3.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 3.5 डिग्री सेल्सियस, सिरोही शहर में 4.7 और बीकानेर में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया कया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में बेंगलुरु में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश तट के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के चलते बारिश होने की संभावना है।
तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गुरुवार को छिटपुट बारिश हुई, जबकि चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में ठंडी हवा चली। लो प्रेशर के चलते बारिश तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, ओडिशा तक हो सकती है।
UP के लखनऊ का तापमान 19.86 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, न्यूनतम और अधिकतम तापमान 12.14 डिग्री सेल्सियस और 24.15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। जहां तक हवा की गुणवत्ता का सवाल है, आज AQI स्तर 500 है जो खतरनाक श्रेणी में आता है।
शीत लहर की स्थिति ने दक्षिणी राज्यों को भी प्रभावित किया है। कर्नाटक में भी तापमान में गिरावट के कारण शीत लहर का अनुभव हुआ। आईएमडी के अनुसार कर्नाटक में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आईएमडी ने कर्नाटक में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की भी भविष्यवाणी की है ।
मध्य प्रदेश में भी घने कोहरे और शीतलहर का असर रहा। अगले पांच से सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में न्यूनतम तापमान 0 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. अजमेर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गौरतलब है कि राज्य में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. इसके अलावा, IMD ने 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक राजस्थान में शीत लहर और घने कोहरे के साथ-साथ ठंड की भी संभावना जताई है।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था, लेकिन शाम के समय अपेक्षा से अधिक ठंड महसूस की गई. न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नदियों, तालाबों की सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई है, क्योंकि यहां तापमान शून्य से नीचे चला गया है। आईएमडी के अनुसार, आज यहां न्यूनतम तापमान -4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आईएमडी के अनुसार, उत्तरी हवा की दिशा से आने वाली प्रमुख सतही हवाओं के कारण धुंध और घने कोहरे की स्थिति और भी गंभीर होने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली में एक्यूआई गुरुवार को 'गंभीर' श्रेणी में रहा। शहर के चारों ओर कोहरे की मोटी परत छाई रही और विजिबिलिटी कम रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह 8 बजे शहर में एक्यूआई 448 था। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई 'गंभीर' दर्ज किया गया। आनंद विहार में एक्यूआई 478, अशोक विहार में 474, बवाना में 460 और डीटीयू में 461 दर्ज किया गया।
दिल्ली में ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (GRAP) का चौथा चरण लागू है। जिसके तहत निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध और दिल्ली में गैर-जरूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक शामिल है।‘ग्रैप’ का पहला चरण एक्यूआई के 201 से 300 के बीच (खराब श्रेणी) होने पर, दूसरा चरण 301 से 400 के बीच (बहुत खराब) होने पर, तीसरा चरण 401 से 450 के बीच (गंभीर) होने पर और चौथा चरण 450 से अधिक (अति गंभीर) होने पर लागू होता है।