नरेंद्र मोदी के तीसरे प्रधानमंत्री कार्यकाल की शुरुआत हो गई है। बीते रविवार को मोदी के साथ 71 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने वालों में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्र शामिल थे। आपको बता दें कि मोदी के इस मंत्री मंडल में NDA के घटक दल भी शामिल हैं। जिसके बाद सोमवार की शाम होते-होते सभी मंत्रियों को विभाग सौंप दिए गया। 30 कैबिनेट मंत्रियों में से 5 मंत्री सहयोगी दलों से है। जबकि स्वतंत्र प्रभार के साथ 5 सहयोगी दलों के सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

मोदी के दूसरे कार्यकाल के भांति ही इस कार्यकाल में भी राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, अमित शाह को गृह और सहकारिता मंत्रालय, नितिन गड़करी को सड़क परिवहन मंत्रालय का जिम्मा मिला है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग अपने पास रखे हैं. इसके साथ ही वो सभी विभाग पीएम के पास रहेंगे जो किसी के पास नहीं है।

मोदी के तीसरा कार्यकाल

नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) – कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग…

  1. 1. राजनाथ सिंह– रक्षा मंत्रालय
  2. 2. अमित शाह– गृह और सहकारिता मंत्रालय
  3. 3. नितिन जयराम गडकरी– सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  4. 4. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय
  5. 5. शिवराज सिंह चौहान– कृषि और परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
  6. 6. निर्मला सीतारमण– वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय
  7. 7. एस जयशंकर– विदेश मंत्रालय
  8. 8. मनोहर लाल खट्टर– ऊर्जा, आवास और शहरी मामले
  9. 9. जीतन राम मांझी– MSME मंत्रालय (हम)
  10. 10. एचडी कुमारस्वामी – भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय (जेडीएस)
  11. 11. पीयूष गोयल– वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  12. 12. धर्मेंद्र प्रधान– शिक्षा मंत्री
  13. 13. राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)- पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी (जेडीयू)
  14. 14. सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
    15.वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय व अधिकारिता
    16.राममोहन नायडू– नागरिक उड्डयन (टीडीपी)
    17.प्रह्लाद जोशी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा
    18.जुएल ओरांव – जनजातीय मामले
    19.गिरीराज सिंह– कपड़ा मंत्रालय
    20.अश्विन वैष्णव – रेल; सूचना एवं प्रसारण; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
    21.ज्योतिरादित्य सिंधिया -संचार; और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास
    22.भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
    23.गजेंद्र सिंह शेखावत– संस्कृति; और पर्यटन
    24.अन्नूपूर्णा देवी– महिला एवं बाल विकास
    25.किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य; और अल्पसंख्यक मामले
    26.हरदीप सिंह पुरी– पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
    27.मनसुख मांडविया– श्रम और रोजगार; और युवा मामले और खेल
    28.जी किशन रेड्डी – कोयला; और खनन
    29.चिराग पासवान– खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (एलजेपी)
    30.सीआर पाटिल– जल शक्ति

बीते लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को 293 सीटें मिली हैं। इसमें बीजेपी के खाते में 240 सीट आई है। ऐसे स्थिति में अपने दम पर 272 के जादुए आंकड़े को नहीं पार करने की स्थिति में 10 साल एक बार फिर केंद्र में गठबंधन की सरकार बनी है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में कुल 234 सीटें आई है।