Jharkhand Vidhan Sabha Election Results 2019 Constituency-Wise: झारखंड में मतों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक 81 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिसमें से 22 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस को 15 सीट  और जेएमएम को 29 सीटें मिली है। राजद को एक सीट मिली है। झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को 3 सीटें मिली हैं।  झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव ने ट्वीट करते हुए  लिखा है, “प्रिय हेमंत! अनंत शुभकामनाएँ। असीम आशीष..मनोकामना पूर्ण हुई।झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार व पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है। लगातार साझे संघर्ष के लिए कांग्रेस के साथियों का भी बहुत धन्यवाद।जोहार झारखंड”

बीजेपी की हार पर रघुवर दास ने हार की जिम्मेदारी ली है। उनका कहना है कि यह पार्टी की नहीं मेरी हार है। रघुवर दास ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कहा- जनादेश भाजपा के पक्ष में नहीं रहा। जो भी जनादेश रहा हम उसका सम्मान करते हैं। मुझे उम्मीद है कि हेमंत सोरेन और उनकी सरकार जनता की भलाई के लिए काम करेगी।

पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को हुआ था जबकि दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को हुआ था। तीसरे चरण का 12 दिसंबर, चौथे चरण का  16 दिसंबर और आंतिम यानी पांचवे चरण का मतदान 20 दिसंबर को हुआ था। आप चुनाव के नतीजे विधानसभा सीटों के हिसाब से यहां देख सकते हैं।

Jharkhand Election Results 2019 

देखें: कौन कहां से जीता?
बाघमारा
से बीजेपी उम्मीदवार दुल्लु महतो 824 वोट से जीते।
बेरमो से कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह 25172 वोट से जीते।
बगोदर से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( लिबरेशन) के नेता विनोद कुमार सिंह ने 144 वोटों से जीत हासिल की।
बहरागोड़ा से जेएमएम उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती 60565 वोट से जीते।
बरहेट से जेएमएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन 25740 वोट से जीते।
बरही से कांग्रेस उम्मीदवार उमाशंकर अकेला 11371 वोट से जीते।
बड़कागांव से कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद 31514 वोट से जीते।
बरकट्ठा से निर्दलीय उम्मीदवार अमित कुमार यादव 24812 वोट से जीते।
भवनाथपुर से बीजेपी उम्मीदवार भानु प्रताप शाही 39904 वोट से जीते।
बिश्रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार रामचंद्र चंद्रवंशी 8513 वोट से जीते।
बिशुनपुर से जेएमएम उम्मीदवार चमरा लिंडा 17382 वोट से जीते।
बोरियो से जेएमएम उम्मीदवार लोबिन हेम्ब्रम 17924 वोट से जीते।
बोकारो से बीजेपी उम्मीदवार बिरंची नारायण 13313 वोट से जीते।
चाईबासा– जेएमएम उम्मीदवार दीपक बिरुवा 26159 वोट से जीते।
चतरा से राजद उम्मीदवार सत्यानन्द भोक्ता 24055 वोट से जीते।
चक्रधरपुर से जेएमएम उम्मीदवार सुखराम उरांव 12234 वोट से जीते।
चंदनकियारी से बीजेपी उम्मीदवार अमर कुमार बौरी 9211 वोट से जीते।
छतरपुर से बीजेपी उम्मीदवार पुष्पा देवी 26792 वोट से जीते।
डाल्टनगंज से बीजेपी उम्मीदवार आलोक चौरसिया 21517 वोट से जीते।
देवघर से बीजेपी उम्मीदवार नारायण दास 2624 वोट से जीते।
धनवार से झारखण्ड विकास मोर्चा ( प्रजातांत्रिक) उम्मीदवार बाबू लाल मराण्डी 17550 वोट से जीते।
धनबाद से बीजेपी उम्मीदवार राज सिन्हा 17550 वोट से जीते।
दुमका से जेएमएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन 13188 वोट से जीते।
डुमरी से जेएमएम उम्मीदवार जगन्नाथ महतो 34288 वोट से जीते।
गांडे से जेएमएम उम्मीदवार सरफराज अहमद 8855 वोट से जीते।
गढ़वा से जेएमएम उम्मीदवार मिथिलेश ठाकुर 23522 वोट से जीते।
घाटिशला से जेएमएम उम्मीदवार रामदास सोरेन 6724 वोट से जीते।
गिरिडीह से जेएमएम उम्मीदवार सुदिव्य कुमार 15884 वोट से जीते।
गोड्डा से बीजेपी उम्मीदवार अमित कुमार मंडल 4512 वोट से जीते।
गोमिया से आजसू उम्मीदवार लंबोदर महतो 10937 वोट से जीते।

बाघमारा से बीजेपी उम्मीदवार दुल्लु महतो 824 वोट से जीते।
बेरमो से कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह 25172 वोट से जीते।
बगोदर से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( लिबरेशन) के नेता विनोद कुमार सिंह ने 144 वोटों से जीत हासिल की।
बहरागोड़ा से जेएमएम उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती 60565 वोट से जीते।
बरहेट से जेएमएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन 25740 वोट से जीते।
बरही से कांग्रेस उम्मीदवार उमाशंकर अकेला 11371 वोट से जीते।
बड़कागांव से कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद 31514 वोट से जीते।
बरकट्ठा से निर्दलीय उम्मीदवार अमित कुमार यादव 24812 वोट से जीते।
भवनाथपुर से बीजेपी उम्मीदवार भानु प्रताप शाही 39904 वोट से जीते।
बिश्रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार रामचंद्र चंद्रवंशी 8513 वोट से जीते।
बिशुनपुर से जेएमएम उम्मीदवार चमरा लिंडा 17382 वोट से जीते।
बोरियो से जेएमएम उम्मीदवार लोबिन हेम्ब्रम 17924 वोट से जीते।
बोकारो से बीजेपी उम्मीदवार बिरंची नारायण 13313 वोट से जीते।
चाईबासा– जेएमएम उम्मीदवार दीपक बिरुवा 26159 वोट से जीते।
चतरा से राजद उम्मीदवार सत्यानन्द भोक्ता 24055 वोट से जीते।
चक्रधरपुर से जेएमएम उम्मीदवार सुखराम उरांव 12234 वोट से जीते।
चंदनकियारी से बीजेपी उम्मीदवार अमर कुमार बौरी 9211 वोट से जीते।
छतरपुर से बीजेपी उम्मीदवार पुष्पा देवी 26792 वोट से जीते।
डाल्टनगंज से बीजेपी उम्मीदवार आलोक चौरसिया 21517 वोट से जीते।
देवघर से बीजेपी उम्मीदवार नारायण दास 2624 वोट से जीते।
धनवार से झारखण्ड विकास मोर्चा ( प्रजातांत्रिक) उम्मीदवार बाबू लाल मराण्डी 17550 वोट से जीते।
धनबाद से बीजेपी उम्मीदवार राज सिन्हा 17550 वोट से जीते।
दुमका से जेएमएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन 13188 वोट से जीते।
डुमरी से जेएमएम उम्मीदवार जगन्नाथ महतो 34288 वोट से जीते।
गांडे से जेएमएम उम्मीदवार सरफराज अहमद 8855 वोट से जीते।
गढ़वा से जेएमएम उम्मीदवार मिथिलेश ठाकुर 23522 वोट से जीते।
घाटिशला से जेएमएम उम्मीदवार रामदास सोरेन 6724 वोट से जीते।
गिरिडीह से जेएमएम उम्मीदवार सुदिव्य कुमार 15884 वोट से जीते।
गोड्डा से बीजेपी उम्मीदवार अमित कुमार मंडल 4512 वोट से जीते।
गोमिया से आजसू उम्मीदवार लंबोदर महतो 10937 वोट से जीते।
ईचागढ़ से जेएमएम उम्मीदवार सबिता महतो 18710 वोट से जीते।
गुमला से जेएमएम उम्मीदवार भूषण तिर्की 7667 वोट से जीते।
हटिया से बीजेपी उम्मीदवार नवीन जायसवाल 16264 वोट से जीते।
हजारीबाग से बीजेपी उम्मीदवार मनीष जायसवाल 51812 वोट से जीते।
हुसैनाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह 9849 वोट से जीते।
जगन्नाथपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सोना राम सिंकु 11606 वोट से जीते।
जामा से जेएमएम उम्मीदवार सीता मुर्मु उर्फ सीता सोरेन 2426 वोट से जीते।
जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 15833 वोट से जीते।
जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार बन्ना गुप्ता 22583 वोट से जीते।
जामताड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी 38741 वोट से जीते।
जमुआ से बीजेपी उम्मीदवार केदार हाजरा 18175 वोट से जीते।
जरमुंडी से कांग्रेस उम्मीदवार बादल 3099 वोट से जीते।
झरिया से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णिमा नीरज सिंह 12054 वोट से जीते।
जुगसलाई से जेएमएम उम्मीदवार मंगल कालिंदी 21934 वोट से जीते।
कांके से बीजेपी उम्मीदवार समरी लाल 22540 वोट से जीते।
खरसांवा से जेएमएम उम्मीदवार दशरथ गागरई 22795 वोट से जीते।
खिजरी से कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र कच्छप 5469 वोट से जीते।
कोडरमा से बीजेपी उम्मीदवार नीरा यादव 1797 वोट से जीते।
खूंटी से बीजेपी उम्मीदवार नीलकंठ सिंह मुंडा 26327 वोट से जीते।
कोलेबिरा से कांग्रेस उम्मीदवार नमन बिक्सल कोंगारी 12338 वोट से जीते।

लातेहार से जेएमएम उम्मीदवार बैद्यनाथ राम 16328 वोट से जीते।
लिट्टीपाड़ा से जेएमएम उम्मीदवार दिनेश विलियम मरांडी 13903 वोट से जीते।
लोहरदगा से कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर उरांव 30150 वोट से जीते।
मधुपुर से जेएमएम उम्मीदवार हाजी हुसैन अंसारी 23069 वोट से जीते।
महगामा से कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडेय सिंह 12499 वोट से जीते।
महेशपुर से जेएमएम उम्मीदवार स्टीफन मरांडी 34106 वोट से जीते।
मझगांव से जेएमएम उम्मीदवार निरल पुर्ती 47192 वोट से जीते।
मांडर से जेवीएम-पी उम्मीदवार बंधु तिर्की 23127 वोट से जीते।
मणिका से कांग्रेस उम्मीदवार रामचंद्र सिंह 16240 वोट से जीते।
मांडू से बीजेपी उम्मीदवार जयप्रकाश पटेल 2062 वोट से जीते।
मनोहरपुर से जेएमएम उम्मीदवार जोबा मांझी 16019 वोट से जीते।
निरसा से बीजेपी उम्मीदवार अपर्णा सेनगुप्ता 25458 वोट से जीते।
नाला से जेएमएम उम्मीदवार रवींद्र नाथ महतो 3520 वोट से जीते।
पोटका से जेएमएम उम्मीदवार संजीव सरदार 43110 वोट से जीते।
पांकी से बीजेपी उम्मीदवार शशिभूषण मेहता कुशवाहा 37190 वोट से जीते।
पाकुड़ से कांग्रेस उम्मीदवार आलमगीर आलम 65108 वोट से जीते।
पोड़ैयाहाट से जेवीएम-पी उम्मीदवार प्रदीप यादव 13597 वोट से जीते।
रामगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी 28718 वोट से जीते।
राजमहल से बीजेपी उम्मीदवार अनंत कुमार ओझा 12372 वोट से जीते।
रांची से बीजेपी उम्मीदवार चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह 5904 वोट से जीते।
सरायकेला से जेएमएम उम्मीदवार चंपाई सोरेन 15667 वोट से जीते।
सारठ से बीजेपी उम्मीदवार रंधीर कुमार सिंह 28720 वोट से जीते।
शिकारीपाड़ा से जेएमएम उम्मीदवार नलिन सोरेन 29471 वोट से जीते।
सिमरिया से बीजेपी उम्मीदवार किशुन कुमार दास 10996 वोट से जीते।
सिल्ली से आजसू उम्मीदवार सुदेश कुमार महतो 20195 वोट से जीते।
सिमडेगा से कांग्रेस उम्मीदवार भूषण बारा 285 वोट से जीते।
सिंदरी से बीजेपी उम्मीदवार इंद्रजीत महतो 8253 वोट से जीते।
सिसई से जेएमएम उम्मीदवार जीगा सुसारन होरो 38418 वोट से जीते।
तमाड़ से जेएमएम उम्मीदवार विकास कुमार मुंडा 30971 वोट से जीते।
तोरपा से बीजेपी उम्मीदवार कोचे मुंडा 9630 वोट से जीते।
टुंडी से जेएमएम उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो 25659 वोट से जीते।

चुनाव से जुड़ी हर खबर पाएं एक क्लिक पर

Live Blog

22:28 (IST)23 Dec 2019
रघुवर दास ने लीहार की जिम्मेदारी

बीजेपी की हार पर रघुवर दास ने हार की जिम्मेदारी ली है। उनका कहना है कि यह पार्टी की नहीं मेरी हार है। रघुवर दास ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कहा- जनादेश भाजपा के पक्ष में नहीं रहा। जो भी जनादेश रहा हम उसका सम्मान करते हैं। मुझे उम्मीद है कि हेमंत सोरेन और उनकी सरकार जनता की भलाई के लिए काम करेगी।

22:05 (IST)23 Dec 2019
बाबू लाल मरांडी जीते

धनवार सीट से झारखण्ड विकास मोर्चा ( प्रजातांत्रिक) के बाबू लाल मराण्डी 17550 वोट से जीते। वहीं, गांडे से  झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के डाँ सरफराज अहमद 8855 वोट से जीते।वहीं,गढ़वा से जेएमएम उम्मीदवार मिथिलेश ठाकुर23522 वोट से जीते।

20:57 (IST)23 Dec 2019
राहुल गांधी ने दी बधाई
18:33 (IST)23 Dec 2019
15 सीट पर नतीजे आए...

17:28 (IST)23 Dec 2019
कांग्रेस-राजद ने 2014 का चुनाव अलग-अलग लड़ा था

गौरतलब है कि झामुमो और कांग्रेस-राजद ने 2014 का चुनाव अलग-अलग लड़ा था। हालांकि, तीनों पार्टियां पिछले विधानसभा चुनाव से पहले 2013 से 2014 के बीच झामुमो नेता हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार में शामिल रही थी। लेकिन उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर अलग-अलग राह चुनी और झामुमो ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

16:47 (IST)23 Dec 2019
गिरिडीह से बीजेपी उम्मीदवार आगे

गिरिडीह से बीजेपी उम्मीदवार निर्भय कुमार  जेएमएम के सुदिव्य कुमार से 871 वोट से आगे हैं।

15:52 (IST)23 Dec 2019
jharkhand Election Result 2019:

झारखंड में मतों की गिनती जारी है।झारखंड मुक्ति मोर्चा(प्रजातांत्रिक) के प्रत्यासी धनवर सीट से 21836 वोटों से आगे चल रहे हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में राजकुमार यादव ने 10 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी। फिलहाल इस बार वह बाबूलाल मरांडी से पीछे हैं।

14:38 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commission: सुदेश महतो आगे

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोक रहे हैं। अभी सुदेश महतो इस सीट पर 17125 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर जेएमएम की सीमा देवी पिछड़ गई हैं।

14:08 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commission: छठे राउंड में सरयू की रघुवर पर 4643 मतों की बढ़त

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में छठे चक्र की मतगणना की समाप्ति के बाद निर्दलीय सरयू राय ने 4643 मतों की बढ़त बना ली है। राय को 23517 जबकि रघुवर दास को 18874 मत मिले हैं। कांग्रेस के गौरव बल्लभ 3877 जबकि झाविमो के अभय सिंह 3392 वोट पाकर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

13:15 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commision: सुदेश महतो को मिली बढ़त

AJSU के सुदेश महतो सिल्ली सीट पर 10400 वोटों से आगे चल रहे हैं और जेएमएम की सीमा देवी उनसे पिछड़ गई हैं। इससे पहले सुदेश महतो सीमा देवी से 284 वोटों से पीछे चल रहे थे।

12:44 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commission: दुमका सीट से हेमंत सोरेन आगे

इस चुनाव में दुमका विधानसभा सीट काफी अहम है। हेमंत सोरेन इस सीट पर 5381 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं हेमंत सोरेन बरहट सीट से 5319 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:14 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commission: गठबंधन को मिलेगा स्पष्ट बहुमत- आरपीएन सिंह

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा है कि 'हमें विश्वास है कि गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। रुझान अच्छे हैं लेकिन जब तक सभी सीटों के नतीजे नहीं आ जाते तब तक इसपर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हमने साफ-साफ कहा है कि हेमंत सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।'

12:02 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commission: खरसावां और खिजरी का हाल जानिए

खरसावां विधानसभा सीट से जेएमएम के प्रत्याशी दशरथ गगराय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जवाहर लाल से आगे चल रहे हैं। वहीं खिजरी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम कुमार, कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश कच्छप से आगे चल रही है।

11:40 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commission: हेमंत सोरेन बरहेट सीट से आगे

जेएमएम प्रत्याशी हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

11:21 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commission: झामुमो के समीर मोहंती इस सीट से आगे

बहरागोड़ा विस में दूसरे चक्र की मतगणना के बाद झामुमो के समीर मोहंती 10,188 मत पाकर आगे चल रहे हैं। झामुमो के मंगल कालिंदी 7358 वोट पाकर दूसरे स्थान पर जबकि भाजपा के मुची राम बाउरी 5972 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

11:10 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commission: कोडरमा से आरजेडी आगे

कोडरमा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अमिताभ कुमार आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीरा यादव यहां अभी पीछे हैं।

10:41 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commission: तेजस्वी यादव ने किया जीत का दावा

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन को लेकर कहा कि झारखंड में महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि 'हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था और हेमंत सोरेन ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।


10:16 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commission: 68 सीटों के रुझान देखें

68 सीटों के जो रुझान सामने आए हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है।

10:02 (IST)23 Dec 2019
Jharkhand Election Commission: चाईबासा, मंझगांव सीट का हाल जानिए

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा, मंझगांव, चक्रधरपुर में झामुमो आगे, जगन्नाथपुर में कांग्रेस और मनोहरपुर में भाजपा आगे चल रही है।

09:45 (IST)23 Dec 2019
22 सीटों के रुझान यहां देखें

22 सीटों के रुझान की बात करें तो भाजपा 8 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 6 सीटों पर जबकि राजद 3 सीटों पर आगे है।

09:18 (IST)23 Dec 2019
गोड्डा विधानसभा सीट का हाल जानिए

प्रथम राउंड मे गोड्डा विधानसभा सीट पर राजद के संजय प्रसाद यादव, भाजपा के अमित कुमार मंडल से 3265 वोट से आगे।

09:02 (IST)23 Dec 2019
65.17 प्रतिशत वोटिंग हुई

पांच चरणों में हुए सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव में 65.17 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि साल 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान 66.53 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

08:27 (IST)23 Dec 2019
हेमंत सोरेन 2 जगह से चुनावी मैदान में हैं

दुमका और बरेट, जहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं।

08:04 (IST)23 Dec 2019
रांची में लगए गए पोस्टर

'झारखंड की पुकार है गठबंधन की सरकार है...हेमंत अबकी बार है।' झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर ऐसे कई पोस्टर लगाए गए हैं जिसपर यह नारा लिखा गया है। इन पोस्टरों में हेमंत सोरेन समेत अन्य नेताओं की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

07:42 (IST)23 Dec 2019
मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा कड़ी

झारखंड में मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा की पुख्ता तैयारी की गई है।