Republic TV के एडिटर अर्णब गोस्वामी की डिबेट गुरुवार को मुद्दे से जा भटकी। पैनलिस्ट चर्चा के दौरान गड्ढा, चड्ढा और पड्ढा तक करने लगे। वे इन नामों के जरिए एक-दूसरे पर जुबानी निशाना साध रहे थे। हो-हल्ले और मुद्दा दिशाविहीन होते देख अर्णब भी थोड़ा परेशान हुए। उन्होंने गुजारिश करते हुए सभी मेहमानों से कहा- ये क्या हो रहा है! अरे, मेरी डिबेट को बचाइए। शांत हो जाइए, बहुत सारे दर्शक हमें फोन कर रहे हैं।

दरअसल, डिबेट में एक पैनलिस्ट विनोद सिंह कहने लगे थे- बंगाल के भाइयों-बहनों से है कहना, इनसे (बीजेपी) है बचके रहना। बीजेपी है सबसे बड़ा गड्ढा, जुमलेबाजों का है सबसे बड़ा अड्डा। बंगाल है राष्ट्र का गहना, बीजेपी का अत्याचार से बचकर रहना। देश में तमाशा बनाकर रखा है। किसान बेहाल है। सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं। सब प्रायोजित कार्यक्रम कराते हैं।

इसी पर बीजेपी के गौरव भाटिया ने टोका- चुप हो जाइए। ज्यादा न उड़िए। ऐसा न हो पर कट जाएं, नीचे गिर जाएंगे। अर्णब कौन हैं। इन्हें चुप कराइए। ये लगता है नए-नए आए हैं। गड्ढा कर रहे हो न, सुन गड्ढे… जितनी गंदगी होती है, उसे गड्ढे में ही डाला जाता है। तुम्हारी गंदी सोच को हम गड्ढे में ही डालकर दफनाएंगे। सुन गड्ढे, कहां है तुम्हारे अड्डे? ममता अराजकता की मूर्ति हैं। ये गड्ढे, अड्डे व पड्डे करने से नहीं चलेगा…।

इसी बीच डिबेट भटकने लगी, तो अर्णब गुजारिश करने लगे- अरे, ये गड्ढे-अड्डे के बीच में मेरी डिबेट को बचाइए। गौरव आप सीनियर प्रवक्ता हैं, अगर आपको कोई उत्तेजित कर रहे हैं, तो आप क्यों हो रहे हैं? ये गड्ढा, चड्ढा, अड्डा और पड्डा क्या है? चुप हो जाइए…शांत हो जाइए। बहुत से दर्शक फोन कर रहे हैं।

देखें, वीडियोः