Manmohan Singh Death News Live Updates: भारत के बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में से एक और राजनीति में शालीनता के प्रतीक माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने पीछे परिवर्तनकारी नीतियों की विरासत छोड़ गए। मनमोहन सिंह (92) का गुरुवार रात नई दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9.30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से श्मशान घाट के लिए शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है और कांग्रेस पार्टी ने आगामी सात दिनों के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कर्नाटक में अपने सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस के ये दोनों नेता देर रात करीब सवा दो बजे मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे।
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे और उन्होंने देश की आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट किया, “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोकाकुल है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था।”
Manmohan Singh Education Qualification | Manmohan Singh Family Members
Manmohan Singh Death News LIVE Updates | Manmohan Singh Net Worth
देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने 10 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। उन्होंने एक अर्थशास्त्री के रूप में भी देश की सेवा की। वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने किसानों को कर्ज मुक्त किया और भोजन का अधिकार और शिक्षा का अधिकार लाया। उन्होंने विदर्भ क्षेत्र में सिंचाई के लिए बड़ी मात्रा में वित्तीय पैकेज उपलब्ध कराया था। जब अमेरिका आर्थिक संकट का सामना कर रहा था, तब भी उन्होंने सुनिश्चित किया कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था स्थिर रहे। उन्होंने अपने शब्दों से कभी किसी को ठेस नहीं पहुंचाई, चाहे उनके खिलाफ कितनी भी कड़ी आलोचना क्यों न की गई हो।
पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे, वह बहुत ही योग्य व्यक्ति थे, वह RBI गवर्नर, वित्त मंत्री और PM रहे हैं। वह एक महान अर्थशास्त्री और ईमानदार व्यक्ति भी थे। देश को आर्थिक संकट से उबारने का श्रेय डॉ मनमोहन सिंह को जाता है। वह देश को अच्छी स्थिति में छोड़कर गए हैं।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है और एक खुली और जीवंत अर्थव्यवस्था की ओर भारत की परिवर्तनकारी यात्रा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, ‘यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। वह हमेशा से ही प्रेरणास्रोत रहे हैं, खासकर युवाओं के लिए। देश के लिए उनके योगदान, खासकर आर्थिक उदारीकरण को हर भारतीय हमेशा याद रखेगा।’
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वह एक विश्व हस्ती थे। मैं उन्हें अर्थव्यवस्था का आइंस्टीन कहूंगा। उनके योगदान को अमृतसर और पूरा देश याद रखेगा। यह एक राष्ट्रीय क्षति है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, डॉ मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने 10 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। उन्होंने एक अर्थशास्त्री और राज्यपाल के रूप में भी देश की सेवा की। वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने किसानों को कर्ज मुक्त किया और भोजन का अधिकार और शिक्षा का अधिकार दिलाया। उन्होंने विदर्भ क्षेत्र में सिंचाई के लिए बड़ी मात्रा में वित्तीय पैकेज उपलब्ध कराया था। यहां तक कि जब अमेरिका आर्थिक संकट का सामना कर रहा था, तब भी उन्होंने सुनिश्चित किया कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था स्थिर रहे। उन्होंने अपने शब्दों से कभी किसी को ठेस नहीं पहुंचाई, चाहे उनके खिलाफ कितनी भी कड़ी आलोचना क्यों न की गई हो।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज दिल्ली जाएंगे, जिनका कल रात निधन हो गया था।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर बहुत दुख हुआ। उनकी बुद्धिमत्ता, दबाव में भी धैर्य और हमेशा गर्मजोशी से काम लेने वाले व्यक्तित्व ने उन सभी को प्रभावित किया, जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति’
दिल्ली एआईसीसी प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कहा कि मेरे पास उनकी बहुत ही मधुर यादें हैं। मैं उत्तराखंड लोक लेखा समिति का अध्यक्ष था और सौभाग्य से, मुझे एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से आमने-सामने बातचीत करने का मौका मिला। मैंने उनसे कुछ सवाल पूछे और उन्होंने मुझे एक बच्चे की तरह समझाना शुरू कर दिया। उनके पीए उन्हें जल्दी से घर वापस जाने के लिए कह रहे थे क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन मनमोहन सिंह ने उन्हें रोका और मेरे सवालों का जवाब देना जारी रखा।
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह वो शख्सियत थे जिन्होंने वित्त सचिव, आरबीआई गवर्नर और पीएम के तौर पर देश की देखभाल की, जब देश आर्थिक संकट से गुजर रहा था। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि हम आत्मनिर्भर हैं। उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्र शोक में महाराष्ट्र मंत्रालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर दुखद है। मनमोहन सिंह की विनम्रता के कारण देश का हर व्यक्ति इस खबर से दुखी होगा। मुझे संसद में उनसे कई बार मिलने का मौका मिला। आज वे हमारे बीच नहीं रहे। सरकार ने एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस कठिन समय में उनके परिवार और मित्रों को शक्ति प्रदान करें।”
मनमोहन सिंह के एक गांव के शख्स ने कहा कि जहां तक मुझे पता है, वे (पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह) 70-80 साल पहले यहां रहा करते थे। सांसद बनने के बाद वे एक बार यहां आए थे। हम उनके निधन से दुखी हैं, क्योंकि वे अमृतसर से प्रधानमंत्री थे।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारत सरकार ने कल के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Manmohan Singh News LIVE: 2014 में प्रधानमंत्री पद से हटने से कुछ महीने पहले मनमोहन सिंह ने कहा था कि उनका नेतृत्व कमजोर नहीं है और इतिहास उनके प्रति मीडिया द्वारा उस समय प्रकाशित की गई बातों से कहीं अधिक दयालु होगा।
मनमोहन सिंह ने जनवरी 2014 में दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘मैं यह नहीं मानता कि मैं एक कमजोर प्रधानमंत्री रहा हूं… मैं ईमानदारी से यह मानता हूं कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया या संसद में विपक्ष की तुलना में अधिक दयालु होगा…। राजनीतिक मजबूरियों के बीच मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है।’’
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर कहा कि मनमोहन सिंह ने वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था का परिदृश्य बदल दिया था। जब देश गहरे संकट में था, तो उनकी पहल के माध्यम से देश उस उथल-पुथल से बाहर निकल आया। अब हमारे पास उस प्रकार के दूरदर्शी (नेता) की कमी है। वित्तीय संकट को नियंत्रित करने की मनमोहन सिंह की क्षमता पूरी तरह से सराहनीय है।
Manmohan Singh News LIVE: भारतीय टीम के खिलाड़ी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए अपनी बाह में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी है
भारतीय टीम के खिलाड़ी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए अपनी बाह में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी है#ManmohanSingh #INDvsAUS #INDvAUS #BGT2024 |@BCCI pic.twitter.com/pmSft4lRLz
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) December 27, 2024
Manmohan Singh News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केरल में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया।
Manmohan Singh News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया। सूत्रों के अनुसार, आज प्रस्तावित सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री #डॉ_मनमोहन_सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया।
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) December 27, 2024
सूत्रों के अनुसार, आज प्रस्तावित सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।#ManmohanSingh #DrManmohanSingh pic.twitter.com/fzFtkubfvH
Manmohan Singh News LIVE: यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट के जरिए सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ”राजनीति में सादगी के प्रतीक डॉक्टर मनमोहन सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया। यह खबर बेहद दुखद है। आर्थिक सुधार, परमाणु समझौता और मनरेगा समेत उनकी दूरदर्शी पहलों ने भारत को समृद्धि की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया। राष्ट्र उनके योगदान का हमेशा ऋणी रहेगा। भावभीनी श्रद्धांजलि।”
Manmohan Singh News LIVE: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी ‘एक्स’ पर कहा, ”पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन की खबर बेहद दुखद है। भारत की आर्थिक प्रगति में उनके उल्लेखनीय योगदान और उनके सदाचारी स्वभाव को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”
Manmohan Singh News LIVE: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मनमोहन सिंह के निधन को राजनीति जगत के लिए बड़ी क्षति बताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अपने बयान में पटेल ने कहा, ”डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।”
Manmohan Singh passes away LIVE Updates: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंच गए हैं।
#WATCH | Delhi: Congress National President Mallikarjun Kharge and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi reach former PM Dr Manmohan Singh's residence. pic.twitter.com/5LRCf3sreS
— ANI (@ANI) December 26, 2024
Manmohan Singh passes away LIVE Updates: कांग्रेस पार्टी के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद कर्नाटक से दिल्ली पहुंच गए हैं।
Manmohan Singh passes away LIVE Updates: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा – निःसंदेह, इतिहास आपका दयालुता के साथ मूल्यांकन करेगा, डॉ. मनमोहन सिंह जी! पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से, भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग सत्यनिष्ठ नेता और अद्वितीय कद का अर्थशास्त्री खो दिया है।
उन्होंने कहा, “आर्थिक उदारीकरण और अधिकार-आधारित उनकी नीति ने करोड़ों भारतीय नागरिकों के जीवन को गहराई से बदल दिया, वस्तुतः भारत में एक मध्यम वर्ग का निर्माण किया और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।”
Manmohan Singh passes away LIVE Updates: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सौतेले भाई सुरजीत सिंह कोहली ने कहा कि वह अपने भाई के निधन की खबर मिलने के बाद दिल्ली जा रहे हैं। कोहली ने बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से कुछ मिनट पहले कोहली ने कहा था, ‘‘उनकी हालत गंभीर है।’’
Manmohan Singh passes away LIVE Updates: तमिलनाडु के पूर्व पीएम स्टालिन ने कहा- ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख हुआ, एक राजनेता जिनकी बुद्धि और नेतृत्व ने भारत के आर्थिक बदलाव को आगे बढ़ाया। उनके कार्यकाल में स्थिर विकास, सामाजिक प्रगति और सुधारों का युग आया जिससे लाखों लोगों के जीवन में सुधार हुआ।’’
Manmohan Singh passes away LIVE Updates: अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन एक अंतरराष्ट्रीय अपूरणीय क्षति है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।’’
Manmohan Singh passes away LIVE Updates: तृणमूल कांग्रस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मनमोहन सिंह के साथ अपने निजी अनुभव को साझा किया और कहा कि देश को उनके नेतृत्व की कमी हमेशा महसूस होगी। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं। मैंने उनके साथ काम किया था और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में बहुत करीब से देखा था। उनकी विद्वता और बुद्धिमत्ता निर्विवाद थी और देश में उनके द्वारा शुरू किए गए वित्तीय सुधारों की गहराई को व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है।’’
Manmohan Singh passes away LIVE Updates: सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी है कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, सात दिनों का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।
