IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 17 मार्च LIVE: होली के बाद से दिल्ली एनसीआर और आसपास के राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। दिल्ली एनसीआर में बहुत जल्द ही गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 18 मार्च से गर्म हवाएं चलना शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने 17 और 18 मार्च को दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं दिल्ली का मौसम 19 मार्च से साफ रहेगा। IMD के अनुसार 17 मार्च को राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं 18 मार्च को तेज हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

आज की ताजी खबर

कई राज्यों में हो सकती बारिश: मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और गुजरात में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कई राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी भी जारी की गई है। ओडिशा में भीषण गर्मी का अलर्ट है जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी तेज गर्मी पड़ सकती है।

Live Updates
07:58 (IST) 17 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: 18 मार्च से गर्म हवाएं चलना शुरू हो जाएगी- IMD

दिल्ली-एनसीआर में बहुत जल्द ही गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 18 मार्च से गर्म हवाएं चलना शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने 17 और 18 मार्च को दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

20:01 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: राजस्थान के जोधपुर में कितना रहा टेंपरेचर

जोधपुर सहित पश्चिमी हिस्से में शीतल बयार बहने से रविवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री के नीचे रेकॉर्ड किया गया।

19:40 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

ओलावृष्टि से कई स्थानों पर फसलों को नुकसान ही हुआ है। यह ओलावृष्टि शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थान पर हुई।

19:19 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में बर्फबारी हुई।

19:03 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: बिहार में होगी गर्मी

बिहार में आने वाले हफ्ते में गर्मी अपना प्रकोप की शुरुआत करने वाली है। प्रदेश का तापमान मार्च के आखिरी तक 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान है। एक नए विक्षोभ के एक्टिव होने से बिहार में बादलों की आवाजाही एक बार फिर देखने को मिल सकती है।

18:58 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: हरियाणा में बारिश की संभावना

हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज रात /कल 16 मार्च 2025 सुबह के समय गरज और बिजली के साथ ओलावृष्टि, तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) की संभावना है।

18:40 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: बीकानेर में हल्की बारिश दर्ज

राजस्थान में आज बीकानेर में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा टेंपरेचर चित्तौड़गढ़ में 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान गंगानगर में 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

18:30 (IST) 16 Mar 2025
Delhi Ka Mausam: दिल्ली में कितना रहा तापमान

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है। इस दौरान शहर में तेज हवाएं चल रही हैं। बता दें कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी पड़ने के आसार हैं।

18:23 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: गाजियाबाद में बदलेगा मौसम

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आने वाले दिनों में मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 और 19 मार्च को शहर में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है।

17:47 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भी करवट बदलेगा मौसम

पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश जिलों में भी मौसम ने करवट ली है। यहां कल बादल छाए रहने की संभावना है।

17:30 (IST) 16 Mar 2025
Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में येलो अलर्ट

झारखंड के 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

17:20 (IST) 16 Mar 2025
Himachal Pradesh Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में स्थिति सामान्य

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है।

17:13 (IST) 16 Mar 2025
Madhya Pradesh Ka Mausam: मध्य प्रदेश में गर्मी से लोग परेशान

मध्यप्रदेश में तेज गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। हालांकि भयंकर गर्मी से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी है। एमपी में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।

17:03 (IST) 16 Mar 2025
Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 17 से 19 मार्च तक राजस्थान में मौसम सामान्य रहने वाला है। कुछ इलाकों में रात के समय न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

16:54 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: उत्तर पश्चिम भारत में पांच दिन भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की अलर्ट जारी किया है।

16:40 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: लद्दाख में हुई बारिश

लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल और माहे में भी झमाझम बारिश हुई।

16:28 (IST) 16 Mar 2025
UP Mausam: यूपी में कितना रहा तापमान

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, झांसी समेत प्रदेश के 33 जिलों का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है।

16:17 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 16 से 18 मार्च के बीच हीटवेव की अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना में 16 और 17 मार्च, छत्तीसगढ़ में 16, उत्तर इंटीरियर कर्नाटक में 18-20 मार्च को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

16:01 (IST) 16 Mar 2025
Aaj Ka Mausam: अगले हफ्ते दिल्ली में बढ़ेगा तापमान

पूरी दिल्ली 37 डिग्री सेल्सियस पर तपने के लिए तैयार हो जाए, क्योंकि अगला सप्ताह में पड़ने वाले 21 मार्च के दिन यानी शुक्रवार को कम से कम अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

14:02 (IST) 16 Mar 2025
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

IMD के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार, चंपावत और नैनीताल में भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

13:57 (IST) 16 Mar 2025
Uttarakhand Weather Update: देहरादून में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, भारी बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

13:52 (IST) 16 Mar 2025
UP Weather Update: यूपी में प्रयागराज रहा सबसे गर्म जिला

यूपी के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में तेजी से बदलाव देखा गया है। आईएमडी के अनुसार, शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार की तुलना में 1.0 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

13:48 (IST) 16 Mar 2025
UP Weather Update: अगले दो दिनों तक यूपी में तेज बारिश, तापमान भी होगा कम

रविवार को मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर नया अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज 16 मार्च को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के भीतर राज्य के कई जिलों में बारिश का असर दिखेगा, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

12:30 (IST) 16 Mar 2025
Weather Update: मैदानी राज्यों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार

देश के मैदानी इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर भारत के कई शहरों में दिन के समय तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है।

12:03 (IST) 16 Mar 2025
Weather Update: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 16-17 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

11:18 (IST) 16 Mar 2025
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन शहरों में हो सकती है बारिश

मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज धूप और गर्मी के बीच राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर सहित कई जिलों में बादल छाने लगे हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। बदलते मौसम से किसानों को भी राहत मिलेगी, जबकि तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

11:07 (IST) 16 Mar 2025
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के कई जिलों में बादल छाने लगे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

10:56 (IST) 16 Mar 2025
Weather Update: पहाड़ी राज्यों में होगी बारिश

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हिमपात और बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

10:51 (IST) 16 Mar 2025
UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में आज चलेंगी तेज हवाएं

यूपी के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मैनपुरी, शाहजहांपुर और झांसी समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।