प्रिंयका गांधी जल्द ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि 24 फरवरी को प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। तबीयत खराब होने के कारण वे 16 फरवरी को इस न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाईं थीं। यात्रा में शामिल न होने पर उन्होंने निराशा जाहिर की थी।
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी ने अपनी बीमारी के कारण 16 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग नहीं ले पाने पर निराशा व्यक्त की थी।
प्रियंका गांधी ने पोस्ट कर दी थी जानकारी
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा “मैं सच में आज यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का इंतजार कर रही थी लेकिन मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मैं जैसे ही मैं बेहतर हो जाऊंगी, मैं यात्रा में शामिल होने जाउंगी! इस बीच मैं सभी यात्रियों और यूपी में काम करने वाले मेरे सहयोगियों को शुभकामनाएं देती। उन्होंने आगे कहा, मेरे भाई और हमारे सहयोगी यात्रा को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं आशा करती हूं कि उनकी चंदौली की यात्रा सफल हो।”
जानकारी के अनुसार, डिहाईड्रेशन और पेट में इंफेक्शन होने के कारण प्रियंका गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सोमवार को राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की। बता दें कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से पहले 15 राज्यों मणिपुर-मुंबई यात्रा पर हैं।
दरअसल, इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अमेठी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, जहां 2019 के चुनाव में राहुल गांधी लगभग 55,000 वोटों के अंतर से स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लक्ष्य 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करना है, क्योंकि लोकसभा चुनाव करीब हैं।