Sep 09, 2025

रात को सोने से पहले करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी होगी अति प्रसन्न

Shivani Singh

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न तरह के उपायों को अपनाते हैं।

आप चाहे तो रात को सोने से पहले इन ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर मां लक्ष्मी की असीम कृपा पा सकते हैं।

आइए जानते हैं मां लक्ष्मी के साथ कुबेर जी की कृपा पाने के खास उपायों के बारे में

मुख्य द्वार को रखें साफ

रात को सोने से पहले मुख्य द्वार को बिल्कुल साफ रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और धन-वैभव की वृद्धि होती है।

पूजा स्थल में न करें अंधेरा

पूजा स्थल में देवी-देवता का वास होता है। इसलिए कभी भी रात के समय पूजा स्थल में अंधेरा न रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

उत्तर दिशा रखें साफ

उत्तर दिशा कुबेर भगवान की मानी जाती है। इसलिए सोने से पहले इस दिशा को अवश्य साफ रखें, जिससे कुबेर जी अपनी कृपा बरसाते रहें।

जलाएं कपूर

कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा हट जाती है। इसलिए रात को सोने से पहले किचन में कपूर और लौंग अवश्य जलाएं।

गाय को खिलाएं गुड़

किसी भी शुभ दिन या फिर मंगलवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

परिवर्तिनी एकादशी पर करें ये उपाय, सुख-संपदा की होगी प्राप्ति