Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। दूसरी बड़ी दिक्कत है कि पार्टी के करीब 7 सांसद दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में किए गए विरोध-प्रदर्शन के दौरान गायब रहे हैं। 10 में से कुल 3 सांसद पार्टी के लिए आवाज उठाते दिख रहे हैं, जबकि सात सांसद गायब हैं। वहीं लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद सुशील कुमार रिंकू ने हाल ही में बीजेपी का दामन थाम लिया। इस मामले को लेकर जमानत पर बाहर आए संजय सिंह से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कि पार्टी इस विषय पर विचार करेगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की गिरफ्तारी एक ही मामले में हुई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद संजय सिंह आम आदमी पार्टी का चेहनरा बनते जा रहे हैं। इसके अलावा आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक और एनडी गुप्ता विरोध-प्रदर्शन के दौरान सक्रिय रूप से दिख रहे हैं।
राघव चड्ढा क्यों शांत हैं?
आम आदमी पार्टी के लिए मुखर रहने वाले पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पिछले महीने आंख की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। उनका मार्च के अंत में लौटने का कार्यक्रम था। उनकी पत्नी परिणीत चोपड़ा अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला को नेटफिलक्स पर रिलीज करने के लिए आ चुकी हैं, लेकिन राघव चड्ढा अभी भी लंदन में हैं। 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर लगातार बोल रहे हैं। तिहाड़ से संजय सिंह के बाहर निकलने पर उन्होंने खुशी का इजहार किया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि, राघव चड्ढा की वापसी में इसलिए देरी हो रही है, क्योंकि सर्जरी के होने बाद उन्हें धूप से परहेज के लिए बताया गया है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि जैसे ही उन्हें मंजूरी मिल जाएगी। वो आ जएंगे। साथ ही पहली की भांति पार्टी में गतिविधियों में शामिल होंगे।
स्वाति मालीवाल
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी इस वक्त अमेरिका में हैं। उन्होंन पार्टी से कहा कि उन्हें वहां रहने की जरूरत है। क्योंकि उनकी बहन बीमारी से उबर रही हैं। मावीवाल सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के सपोर्ट में लगातार पोस्ट कर रही हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि आप के कई नेता केजरीवाल के समर्थन में नहीं आ रहे हैं। हालांकि, मालीवाल ने इस खबर का खंडन किया है।
हरभजन सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के पर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब से राज्यसभा सांसद बनने के बाद से आप की गतिविधियों में शायद ही कभी भाग लिया हो। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी वो शांत हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर हाल ही में कई पोस्ट किए हैं, लेकिन सभी IPL के बारे में हैं।
हरभजन सिंह ने 24 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान को उनकी बेटी के जन्म पर बधाई दी थी। उनसे जब पूछा गया कि वो आप द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन में भाग लेंगे तो उन्होंने इनकार कर दिया था।
अशोक कुमार मित्तल
पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और आप सांसद मित्तल भी पार्टी गतिविधियों से काफी हद तक अनुपस्थि रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के बारे में बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। पार्टी मुख्यालय हमें बताएगा क्या करना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हाल ही में नहीं बुलाया गया था।
संजीव अरोड़ा
पंजाब से एक और आप सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद 24 मार्च को उनकी पत्नी सुनाती केजरीवाल से मुलाकात की थी। हालांकि, उन्होंने रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन शामिल नहीं होने की बात स्वीकार की। अरोड़ा ने कहा कि वो इसलिए शामिल नहीं हो सके क्योंकि वो लुधियाना में पार्टी द्वारा दिए गए एक काम में व्यस्त थे।
अरोड़ा ने कहा, ‘हमेश उन जिम्मेदारियों को पूरा किया है, जो मुझे दी गईं। मैं एनडी गुप्ता के लगातार संपर्क में हूं, जो राज्यसभा में हमारे नेता हैं। अगर मुझे विरोध-प्रदर्शन के लिए आने के लिए कहा जाता है तो मैं वहां रहूंगा।’
बलवीर सिंह सीचेवाल
पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद बलवीर सिंह सीचेवाल को भी पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में नहीं देखा गया है। जब उनसे उनकी अनुपस्थित के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं एक धर्मनिष्ठ व्यक्ति हूं और अपने कर्तव्यों का पालन कर रहा हूं। अगर कोई योजना है तो हम उसे साझा करेंगे।
विक्रमजीत सिंह साहनी
साहनी भी दूसरे सांसदों की तरह दूसरी आम आदमी पार्टी की गतिविधियों में काफी हद तक अनुपस्थित रहे हैं। वो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शांत हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के साथ लेखक खुशवंत सिंह की स्मृति की सभा में अपनी बात रखी थी।