Sitaram Yechury Death Reactions: सीपीएम नेता सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे येचुरी का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। उनकी सियासत 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में शामिल होने के साथ शुरू हुई थी। सीपीआई (एम) ने जानकारी दी है कि 14 सितंबर को सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर नई दिल्ली स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मुख्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा जाएगा। इस दौरान आम लोग उनके आखिरी दर्शन कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद सीताराम येचुरी के पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया जाएगा, जहां उनकी इच्छा के अनुसार इसे चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर दिया जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि सीताराम येचुरी जी के निधन से दुखी हूं। वे वामपंथ के अग्रणी नेता थे और सभी राजनीतिक दलों से जुड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एक प्रभावी सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

सीताराम येचुरी के निधन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा,”सीताराम येचुरी जी मेरे दोस्त थे। वह आइडिया ऑफ इंडिया के रक्षक और हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले इंसान थे। मुझे हमारी लंबी चर्चाएं याद आएंगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।”

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए गुरुवार को कहा कि वे अपनी विचारधारा के प्रति बेहद निष्ठावान थे। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा,”माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। सीताराम येचुरी अपनी विचारधारा के प्रति बेहद कर्मठ एवं निष्ठावान थे। येचुरी को देश-विदेश के राजनीतिक मुद्दों की गहरी समझ थी। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ा नुकसान है।”

वामपंथी राजनीति का मुख्य चेहरा, CPM में संभाले अहम पद, जानें कौन थे सीताराम येचुरी

ज्योति बसु को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खड़े हो गए थे येचुरी

Live Updates
22:29 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: बिहार के कई नेताओं ने सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने गुरुवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार नीतीश ने येचुरी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत सीताराम येचुरी एक प्रख्यात राजनेता थे तथा उनके निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कॉमरेड सीताराम येचुरी को लाल सलाम और विनम्र श्रद्धांजलि। कॉमरेड इतनी जल्दी नहीं जाना था।’’ राजद नेता तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘माकपा महासचिव एवं पूर्व सांसद कॉमरेड श्री सीताराम येचुरी जी के असामयिक निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह गरीबों के लिए लड़ने वाले एक संघर्षशील नेता एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’’ 
TAKE

20:04 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: येचुरी के निधन पर सोनिया गांधी ने जताया दुख

Sitaram Yechury News LIVE: सोनिया गांधी नेसीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारत की विविधता की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित थे और धर्म निरपेक्षता के एक शक्तिशाली समर्थक थे। हमने 2004-08 के दौरान मिलकर काम किया था और तब से जो दोस्ती स्थापित हुई थी, वह उनके अंत तक जारी रही।

19:22 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: आम लोग भी कर सकेंगे सीताराम येचुरी के अंतिम दर्शन

Sitaram Yechury News LIVE: सीपीआई (एम) ने जानकारी दी है कि 14 सितंबर को सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर नई दिल्ली स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मुख्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा जाएगा। इस दौरान आम लोग उनके आखिरी दर्शन कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद सीताराम येचुरी के पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया जाएगा, जहां उनकी इच्छा के अनुसार इसे चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर दिया जाएगा।

19:02 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: चंद्रबाबू नायडू ने सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Sitaram Yechury News LIVE: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि येचुरी एक दिग्गज नेता थे, जो भारतीय राजनीति में सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक के रूप में उभरे। नायडू ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्हें (येचुरी) मुद्दों पर बौद्धिक दृष्टिकोण और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव के लिए जाना जाता था। विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर नेताओं के साथ उनकी व्यावहारिक बहस ने उन्हें अपनी पार्टी से परे पहचान दिलाई।’’ 

18:51 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया

Sitaram Yechury News LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार एवं सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुर्मू ने कहा कि येचुरी एक प्रतिबद्ध विचारक थे और उनमें मित्रों में विभिन्न दलों से जुड़े व्यक्ति शामिल थे।

18:28 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: सीताराम येचुरी के निधन से दुखी हूं- पीएम नरेंद्र मोदी

Sitaram Yechury News LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि सीताराम येचुरी जी के निधन से दुखी हूं। वे वामपंथ के अग्रणी नेता थे और सभी राजनीतिक दलों से जुड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एक प्रभावी सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

18:07 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: इंडिया गठबंधन बनाने वाले नेेताओं में एक थे येचुरी- एंटनी

Sitaram Yechury News LIVE:  कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी ने कहा- कॉमरेड सीताराम येचुरी की मृत्यु देश के सभी लोकतंत्रवादियों और धर्मनिरपेक्ष लोगों के लिए अपूरणीय है। सीताराम येचुरी ने देश की धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा INDIA गठबंधन बनाने वाले नेताओं की सूची में उनका नाम सबसे ऊपर है

18:04 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: कभी नाराज नहीं होते थे सीताराम केसरी- कपिल सिब्बल

Sitaram Yechury News LIVE: कपिल सिब्बल ने कहा कि वे मेरे मित्र थे। वे 2005 से 2014 तक मेरे साथ संसद में रहे…हम कई मुद्दों पर चर्चा करते थे और उन्हें सुलझाते थे…हमारे विचारों में मतभेद भी थे लेकिन सीताराम जी ऐसे व्यक्ति थे जो कभी नाराज़ नहीं होते थे। जब भी वे संसद में बोलते थे तो लोग उन्हें चुपचाप सुनते थे। उन्हें भारत से जुड़े हर मामले की गहरी जानकारी थी। वे उन चंद लोगों में से एक थे जो सच्चे अर्थों में धर्मनिरपेक्ष हैं…

17:54 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: कम्युनिस्ट वामपंथी आंदोलन के लिए बहुत बड़ी क्षति- डी राजा

Sitaram Yechury News LIVE: डी राजा ने कहा कि यह देश में समूचे कम्युनिस्ट वामपंथी आंदोलन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हमारा दशकों तक एक साथ जुड़ाव रहा है। हमने विभिन्न मुद्दों पर मिलकर काम किया…बाद में वे सीपीआई(एम) के महासचिव बने और मैं सीपीआई का महासचिव बना। हमने वामपंथी एकता को मजबूत करने के लिए मिलकर काम किया

17:53 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: यह बड़ा नुकसान- एनी राजा

Sitaram Yechury News LIVE: सीपीआई नेता एनी राजा ने कहा कि यह एक बड़ी क्षति है…यह इस देश के संपूर्ण वामपंथी और प्रगतिशील आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। वह एक सुलभ नेता थे।

17:51 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: कभी सीताराम येचुरी को नहीं भूल पाएंगे- पवन खेड़ा

Sitaram Yechury News LIVE: सीताराम येचुरी के निधन पर पवन खेड़ा ने कहा कि सीताराम येचुरी का योगदान सिर्फ़ पार्टी में ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीति में था। उन्हें सिर्फ़ उनकी पार्टी ही नहीं बल्कि पूरा देश याद करेगा। वो अपनी विचारधारा पर अडिग थे लेकिन कभी किसी को छोटा नहीं आंकते थे। एक शानदार वक्ता, एक शानदार सांसद और एक बेहतरीन इंसान। हम सभी को उनकी कमी खलेगी। हम सीताराम येचुरी को कभी नहीं भूलेंगे।

17:39 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: अभिषेक बनर्जी ने जताया दुख

Sitaram Yechury News LIVE:  तृणमूल कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वरिष्ठ माकपा नेता सीताराम येचुरी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वैसे तो हमारी राजनीतिक विचारधाराएं अलग थीं, लेकिन पिछले कुछ सालों में विपक्ष की कई बैठकों में मुझे उनसे बातचीत करने का सौभाग्य मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘येचुरी की सादगी, लोक नीति की गहन समझ और संसदीय मामलों में उनकी गहरी अंतर्दृष्टि वास्तव में उल्लेखनीय थी। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’’

17:38 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने येचुरी के निधन पर दुख जताया

Sitaram Yechury News LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीताराम येचुरी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे भारतीय राजनीति के लिए क्षति करार दिया। उन्होंने येचुरी के परिवार, मित्रों और पार्टी सहयोगियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। बनर्जी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘सीताराम येचुरी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं उन्हें एक वरिष्ठ सांसद के रूप में जानती थी और उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए क्षति है। मैं उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

17:36 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: गहलोत बोले- अपनी विचारधारा के प्रति बेहद निष्ठावान थे येचुरी

Sitaram Yechury News LIVE: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए गुरुवार को कहा कि वे अपनी विचारधारा के प्रति बेहद निष्ठावान थे। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा,”माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। सीताराम येचुरी अपनी विचारधारा के प्रति बेहद कर्मठ एवं निष्ठावान थे। येचुरी को देश-विदेश के राजनीतिक मुद्दों की गहरी समझ थी। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ा नुकसान है।”

17:33 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: SFI से शुरू हुआ था सीताराम येचुरी की सियासत का सफर

Sitaram Yechury News LIVE: राजनीति में सीताराम येचुरी  का सफर ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) से शुरू हुआ था। वह 1984 में माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य बने थे जबकि 1992 में पोलित ब्यूरो के लिए चुने गए। वह 2005 से 2017 तक 12 वर्ष तक राज्यसभा सदस्य रहे। वह 19 अप्रैल 2015 को विशाखापत्तनम में पार्टी के 21वें अधिवेशन में माकपा के पांचवें महासचिव बने और उन्होंने प्रकाश करात से उस समय पदभार संभाला था। उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के राजनीतिक मार्गदर्शकों से एक माना जाता था।

17:32 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर थे सीताराम येचुरी

Sitaram Yechury News LIVE: माकपा ने मंगलवार को एक बयान में बताया था कि येचुरी को यहां एम्स में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया है। इसमें बताया गया था कि उनका श्वसन नली संक्रमण का उपचार किया जा रहा है। येचुरी को सीने में निमोनिया जैसे संक्रमण के उपचार के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें ‘ऑक्सीजन सपोर्ट’ पर रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि उनके फेफड़ों में फंगल संक्रमण था।

17:27 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury News LIVE: दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर हुआ येचुरी का निधन

Sitaram Yechury News LIVE: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अस्पताल और पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। येचुरी 72 वर्ष के थे। उनकी हालत पिछले कुछ दिन से गंभीर बनी हुई थी और उन्हें कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया था। सूत्रों के अनुसार येचुरी का निधन अपराह्न तीन बजकर पांच मिनट पर हुआ।

17:14 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury Death LIVE: CPM नेता एनी राजा और डी राजा पार्टी ऑफिस पहुंचे

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एनी राजा और डी राजा पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी के निधन के बाद दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

17:12 (IST) 12 Sep 2024
Sitaram Yechury Death LIVE: राज्यसभा सांसद डॉ वी शिवदासन ने कहा- राज्यसभा सांसद डॉ वी शिवदासन

सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर सीपीआई(एम) के राज्यसभा सांसद डॉ वी शिवदासन ने कहा का बयान। बोले- उन्होंने समाज के दबे-कुचले लोगों के लिए लड़ाई लड़ी। उनका निधन बहुत दुखद है।

https://platform.twitter.com/widgets.js