Sep 09, 2025

बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोरिंगा की पत्तियों का इस्तेमाल करने का सही तरीका

Vivek Yadav

आयुर्वेद में मोरिंगा का बेहद ही खास महत्व है। इसके जड़, फल से लेकर पत्तियों तक का इस्तेमाल कई रोगों में किया जाता है।

मोरिंगा की पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

मोरिंगा की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ऐसे में आइए जानते हैं अच्छी सेहत के लिए इसका सेवन कैसे करना चाहिए।

1. स्मूदी

ताजी मोरिंगा की पत्तियों को केले और बेरीज के साथ ब्लेंड कर स्वादिष्ट स्मूदी बना कर पी सकते हैं।

2. सलाद

तैजी मोरिंगा की पत्तियों को सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं। प्याज, टमाटर, खीरा व अन्य चीजों के साथ मिलाकर बनाए गए सलाद में इसकी पत्तियां डाल सकते हैं।

3. सूप और स्ट्यू

मोरिंगा पत्तियां से बने सूप या स्ट्यू का भी सेवन लोग खूब करते हैं। इससे शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं।

4. चटनी

मोरिंगा की पत्तियां और कुछ मसाले डालकर इसकी चटनी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

5. रोटी

मोरिंगा पाउडर या फिर इसकी ताजी पत्तियों का पेस्ट बनाकर आटे में मिलाकर रोटी भी बनाकर सेवन कर सकते हैं।

6. मोरिंगा चाय

सूखी मोरिंगा पत्तियों को गरम पानी में उबाल कर इसे हर्बल चाय के रूप में सेवन कर सकते हैं जिससे शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं।

फायदे

मोरिंगा के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत, एनर्जी, त्वचा में चमक, मजबूत बाल, वजन घटाने और पाचन से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी बताया गया है।

बालों में केराटिन बढ़ाते हैं ये सात फूड्स