राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता हैं। वह इस समय पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर की। वह साल 2012 में आम आदमी पार्टी से जुड़े, इसके बाद उनका सियासी ग्राफ चढ़ता चला गया। उन्होंने शुरुआत में आम आदमी पार्टी के लिए एक रणनीतिकार और प्रवक्ता की भूमिका निभाई।
वह साल 2020 में दिल्ली के राजिंदर नगर से विधायक चुने गए। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेज दिया। राज्यसभा में राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के उपनेता भी रहे, इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़े कई मुद्दों को उठाया। राघव चड्ढा की पत्नी बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा हैं।