Rahul Gandhi Ladakh Visit: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे। राहुल ने लेह में एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया। युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत 1947 में आजाद हुआ था और संविधान भारत की स्वतंत्रता को मजबूती देता है। भारत में आजादी को मजबूत करना संवैधानिक है।’
राहुल गांधी ने कहा कि संविधान एक कदम है… आप संस्थानों की स्थापना के लिए जिस तरह से संविधान को लागू करते हैं। वह उसी तरह से संविधान के विजन को सपोर्ट करते हैं। लोकसभा और राज्यसभा इन सभी एलिमेंट को मजबूर करते हैं। हालांकि, अब आरएसएस अपने लोगों को संस्थागत ढांचे के अहम स्थानों पर बैठा रही है।
5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को हटाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख पहुंचे हैं। इस बीच पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि राहुल गांधी का लद्दाख दौरा 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी 20 अगस्त को पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद वह कारगिल मेमोरियल भी जाएंगे। वह 25 अगस्त को 30 सदस्यीय लद्दाख ऑटानोमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल (LAHDC)-कारगिल चुनाव की बैठक में भी भाग लेंगे।
बता दें, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 10 सितंबर को होने वाले कारगिल परिषद चुनावों के लिए भाजपा के खिलाफ गठबंधन किया है। इससे पहले राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में दो बार श्रीनगर और जम्मू का दौरा किया था, लेकिन वह लद्दाख नहीं गए थे। उन्होंने जनवरी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान जम्मू और श्रीनगर का दौरा किया था। इसके बाद वह फरवरी में एक बार फिर निजी यात्रा पर गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट गए थे।
वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को राहुल गांधी के 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाल लड़ती हैं तो वो उनके लिए जान लड़ा देंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर कहा कि वो बौखलाई हुई हैं। उन्होंने कहा था कि कमल का बटन दबाइए 13 रुपए किलो चीनी मिलेगी, क्या वो दिलवा पाईं?