IMD Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर होने वाली बारिश से भूस्खलन जैसी बड़ी घटनाओं के होने का भी अनुमान लगाया गया है। पूरे देश में मानसूनी बारिश के चलते मौसम लगभग सुहाना है। कहीं ये बारिश बाढ़ की आफत लेकर आई है तो पहाड़ी इलाकों में यह लैंडस्लाइड की अहम वजह भी बनी है। इन सबके बीच भी दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश की उम्मीद लिए लोगों को निराशा देखने को मिल रही थी जो कि आज पूरी हो सकती है, क्योंकि दिल्ली एनसीआर काली घटा छा चुकी है और IMD का अनुमान है कि आज राजधानी समेत इस पूरे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

बीते दिनों देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी जोरदार बारिश देखने को मिली थी, जिसके चलते मायानगरी थम सी गई थी और लोगों को दफ्तर जाने तक में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों मे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश या जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां भी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि बारिश के चलते लैंडस्लाइड का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है।

देश के मौसम से जुड़ी अन्य सभी जानकारियों के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

Live Updates
20:48 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: अगले तीन दिन पहाड़ों पर निकलने से बचे

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर होने वाली बारिश से भूस्खलन जैसी बड़ी घटनाओं के होने का भी अनुमान लगाया गया है।

19:33 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात के अधिकतर जिलों में 25 जुलाई तक अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

18:50 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: गुजरात में बारिश से नुकसान

गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव होने से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कच्छ, सौराष्ट्र के जूनागढ, पोरबंदर, द्वारका, गीर सोमनाथ और दक्षिण गुजरात, नवसारी और वलसाड में भारी बारीश की वजह से भारी नुकसान हुआ है।

18:04 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: पहाड़ों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल समेत देश के अन्य पहाड़ी इलाकों में सोमवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों में पहले से ही बारिश हो रही है।

16:39 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मानसून का झुकाव दक्षिण के तरफ ज्यादा

मौसम विभाग ने बताया कि अभी मानसून का झुकाव दक्षिण के तरफ ज्यादा हैं, जिसके वजह से केरल, कार्नाटक, आंध्रप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से रेड अलर्ट जारी हुआ है।

15:40 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: बारिश के बावजूद रहेगी उमस

स्काईमेट के अनुसार अगले हफ्ते दिल्ली में रुक रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बावजूद उमस बनी रहेगी। तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

15:03 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट - IMD

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मुंबई में भारी बारिश के बीच आज रविवार के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि कई इलाकों में जमकर बारिश हो सकती है। बता दें कि लगातार बारिश के चलते मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति हैं।

14:18 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: भारत के इलाकों में हो सकती है बारिश - IMD

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: IMD के मुताबिक पूरे भारत के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ में 21 से 24 जुलाई तक बारिश हो सकती है।

13:47 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मुंबई में आफत की बारिश

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मुंबई में रात भर हुई लगातार बारिश के कारण भयंकर जलभराव हो गया है और सार्वजनिक परिवहन बाधित है। इसके चलते यातायात पूरी तरह से ठप सा हो गया है। मुंबई में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी रही, हालांकि रविवार होने के चलते सड़कों पर जाम कम दिखा।

13:10 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: IMD ने इन जिलों को लेकर की भविष्यवाणी

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: IMD के अनुसार, पश्चिमी यूपी में आज बारिश होगी। मौसम विभाग ने अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बादल गरजने के साथ ही बारिश होगी।

12:44 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: यूपी के कई जिलों में बारिश का अनुमान

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी के कई जिलों में रविवार को हल्की बारिश हो सकती है और इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। खासकर पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

12:07 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग ने पंजाब में 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में सोमवार से 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है और रविवार रात से मानसून सक्रिय हो जाएगा।

11:24 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग का कहना है कि केरल और तमिलनाडु में बारिश का असर कम दिखेगा। वहीं, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना समेत कई इलाकों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

09:56 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक हो सकती है बारिश

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मानसूनी एक्टिविटी के चलते मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कई संभागों में आगामी दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा और अगले 12 घंटों में उसके कमजोर होने की संभावना है। मौसम केन्द्र ने बताया कि मानसून 'ट्रफ लाइन' जैसलमेर और अजमेर से गुजर रही है। इसके अनुसार उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों में आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

08:32 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: उत्तराखंड में IMD ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश क अनुमान जताया है। IMD के मुताबिक सूबे के कुमाऊं, गढ़वाल, देहरादून से लेकर कई मैदानी इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। कुमाऊं के अधिकांश जिलों में आने वाले 24 से 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वाल के अधिकांश जिलों सहित राजधानी देहरादून और मैदानी इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

07:34 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: दिल्ली में आज कैसा रहेगा तापमान

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: दिल्ली-NCR में आज के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री रह सकता है। इसके बाद बरिश एक बार फिर हल्की हो जाएगी। 25 व 26 जुलाई को हल्की बारिश रहेगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है।

07:32 (IST) 21 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: दिल्ली एनसीआर में आज होगी भारी बारिश - IMD

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। आज मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा, जो कि सामान्य रहा है। हवा में नमी का स्तर 58 से 89 प्रतिशत रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई।

19:54 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: पूर्वी यूपी में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पूर्वी यूपी में जमकर बारिश की संभावना जताई गई है। गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

18:42 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: सौराष्ट्र और कच्छ में जारी हुआ रेड अलर्ट

गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। दोनों ही इलाकों में तेज बारिश हो रही है।

17:40 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: इन इलाकों में 24 जुलाई तक बहुत तेज बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और गुजरात में 20 से 24 जुलाई तक बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

16:39 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: ओडिशा-तेलंगाना में हो सकती बारिश

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र पदेश, तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

15:06 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: IMD ने महाराष्ट्र में बारिश को लेकर क्या की भविष्यवाणी

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव 21-22 जुलाई तक कम हो जाएगा। हालांकि, अगले 4-5 दिनों में यानी 25-26 जुलाई तक मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश जारी रहेगी। इसके बाद भी बारिश पूरी तरह से रुकने वाली नहीं है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जुलाई में मासिक बारिश का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है, जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

14:00 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मुंबई में 21 और 22 जुलाई के लिए भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं आज रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते लोगों मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। IMD ने 20 जुलाई रात लगभग 9 बजे के करीब हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि शहर के किनारें समंदर की लहरे 10 फीट तक ऊंची उठ सकती है, जिसके पानी निचले इलाकों में जा सकता है।

13:53 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मुूंबई में भारी बारिश से परेशान आम आदमी

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: भारी बारिश की वजह से मुंबई के अंधरी सबवे में पानी भरने लगा है, ऐहतियात के तौर पर इसे लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

13:35 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश संभव है। इसके अलावा विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

12:48 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: एमपी और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: स्काइमेट वेदर के मुताबिक दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. और यह ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। मानसून की लाइन जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, मंडला, गोपालपुर और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के मध्य से होकर गुजर रही है। इसलिए राजस्थान और मध्य प्रदेश के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

12:08 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अनुमान - IMD

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: UP में इस बार मानसून काफी सक्रिय हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी में हल्की बारिश हो सकती है। 21 जुलाई से राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है।

11:25 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: आज भी भारी बारिश का अनुमान

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। IMD ने आज राजधानी का तापमान शुक्रवार के तापमान से अधिक रहने का अनुमान जताया है।

10:28 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: अगस्त में सक्रिय हो सकता है मानसून - IMD

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: मानसूनी बारिश दिल्ली-NCR फिलहाल कम ही देखने को मिली है, जिसके चलते लोग उमस भरी बारिश का सामना कर रहे हैं। इसको लेकर IMD ने बड़ा बयान दिया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश बढ़ सकती है और अगस्त में इस बार मानसून ज्यादा सक्रिय हो सकता है।

10:25 (IST) 20 Jul 2024
Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: हिमाचल प्रदेश में 4-5 दिनों तक बारिश का अनुमान

Aaj Ka Mausam, आज का मौसम LIVE: IMD का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में अगले चार-पांच दिन भारी बारिश का अनुमान है। इसके चलते ही मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।