Jharkhand Chunav/Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 23 नवंबर को हुई मतगणना के बाद नतीजे सामने आ चुके हैं, और राज्य में एक बार फिर JMM-Congress गठबंधन की INDIA की सरकार बनना तय हो गया है। सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में INDIA गठबंधन ने सभी को चौंकाते हुए 56 सीटों का प्रचंड बहुमत हासिल किया है। वहीं बात बीजेपी की लीडरशिप वाले NDA गठबंधन की करें तो यहां उसका सूपड़ा साफ हो गया है। बीजेपी पिछली बार झारखंड में अकेले चुनाव लड़ी थी और 25 सीटें जीती थी लेकिन इस बार आजसू और NDA के घटक दलों के साथ लड़ने के बावजूद अपना पुराना प्रदर्शन भी नहीं दोहरा पाई है। बीजेपी महज 21 सीटों पर सिमट कर रह गई है।
Jharkhand Election Commission Results | Maharashtra-Jharkhand Election Results
इस जीत को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गदगद हैं, उन्होंने इस जीत के लिए जेएमएम-कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व की जम कर तारीफ की है। राज्य में मुख्य मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के बीच ही था। पिछले चुनाव में JMM-Congress गठबंधन ने सरकार बनाई थी। पिछले 5 साल में बीजेपी ने सरकार के खिलाफ आक्रामक कैंपेन किया था। हालांकि, Jharkhand में NDA को जनता ने एक बार फिर नकार दिया है।
यहां पढ़िए आज की अन्य बड़ी खबरें
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे
| राजनीतिक दल | सीटें |
| JMM | 34 |
| BJP | 21 |
| Congress | 16 |
| CPIML | 02 |
| RJD | 04 |
| AJSU | 01 |
| LJPRV | 01 |
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जारी वोटों की गिनती में बीजेपी को झटका लगा है। शुरुआती बढ़त के बाद राज्य में पार्टी का गठबंधन पीछे हो गया है। वहीं इंडिया गठबंंधन 50 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है।
चुनाव आयोग के रुझानों में इंडिया गठबंधन एनडीए पर ब़ड़ी बढ़त बनाता नजर आ रहा है। यहां के अभी तक के रुझान इस प्रकार है।
NDA- 14
INDIA- 25
OTH- 04
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर जारी काउंटिग में एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, BJP बहुमत की ओर है। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन 23 सीटों पर आगे चल रहा है।
झारखंड के अब तक के रुझानों में बीजेपी गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन की बात करें तो वे 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
झारखंड की मतगणना पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। जनता ने ‘महागठबंधन’ के प्रत्याशियों को अपना समर्थन, प्यार और आशीर्वाद दिया है। झारखंड की जनता ने बता दिया है कि वे ‘बंटोगे तो काटोगे’ जैसे नारे लगाने वालों को स्वीकार नहीं करने वाली हैं। बीजेपी लोकसभा में दावा करती थी कि उन्हें 400 सीटें मिलेंगी। स्थिति यह है कि सरकार बैसाखी के सहारे चल रही है। झारखंड में BJP 7-8 सीटों से सिमट जाएगी। किसी रिसॉर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। झारखंड की यह धरती बहुत सख्त है और BJP लगातार ‘ऑपरेशन लोटस’, ईडी, इनकम टैक्स और CBI के जरिए इस धरती को गिराने की कोशिश करती रही है।
झारखंड में वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही रुझान सामने आने लगे हैं। अब तक आए 9 सीटों के रुझान में 6 सीटों पर बीजेपी गठबंधन आगे हैं, जबकि तीन सीटों पर विपक्षी गठबंधन को बढ़त है।
झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती शुरू कर दी है और धीरे-धीरे जनता के फैसले के रुझान भी सामने आने लगेंगे।
झारखंड BJP अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने मतगणना शुरू होने के पहले ही यह दावा किया है कि बीजेपी की लीडरशिप वाला गठबंधन 51 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा। बता दें कि राज्य में बहुमत का आंकड़ा 41 है।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों की बात करें, तो उसमें JMM ने 30, Congress ने 16 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने 25 सीटें जीतीं थी और उसे पिछले चुनाव की अपेक्षा 12 सीटों का नुकसान हुआ था।
20 नवंबर को झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग हुई थी और वोटिंग के ठीक बाद आए अलग-अलग न्यूज और सर्वे एजेंसीज के एग्जिट पोल्स में विभिन्न दावे किए जा रहे थे। झारखंड के सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला था, जो यह संकेत दे रहा है कि आज झारखंड के चुनाव नतीजे काफी दिलचस्प होने वाले हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सभी 81 सीटों पर दो फेज में वोटिंग हुई थी। पहला चरण 13 नवंबर को था, तो दूसरा चरण 20 नवंबर को हुआ था। इसमें जनता ने बढ़-चढ़कर मतदान किया था। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम का बटन दबाकर किया था। अब थोड़ी देर में जनता का वो फैसला सबके सामने आ जाएगा।
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हुए लोकसभा चुनावों में NDA ने 9 सीटें जीती थीं लेकिन पिछले नतीजों के मुकाबले उसे तीन सीटों का नुकसान हुआ था। दूसरी ओर INDIA गठबंधन ने एनडीए की इन तीन सीटों पर कब्जा कर लिया था और 5 सीटें अपने नाम की थीं।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज सुबह 08 बजे से मतगणना शुरू होगी और 9 बजे तक पहला रुझान आ सकता है। चुनाव नतीजों को लेकर एनडीए और इंडिया दोनों ही गठबंधनों ने तैयारियां कर रखी हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं और राज्य में एक बार फिर जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन सरकार का बनना तय हो गया है। इस चुनाव में जनता ने एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को करारा राजनीतिक झटका दिया है।
