Shashi Tharoor on Digvijay Singh: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार कांग्रेस के संगठन में कमजोरी को सामने लाने और बीजेपी-आरएसएस संगठन पर दिए गए बयानों को लेकर चर्चा की है। कांग्रेस के ही कई नेताओं ने उनके बयान पर सवाल उठाए हैं लेकिन तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है। शशि थरूर ने कहा है कि किसी भी पार्टी में अनुशासन जरूर होता है।

दरअसल, कांग्रेस सांसद और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया आई है। शशि थरूर ने कहा, “मैं भी चाहता हूं कि हमारा संगठन मजबूत हो। हमारे संगठन में अनुशासन होना चाहिए। दिग्विजय सिंह खुद इस बारे में बोल सकते हैं।”

आज की बड़ी खबरें

शशि थरूर ने सीखने की बात पर क्या कहा?

हालांकि, बीजेपी-आरएसएस के संगठन से सीखने की बात पर शशि थरूर ने अलग रुख अपनाया है। शशि थरूर ने इस मामले में कहा, “हमारा 140 वर्षों का इतिहास है, और हम इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं। हम स्वयं से भी सीख सकते हैं। किसी भी पार्टी में अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है।”

दिग्विजय सिंह के बयान पर थरूर ने कहा, “दिग्विजय सिंह जो कह रहे हैं, वह अपने behalf पर बोल सकते हैं, और मैं भी चाहता हूं कि हमारा संगठन और मज़बूत और अनुशासित बने।”

यह भी पढ़ें: मुझे कुछ नहीं होगा’, महिला को धमकी देने के आरोप में भाजपा पार्षद के पति पर मामला दर्ज, गिरफ्तार

क्या बोले थे दिग्विजय सिंह?

गौरतलब है कि शनिवार को ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने CWC बैठक शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया था, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें मोदी लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे नजर आते हैं।

दिग्विजय सिंह ने बाद में दी थी सफाई

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के बयान पर विवाद ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि गांधी के हत्यारों से कुछ सीखने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जो कहना चाहते थे, वह पहले ही कह चुके हैं, और किसी भी तरह की गलतफहमी दूर करते हुए जोड़ा कि वह हमेशा से कांग्रेस की विचारधारा के साथ खड़े रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस से बेहतर है RSS और BJP का संगठन’, दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के लिए क्या-क्या कहा?