Manmohan Singh Death News Live Updates: भारत के बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में से एक और राजनीति में शालीनता के प्रतीक माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने पीछे परिवर्तनकारी नीतियों की विरासत छोड़ गए। मनमोहन सिंह (92) का गुरुवार रात नई दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9.30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से श्मशान घाट के लिए शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है और कांग्रेस पार्टी ने आगामी सात दिनों के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कर्नाटक में अपने सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस के ये दोनों नेता देर रात करीब सवा दो बजे मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे और उन्होंने देश की आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट किया, “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोकाकुल है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था।”

Manmohan Singh Education Qualification | Manmohan Singh Family Members

Manmohan Singh Death News LIVE Updates | Manmohan Singh Net Worth

Live Updates

देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

00:24 (IST) 28 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: सरकार स्मारक बनाने को तैयार

मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने को मोदी सरकार तैयार हो चुकी है। सरकार ने कहा है कि उन्हें दो से तीन दिन का वक्त चाहिए जिससे जगह खोजी जा सके। लेकिन कांग्रेस चाहती है कि जहां अंतिम संस्कार होगा, वहीं पर स्मारक भी बनना चाहिए।

00:22 (IST) 28 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती

मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की गई है। इस मौके पर भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे सम्मान के साथ उन्हें लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कई दूसरे राज्यों से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं।

00:19 (IST) 28 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: सोरेन ने किया मनमोहन सिंह को याद

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनमोहन सिंह को याद किया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय मनमोहन सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने एक लंबी यात्रा की है और उन्होंने इस देश को एक नई दिशा दी। उनके बारे में कुछ भी कहा जाए वो बहुत कम होगा। बहुत ही कम लोग आज के समय में ऐसे मिलते हैं। उनके अनुभव, उनके द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शक इस देश के लिए एक मील का पत्थर है।

00:18 (IST) 28 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: आज होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज सुबह 11.45 पर निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि उनके स्मारक बनाने को लेकर भी सरकार राजी हो गई है, सिर्फ जगह खोजने के लिए कुछ दिनों का वक्त मांगा गया है।

22:11 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: जयराम रमेश का केंद्र पर हमला

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि अगर मनमोहन सिंह जी के लिए मेमोरियल नहीं बनेगा, यह और कुछ नहीं जानबूझकर देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान माना जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि खड़गे द्वारा एक चिट्ठी पीएम मोदी को पहले ही लिखी जा चुकी है।

20:55 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा- सिद्धू

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “वह एक ‘युगपुरुष’ थे। उनके जाने का दुख पूरी दुनिया को है। उन्होंने अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में जो किया है उसकी पूरी दुनिया प्रशंसा करती है.. जब भी काबिलियत किरदार और ईमानदारी का जिक्र आएगा तब डॉ. मनमोहन सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा.”

20:30 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर यहां निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सिंह का बृहस्पतिवार रात यहां एम्स में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सरकार ने निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर निगमबोध घाट, नयी दिल्ली में होगा।’’ इसमें कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय से सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ करने के लिए प्रबंध किए जाने का अनुरोध किया गया है।

20:28 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्यसमिति का शोक प्रस्ताव

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा शोक प्रस्ताव पारित किया। पार्टी ने लिखा, “कांग्रेस कार्य समिति एक सच्चे राजनेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करती है, जिनके जीवन और कार्य ने भारत की नियति को गहराई से आकार दिया है। डॉ. मनमोहन सिंह भारत के राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य में एक महान व्यक्ति थे, जिनके योगदान ने देश को बदल दिया और उन्हें दुनिया भर में सम्मान मिला। 1990 के दशक की शुरुआत में वित्त मंत्री के रूप में, डॉ. सिंह भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार थे। बेजोड़ दूरदर्शिता के साथ उन्होंने सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की जिसने न केवल देश को भुगतान संतुलन संकट से बचाया बल्कि वैश्विक बाजारों के लिए दरवाजे भी खोले। विनियमन, निजीकरण और विदेशी निवेश को प्रोत्साहन की अपनी नीतियों के माध्यम से उन्होंने भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि की नींव रखी। उनके नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरा, जो उनकी प्रतिभा और दूरदर्शिता का प्रमाण है।”

20:00 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने की मांग

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने इस देश की अर्थव्यवस्था को बदला, देश के मिडिल क्लास की जिंदगी को बदला, गरीब की जिंदगी को बदला। किसान के लिए उचित मुआवजा कानून लेकर आए, 72 हजार करोड़ की कर्ज माफी को लेकर आए…मां भारती के उस सच्चे सबूत को श्रद्धांजलि का एक बड़ा हिस्सा ये हैं कि उनकी अंतिम यात्रा उस स्मारक पर हो जो स्मारक दिल्ली राजधानी में बनाया जाए। ताकि उनकी याद सदैव इस देश के लोगों के साथ रहें। ये राजनीति का विषय नहीं हो सकता है इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने एक पत्र लिखा है कि सरदार मनमोहन सिंह जी की स्मृति में एक स्मारक का निर्माण हो..अब इस पर सरकार को निर्णय लेना है।”

19:36 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह के निधन पर तेजस्वी यादव ने जताई संवेदना

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “उनके निधन पर हम उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना रखते हैं। उनके जाने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके जैसा ईमानदार और महान नेता बड़े मुश्किल इस धरती पर आते हैं। जब वह प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने कई योजना की शुरुआत की. आज हम सभी शोक में हैं इस खड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।”

19:04 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह के निधन पर क्या बोलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, “मनमोहन सिंह के निधन से हमने एक ऐसा नेता खो दिया है जो ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता का प्रतीक था, जिसने पूरे दिल और दिमाग से हमारे देश की सेवा की। कांग्रेस पार्टी के लिए एक चमकदार और प्रिय मार्गदर्शक, उनकी करुणा और दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों के जीवन को बदल दिया और सशक्त बनाया। उनके शुद्ध हृदय और उत्कृष्ट दिमाग के कारण उन्हें भारत के लोग बहुत प्यार करते थे। उनकी सलाह, बुद्धिमत्तापूर्ण सलाह और विचारों की हमारे देश के राजनीतिक क्षेत्र में उत्सुकता से मांग की जाती थी और उन्हें गहराई से महत्व दिया जाता था। दुनिया भर के नेताओं और विद्वानों द्वारा उनका सम्मान और प्रशंसा की गई, उन्हें अपार ज्ञान और कद के राजनेता के रूप में सराहा गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने द्वारा संभाले गए प्रत्येक उच्च पद पर प्रतिभा और विशिष्टता लाई और उन्होंने भारत को गौरव और सम्मान दिलाया।”

19:00 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह के आवास से निकले राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी, पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास से रवाना हुईं।

18:42 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE:प्रफुल्ल पटेल ने क्या कहा?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी बहुत अच्छे इंसान थे। उन्होंने बहुत बड़ी ऊंचाई अपने जीवन में प्रधानमंत्री बनकर पाई। उनकी सोच हमेशा देश को आगे बढ़ाने और विकास के लिए रहा। उनके साथ मुझे भी काम करने का मौका मिला…मुझे बहुत दुख है कि वह आज हमारे बीच नहीं रहें…मैंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

17:49 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: CWC की बैठक में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक चल रही है। यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाई गई है।

17:11 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह के निधन पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन का हम सभी को बहुत दुख है। देश में उनकी एक अपनी छवि रही है एक अर्थशास्त्री के रूप में, एक वित्त सचिव के रूप में, एक रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में, मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अपने कर्तव्यों का बहुत अच्छे से निर्वाहन करने का प्रयास किया। देश की सेवा करते हुए उन्होंने कई अच्छे कार्य किए। ऐसे व्यक्ति का हमारे बीच में न होना निश्चित रूप से हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

17:01 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh News LIVE: मनमोहन सिंह के निधन पर क्या बोले शंकर सिंह वाघेला?

Manmohan Singh News LIVE: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर गुजरात के सीएम शंकर सिंह वाघेला ने कहा- मुझे कल उनके निधन की खबर मिली। वो एक महान आदमी थे और उन्होंने देश के लिए बहुत काम किया। जब वो बोलते थे तो पूरा देश उन्हें सुनता था। उन्होंने हमेंशा अर्थव्यवस्था में बैलेंस बनाया। वह बहुत सज्जन आदमी थे। उनके निधन से देश को नुकसान हुआ है।

16:47 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: भाजपा नेताओं ने मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करने के लिए एक मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

16:13 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए बड़ी क्षति- ज्योतिरादित्य सिंधिया

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में शैक्षणिक ऊंचाई को छूकर देश की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया था, उनका योगदान देश के उन्नति और प्रगति के लिए चिरस्थायी रहेगा। मैं उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान उनके परिवार को इस संकट की खड़ी में शक्ति प्रदान करें।”

15:46 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: आज पूरा देश आंसुओं में- अजय कुमार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार ने कहा कि आज पूरा देश आंसुओं में है। उनकी ईमानदारी, बहादुरी और योगदान, खासकर परमाणु समझौते के दौरान, ने उस आधुनिक भारत की नींव रखी जिसे हम आज देख रहे हैं। उन्हें 20वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में याद किया जाएगा।

15:31 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: असीम अरुण ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुझे तीन वर्षों से अधिक समय तक उनके साथ रहने और देश-विदेश में यात्रा करने का अवसर मिला। उनकी जीवनशैली, उनका संवाद करने का तरीका और उनका आंतरिक प्रबंधन। यह सब सभी के लिए प्रेरणादायक था। प्रधानमंत्री के रूप में उनका समय प्रबंधन अनुकरणीय था। हर रात उनके पास एक घंटे का समय तय था जिसमें वे पढ़ाई करते थे।

15:26 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: वह बेहद विनम्र व्यक्ति- महबूबा मुफ्ती

जेकेपीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के निधन पर कहा कि हम आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। 2002 में, पीडीपी और कांग्रेस गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे थे। उस समय, सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को यहां भेजा था और पहली बार मैं इतने विनम्र व्यक्ति से मिला।

15:12 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह के भतीजे ने क्या कहा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भतीजे गुरदीप सिंह ने कहा कि वे देश के वित्त मंत्री और फिर प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन वे एक पारिवारिक व्यक्ति भी थे। वे परिवार के सदस्यों से बहुत जुड़े हुए थे। जब भी परिवार को मार्गदर्शन की आवश्यकता होती थी, वे हमेशा हमारे लिए उपलब्ध रहते थे। वे छोटी-छोटी बातों के लिए भी हमसे बात करते थे। हमें यह खबर रात में मिली, लेकिन हमने इसे उनके (मनमोहन सिंह की बहन) साथ साझा नहीं किया। हमने इसे सुबह साझा किया। हम उन्हें दिल्ली नहीं जाने दे सकते क्योंकि उनका स्वास्थ्य स्थिर नहीं है और डॉक्टर ने हमें उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी है।

15:03 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: कांग्रेस सांसद ने संवेदना व्यक्त की

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि मैं डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। जब मैं लोकसभा में आया था, तब मैंने पांच बजट देखे थे। पहले बजट में उदारीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की घोषणा की गई थी।

14:55 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल सुबह 8:30 बजे पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल सुबह 8:30 बजे पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा ताकि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। उसके बाद पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।’

14:52 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: दिल्ली के पूर्व सीएम ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

14:45 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: भारत के आर्थिक सुधारों की नींव रखी- पंकज पचौरी

पंकज पचौरी ने डॉ. मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कहा कि हमारे देश ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जिसने देश को मजबूत बनाने के लिए हर संभव काम किया, लेकिन वह कभी भी सुर्खियों में नहीं रहा। उसने भारत के आर्थिक सुधार की नींव को मजबूत किया। उनका मानना ​​था कि आर्थिक सुधार तब तक महत्वहीन हैं, जब तक कि इससे आम आदमी को लाभ न हो।

14:34 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: पूरी दुनिया मनमोहन सिंह को याद करेगी- कांग्रेस नेता

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस सांसद और पार्टी के पंजाब प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पूरी दुनिया डॉ. मनमोहन सिंह को याद करेगी। आज की राजनीति में कोई उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं है। वह बहुत ही सरल व्यक्ति थे। भारत रत्न की कोई मांग नहीं है लेकिन उन्हें यह दिया जाना चाहिए।

14:29 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: वह एक अच्छे नेता थे- रानिल विक्रमसिंघे

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि मैं उन्हें 1992 से जानता था, मैंने उनसे चर्चा की थी। वह मेरे अच्छे मित्र थे। वह एक अच्छे नेता थे, आधुनिक भारत बनाने वालों में से एक थे।

14:26 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व पीएम के निधन पर क्या बोले एमके स्टालिन

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि यह भारत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने तमिलनाडु में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं। उन्होंने 100 दिवसीय रोजगार योजना, मेट्रो रेल, सेतुसमुद्रम परियोजना की शुरुआत की और तमिल को शास्त्रीय भाषा घोषित किया। वह हमारे नेता एम. करुणानिधि के करीबी थे। डीएमके की ओर से मैं उनके परिवार और कांग्रेस के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

14:08 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News LIVE: उनका कार्यकाल भारत के लिए एक स्वर्णिम काल- कांग्रेस

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि हमने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी है। वह एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को एक वित्तीय शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह एक निर्दोष व्यक्ति थे और उनके खिलाफ कभी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। उनका कार्यकाल भारत के लिए एक स्वर्णिम काल है। उन्होंने भारत के लोगों खासकर गरीबों के लिए नीतियां बनाईं। हम उनकी यादों को हमेशा संजो कर रखेंगे।