Punjab By Election Result 2024, Chabbewal Barnala Bypolls Result 2024: पंजाब में हुए उपचुनाव में चब्बेवाल सीट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. इशांक कुमार ने 28,690 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 51,904 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रंजीत कुमार को 23,214 वोट प्राप्त हुए। बरनाला सीट पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लन ने आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह धालीवाल को 2,157 वोटों से हराकर जीत हासिल की। डेरा बाबा नानक सीट पर आम आदमी पार्टी के गुरदीप सिंह रंधावा ने 59,104 वोट पाकर कांग्रेस की जतिंदर कौर रंधावा को 5,699 वोटों से हराया। जतिंदर कौर को 53,405 वोट मिले। गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल(आरक्षित) और बरनाला सीट के उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई थी, जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने गए।

चारों विधानसभा सीट पर बुधवार (20 नवंबर) को उपचुनाव हुए थे। मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गए थे। पंजाब में यह मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है, जिनकी सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे कर लिए हैं। कांग्रेस और बीजेपी दो अन्य मुख्य दावेदार हैं। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में आप के 91 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 15, शिरोमणि अकाली दल के तीन, बीजेपी के दो और बहुजन समाज पार्टी का एक विधायक है. एक निर्दलीय विधायक भी है। Maharashtra Election Results 2024 LIVE

अधिकारियों के अनुसार इन चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 6.96 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 2.15 लाख महिलाओं समेत 4.45 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि गिद्दरबाहा में 81.90 प्रतिशत, डेरा बाबा में 64.01 प्रतिशत, बरनाला में 56.34 प्रतिशत और चब्बेवाल में 53.43 प्रतिशत मतदान हुए थे। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में गिद्दरबाहा में 84.93 प्रतिशत, डेरा बाबा नानक में 73.70 प्रतिशत, बरनाला में 71.45 प्रतिशत और चब्बेवाल में 71.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। Jharkhand Election Results 2024 LIVE

Live Updates

पंजाब की चारों विधानसभा सीटों के उपचुनाव की पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...

20:36 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: दो कांग्रेस सांसदों की पत्नियां, पूर्व वित्त मंत्री चुनाव हारे

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के दो सांसदों की पत्नियों को हार का सामना करना पड़ा। डेरा बाबा नानक में गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर को और गिद्दड़बाहा में लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग को हार का मुंह देखना पड़ा। पंजाब सरकार के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को भी गिद्दड़बाहा सीट पर करारी हार मिली और वह तीसरे नंबर पर रहे।

17:10 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: केजरीवाल बोले- पंजाब के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया

पंजाब के चुनाव नतीजों पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि पंजाब के लोगों ने उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को चार में से तीन सीट देकर फिर से आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है। पंजाब के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया और सबको बहुत-बहुत बधाई।

15:58 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: पंजाब में सभी सीटों के नतीजे घोषित

पंजाब में चारों सीटों के नतीजे अंतिम रूप से घोषित कर दिए गए हैं। तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी को शानदार जीत मिली है। एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

14:16 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: डेरा बाबा नानक में AAP ने जीत हासिल की

पंजाब के डेरा बाबा नानक में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा ने 60 हजार से ज्यादा वोट पाए। उन्होंन कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर को पराजित कर दिया। कांग्रेस उम्मीदवार जतिंदर कौर को 53322 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी रविकरण काहलों को कुल 6449 मत मिले हैं।

13:41 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: छब्बेवाल सीट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. इशांक कुमार

पंजाब के छब्बेवाल सीट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. इशांक कुमार चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रंजीत कुमार को 28,690 वोटों से हराया। डॉ. इशांक कुमार को 51,904 वोट मिले, जबकि रंजीत कुमार को 23,214 वोट ही मिले।

12:41 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: बरनाला से कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लन ने 16वें और अंतिम राउंड में 2147 सीट से आगे

बरनाला से कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लन ने 16वें और अंतिम राउंड में आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह ढालीवाल से 2147 सीट से आगे चल रहे हैं। कुलदीप सिंह ढिल्लन ने 28226 वोट पा चुके हैं, जबकि हरिंदर सिंह ढालीवाल को 26079 वोट मिले हैं।

11:56 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: चब्बेवाल सीट पर AAP ने कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ा

पंजाब के चब्बेवाल सीट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. इशांक कुमार ने कांग्रेस के रंजीत कुमार को बहुत पीछे छोड़ा। डॉ. इशांक कुमार ने 13वें राउंड में 46698 वोट पाकर रंजीत कुमार से करीब 26 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:36 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: डेरा बाबा नानक में AAP ने फिर पकड़ी रफ्तार

पंजाब के डेरा बाबा नानक में आम आदमी पार्टी के गुरदीप सिंह रंधावा फिर आगे हो गए हैं। 10वें राउंड में उन्होंने कांग्रेस की जतिंदर कौर रंधावा से 1191 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:55 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: बरनाला सीट पर कांग्रेस कुलदीप सिंह ढिल्लन AAP से 2267 वोटों से आगे

पंजाब के बरनाला सीट पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लन आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह ढालीवाल से 2267 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहां पर पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है।

10:50 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: गिद्दरबाहा सीट पर AAP के हरदीप सिंह डिंपी की बढ़त बरकरार

पंजाब के गिद्दरबाहा सीट पर आम आदमी पार्टी के हरदीप सिंह डिंपी की बढ़त बरकरार है। वह कांग्रेस की अमृता सिंह वारिंग से 3972 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:11 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: बरनाला सीट पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लन हुए आगे

पंजाब के बरनाला सीट पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लन अब आगे हो गए हैं। ताजा रुझान में वह आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह ढालीवाल से 687 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:06 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: छब्बेवाल सीट पर AAP के डॉ. इशांक कुमार कांग्रेस के रंजीत कुमार से 4394 वोटों से आगे

पंजाब के छब्बेवाल सीट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. इशांक कुमार कांग्रेस के रंजीत कुमार से 4394 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:34 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: बरनाला सीट पर AAP के हरिंदर सिंह आगे

पंजाब की बरनाला सीट पर आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह आगे चल रहे हैं।

09:23 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: चब्बेवाल सीट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. इशांक आगे

पंजाब में चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, चब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के डॉ. इशांक कुमार 1571 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहां मतगणना जारी है।

09:18 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: शुरुआती गणना में डेरा बाबा नानक में कांग्रेस आगे

पंजाब के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार जतिंदर कौर रंधावा 760 वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि अभी यह शुरुआती राउंड है। वहां वोटों की गिनती अभी जारी है।

09:03 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: मतगणना केंद्रों पर उम्मीदवारों में भारी उत्साह

पंजाब उपचुनाव की सभी चारों सीटों के लिए हो रही मतगणना को लेकर काउंटिंग सेंटरों पर उम्मीदवारों के समर्थकों में भारी उत्साह दिख रहा है। यहां आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है। राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान की प्रतिष्ठा भी इन चुनावों पर दांव पर लगी है।

08:53 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, मनप्रीत बादल और अमृता वड़िंग के भविष्य का होगा फैसला

पंजाब के गिद्दड़बाहा में कुल 13 राउंड में मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। मुख्य मुकाबले में कांग्रेस ,आप और बीजेपी हैं। इस चुनाव में तीन दिग्गज नेता हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, मनप्रीत बादल और अमृता वड़िंग के राजनीति भविष्य का फैसला हो रहा है।

08:25 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: प्रदेश AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा का दावा- अच्छे मार्जिन से जीतेंगे चुनाव

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने दावा किया है कि उपचुनाव वाली चारों सीट पर पार्टी बहुत अच्छे मार्जिन से जीतेगी। . उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब में विकास के नए मुकाम हासिल किए हैं।

08:21 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: बरनाला सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने जताई जीत की उम्मीद

पंजाब के बरनाला सीट के बीजेपी प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों ने जीत की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा, "हमें बहुत बड़ा जनादेश मिलने वाला है। लोगों ने मन बना लिया है कि बरनाला में कमल का फूल खिलेगा। लोग जानते हैं कि आम आदमी पार्टी को इतना बड़ा बहुमत देने के बाद भी उन्होंने जो वादे किए थे वो पूरे नहीं हुए. जनता जानती है कि जहां बीजेपी की सरकार है, वहां विकास हो रहा है। इसलिए कमल का फूल बरनाला में खिलेगा।"

07:31 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: पंजाब में AAP के लिए महत्वपूर्ण होगी उपचुनावों में जीत

पंजाब विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी शनिवार को आ रहे हैं। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। अगर चारों सीट पर जीत मिलती है तो यह राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए बूस्टर का काम करेगी।

06:57 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: बरनाला में बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा मुकाबला

बरनाला उपचुनाव में दो प्रमुख उम्मीदवार जीत के लिए मैदान में थे। बीजेपी के केवल सिंह ढिल्लों का मुकाबला कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों से है। दोनों उम्मीदवारों ने विकास और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण लाने पर जोर दिया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी मतदाताओं को समान रूप से प्रभावित करना था

06:47 (IST) 23 Nov 2024
Punjab By Election Result: पंजाब उपचुनाव में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला

पंजाब उपचुनाव में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला था। इस बार शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव में नहीं उतरा था। मुख्य उम्मीदवारों में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, केवल सिंह ढिल्लों, सोहन सिंह ठंडल और रविकरण सिंह कहलों (भाजपा), अमृता वडिंग और जतिंदर कौर (कांग्रेस) और हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और इशांक कुमार चब्बेवाल (आप) शामिल हैं।

चारों विधानसभा सीट पर बुधवार (20 नवंबर) को उपचुनाव हुए थे।