Jharkhand Chunav/Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 23 नवंबर को हुई मतगणना के बाद नतीजे सामने आ चुके हैं, और राज्य में एक बार फिर JMM-Congress गठबंधन की INDIA की सरकार बनना तय हो गया है। सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में INDIA गठबंधन ने सभी को चौंकाते हुए 56 सीटों का प्रचंड बहुमत हासिल किया है। वहीं बात बीजेपी की लीडरशिप वाले NDA गठबंधन की करें तो यहां उसका सूपड़ा साफ हो गया है। बीजेपी पिछली बार झारखंड में अकेले चुनाव लड़ी थी और 25 सीटें जीती थी लेकिन इस बार आजसू और NDA के घटक दलों के साथ लड़ने के बावजूद अपना पुराना प्रदर्शन भी नहीं दोहरा पाई है। बीजेपी महज 21 सीटों पर सिमट कर रह गई है।
Jharkhand Election Commission Results | Maharashtra-Jharkhand Election Results
इस जीत को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गदगद हैं, उन्होंने इस जीत के लिए जेएमएम-कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व की जम कर तारीफ की है। राज्य में मुख्य मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के बीच ही था। पिछले चुनाव में JMM-Congress गठबंधन ने सरकार बनाई थी। पिछले 5 साल में बीजेपी ने सरकार के खिलाफ आक्रामक कैंपेन किया था। हालांकि, Jharkhand में NDA को जनता ने एक बार फिर नकार दिया है।
यहां पढ़िए आज की अन्य बड़ी खबरें
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे
राजनीतिक दल | सीटें |
JMM | 34 |
BJP | 21 |
Congress | 16 |
CPIML | 02 |
RJD | 04 |
AJSU | 01 |
LJPRV | 01 |
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों का फाइनल
JMM- 34
BJP-21
Congress- 16
RJD- 04
CPIML- 02
LJPRV- 01
AJSU- 01
INDIA गठबंधन की जीत के बाद झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जीतना जनता के हाथ में है। हमें जनता का जनादेश मिला है। हम उन लोगों की परवाह नहीं करते जो हमारे खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। हिमंत बिस्वा सरमा के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि वे अपने घर लौट गए हैं और बेहतर होगा कि वे अपने राज्यों के कल्याण के लिए काम करें। हम कांग्रेस विधायक दल की बैठक और अपने भारतीय गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक में आगे के फैसले लेंगे।
झारखंड चुनाव में हार के बाद बीजेपी के सहप्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने झारखंड के बीजेपी कार्यकर्ताओं के नाम संदेश तो दिया ही है, साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों पर भी बोला है।
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि झारखंड में मैंने चार महीना बिताया। BJP के एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मदद करने साहस देने और मिलकर एक साथ चुनाव लड़ने के लिए हम लोगों ने भरपूर प्रयास किया। जो भी कारण हो, हम हमारे मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। जब भी किसी काम में हम असफल होते हैं, तभी आने वाली सफलता का बुनियाद बनता है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में, भले ही इंडिया गठबंधन की जीत हुई हो लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता चंपई सोरेन ने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की है। बीजेपी ने उन्हें सरायकेला सीट से विधानसभा के चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करते हुए झारखंड के दिग्गज नेता नलिन सोरेन का चुनावी रिकॉर्ड तोड़ा है।
झारखंड की 71 सीटों पर प्रत्याशी वाली JKLM चुनाव में कुछ खास कमाल करती नहीं दिखी। हालांकि उसको मिले वोट ने NDA का खेल जरूर खराब किया है। पार्टी के प्रमुख जयराम महतो ने लोकसभा चुनाव के बाद JKLM का गठन किया था। जयराम महतो बेरमो और डुमरी से चुनावी मैदान में थे, उन्हें डुमरी में जीत मिली है। हालांकि वे बेरमो में दूसरे नंबर पर रहे थे।
चुनावी नतीजों में सामने आया है कि इस बार कई ऐसे नवनिर्वाचित विधायकों की संख्या सामने आई है जो कि पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इनमें बोरियों से धनंजय सोरेन, शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन, मनोहरपुर से जगत मांझी, तोरपा से सुदीप गुड़िया, खूंटी से रामसूर्य मुंडा राजमहल से मोहम्मद ताजुद्दीन, झरिया से रागिनी सिंह, बाघमार से शत्रुघ्न महतो का नाम शामिल हैं।
इसके अलावा जमशेदपुर से पूर्णिमा साहू, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, जमुआ से मंजू कुमारी, मांडू से निर्मल महतो, डुमरी से जयराम महतो, पाकुड़ से निसत आलम, बोकारो से श्वेता सिंह, कांके से सुरेश बैठा, विश्रामपुर से नरेश सिंह, सिंदरी से चंद्रदेव महतो, बड़कागांव से रोशन लाल चौधरी और सिमरिया से कुमार उज्जवल का नाम भी पहली बार विधानसभा पहुंचने वाले नेताओं में शामिल है।
झारखंड चुनाव नतीजों के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। आज हेमंत सोरेन के घर पर इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है, जिसमें कांग्रेस झामुमो राजद और लेफ्ट पार्टी के सभी विधायकों को बुलावा भेजा गया है। इस बैठक में इंडिया गठबंधन सरकार गठन को लेकर विस्तृत चर्चा करने वाला है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की कई विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था लेकिन महाराष्ट्र की तरह योगी का सक्सेस रेट झारखंड में ज्यादा नहीं रहा। यहां योगी आदित्यनाथ ने हजारीबाग, सिंदरी और निरसा में जनसभा की थी लेकिन बीजेपी को केवल हजारीबाग सीट पर ही जीत मिल सकी। सिंदरी और निरसा में बीजेपी का प्रदर्शन काफी खराब रहा।
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे में झामुमो कांग्रेस गठबंधन की सीटों के बहुमत के साथ प्रचंड जीत हुई है और इस जीत के हीरो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन माने जा रहे हैं। प्रचंड जीत के बाद आज झारखंड में कांग्रेस के नए विधायकों की बैठक होगी जिसमें पार्टी आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज चुनाव नतीजों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पोस्ट कर लिखा कि आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां का संघर्ष एवं आशीर्वाद हमारी ताकत है। अब और मजबूती के साथ झारखण्ड के हक-अधिकार के लिए काम होगा। जय झारखण्ड! जय जय झारखण्ड!
Jharkhand Election Results LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों में JMM- Congress गठबंधन की जीत के बाद सीएम हेमंत सोरेन के समर्थकों ने रांची में पोस्टर लगे हैं, जिसमें लिखा है- शेरदिल सोरेन वापस आया।
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जारी वोटों की गिनती में इंडिया गठबंधन 56 सीटों पर 57 सीटों पर आगे नजर आ रही है, और सीएम हेमंत सोरेन का एक बार फिर से राजतिलक होना तय हो गया है। झारखंड में पहली बार कोई सरकार सत्ता विरोधी लहर के बावजूद प्रचंड बहुमत से दोबारा सत्ता में वापसी कर रही है।
झारखंड में एनडीए गठबंधन का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन सामने आया है। एनडीए महज 23 सीटों पर सिमट कर रह गया है। वहीं इंडिया गठबंधन की झारखंड के चुनावी नतीजों आंधी देखने को मिली है, जिसकी चपेट में आने पर अन्य सभी विपक्षी दल सिकुड़ गए हैं।
INDIA- 48
NDA- 28
Others – 5
Dhanwar Vidhan Sabha Chunav Results 2024 LIVE: धनवर विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट से बीजेपी प्रदेश अध्य़क्ष बाबू लाल मरांडी 19 हजार वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर जेएमएम के निजामउद्दीन अंसारी है।
Kodarma Vidhan Sabha Chunav Results 2024 LIVE: कोडरमा विधानसभा सीट पर बीजेपी की डॉक्टर नीरा यादव आगे चल रही हैं। वे 6 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर आरजेडी के नेता सुभाष प्रसाद यादव हैं।
डॉक्टर नीरा यादव - BJP - 65350
सुभाष प्रसाद यादव - JMM - 58476
Barhait Vidhan Sabha Chunav Results 2024 LIVE: बरहेट विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले 31 हजार से ज्यादा वोटों की लीड ले चुके है। इस सीट पर दूसरे नंबर पर बीजेपी के गमलियेल हेमब्रोम हैं।
हेमंत सोरेन – JMM – 79525
गेमलियाल हेब्रोम – BJP – 48083
झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझानों में बीजेपी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है, जबकि राज्य में जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
INDIA : 57
NDA : 23
Others - 01
Ranchi Vidhan Sabha Chunav Results 2024 LIVE: रांची विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के चंद्रशेखर प्रसाद सिंह 23 हजार वोटों की लीड के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर जेएमएम की नेता महुआ माझी हैं। अभी तक 19 में से 10 राउंड की वोटिंग हो चुकी है।
चंद्रशेखर प्रसाद सिंह - BJP - 23308
महुआ माझी - JMM - 38797
Jamshedpur Vidhan Sabha Chunav 2024: जमशेदपुर विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर बता दें कि इस सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं पूर्व सीएम रघुवर दास की बेटी पूर्णिमा साहू आगे चल रही हैं। उन्होंने 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के अजॉय कुमार 33 हजार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
पूर्णिमा साहू - BJP - 63831
अजॉय कुमार - Congress - 36476
Gandey Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: गांडेय विधानसभा सीट के चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट पर मुकाबला बीजेपी और जेएमएम के बीच है। सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय से पीछे चल रही हैं। गांडेय सीट से बीजेपी की मुनिया देवी ने कल्पना सोरेन के खिलाफ 7500 से ज्यादा वोटों की लीड ले रखी है। अभी तक 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और सीट पर कुल 21 सीटों की काउंटिंग होनी है।
मुनिया देवी - BJP - 55846
कल्पना सोरेन - JMM - 48212
Gooda Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: गोड्डा विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट से आरजेडी के संजय प्रसाद यादव 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के अमित कुमार मंडल हैं। अब तक इस सीट के लिए 14 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है।
संजय प्रसाद यादव - आरजेडी - 62290
अमित कुमार मंडल - BJP - 42372
Dumka Seat Election Results: झारखंड चुनाव को लेकर जारी मतगणना के तहत दुमका के नतीजे आ रहे हैं। दुमका विधानसभा सीट से बीजेपी के सुनील सोरेन आगे हैं। सुनील सोरेन 4104 वोटों से आगे हैं। दूसरी ओर जेएमएम के बसंत सोरेन दूसरे नंबर पर हैं।
BJP - सुनील सोरेन - 50795
JMM - बसंत सोरेन - 46691
Saraikela Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतगणना के बीच सरायकेला विधानसभा सीट के रुझानों की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के चंपई सोरेन 40 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर जेएमएम के नेता गणेश महली हैं। उन्हें सात राउंड की काउंटिंग के बादव 36349 वोट मिले हैं।
चंपई सोरेन - BJP - 77175
गणेश महली - JMM - 36349
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर जारी काउंटिंग में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने फिर से अपनी सियासी ताकत दिखाई है। बीजेपी को यहां एक बार फिर झटका लगा है।
BJP-27
Congress- 14
JMM-30
RJD-04
CPIML-02
AJSUP-01
LJPRV-01
Others-02
झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त जारी रहने के बीच गांडेय से पार्टी उम्मीदवार और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि मतगणना अभी भी जारी है। जब हमने इतना इंतजार किया है, तो कुछ और घंटे इंतजार करते हैं। मुझे लगता है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इसलिए, इंतजार करते हैं...सभी ने 23 नवंबर का इंतजार किया है। मुझे लगता है कि हमें 2-3 घंटे और इंतजार करना चाहिए...झारखंड के लोगों ने विकास का रास्ता चुना है। इस बार महिलाएं जीत रही हैं।
झरिया विधानसभा चुनाव रुझानों की बात करें तो यहां रागिनी सिंह ने बढ़त बना ली है। 5वें राउंड की गिनती के बाद रागिनी सिंह 11 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। गोड्डा सीट से RJD उम्मीदवार संजय यादव को 19867 वोट मिले हैं और वह आगे हैं। वहीं, महगामा से बीजेपी के अशोक भगत 1025 वोटों से आगे चल रहे हैं।
झारखंड की डॉल्टनगंज सीट से बीजेपी के अलोक चौरसिया आगे चल रहे हैं। उन्हें 24 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। उनके पीछे दूसरे नंबर 19000 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी दूसरे नबंर पर हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
रक्षा राज्य मंत्री और BJP सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में 81 सीटें हैं और महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं। वहां गुंजाइश ज्यादा है। हमारे पास 81 सीटें हैं, इसलिए गुंजाइश कम है, लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जैसे-जैसे सूरज उगेगा, अंतर बढ़ता जाएगा। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में जो परिवर्तन की लहर देखी गई। भ्रष्टाचार, वोट जिहाद, युवाओं के सपनों का टूटना, महिलाओं पर अत्याचार 5 साल में। मुझे पूरा विश्वास है कि महाराष्ट्र में जो सुनामी आप देख रहे हैं, वह दोपहर 12 बजे झारखंड में भी आएगी।
झारखंड के अब तक के मतगणना के रुझानों में इंडिया गठबंधन बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।
INDIA- 48
NDA- 28
Others - 5
झारखंड में इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं और जेएमएम ने अब तक के रुझानों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी 30 सीटों पर आगे हैं। उसकी सहयोगी दल कांग्रेस 13 और आरजेडी 5 सीटों पर आगे चल रही है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं और राज्य में एक बार फिर जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन सरकार का बनना तय हो गया है। इस चुनाव में जनता ने एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को करारा राजनीतिक झटका दिया है।