IMD Weather Forecast: दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का AQI 180 दर्ज किया गया, जिसे संतोषजनक माना जाता है। बात अगर राजस्थान की करें तो यहां के कई हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में जयपुर व कोटा संभाग में कई जगह शीतलहर दर्ज की गई।
IMD द्वारा गुरुवार दोपहर जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में 08 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 06 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है।
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली NCR में धुंध छाने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 14-16 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय हवा की गति और कम होकर उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग ने बताया कि चंबा, ऊना और बर्थिन में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है जबकि मनाली और कल्पा में दिन के समय ठंड रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है।
Mausam ki Jaankari LIVE: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई है। मनाली में 20 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई जबकि डलहौजी में सात मिमी, कटौला में 6.1 मिमी और भरमौर में पांच मिमी बारिश हुई।
Mausam ki Jaankari LIVE: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने से बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान तीन से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने बताया कि लाहौल-स्पीति जिले का केलांग इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां रात को तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बुधवार शाम से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है।
Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया जिलों में कुछ जगहों पर कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
Mausam ki Jaankari LIVE: शनिवार को भी दिल्ली में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली में धुंध छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-12 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह गति कम होकर उत्तर-पश्चिम दिशा से 06 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। रात में भी धुंध छाए रहने की संभावना है।
Mausam ki Jaankari LIVE: दिल्ली एनसीआर में कल आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और उत्तर-पश्चिम दिशा से 14-16 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय हवा की गति और कम होकर उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
Mausam ki Jaankari LIVE: राजस्थान के अनेक भागों में सर्दी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में जयपुर व कोटा संभाग में कई जगह शीतलहर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सीकर जिले के फतेहपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री, नागौर और लूणकरणसर में 3.8 डिग्री, करौली में 4.4 डिग्री, दौसा में 5.1 डिग्री और संगरिया में 5.2 डिग्री रहा।
उत्तराखंड में इस साल बारिश और बर्फबारी अपेक्षाकृत कम हुई है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 3000 फीट से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत कम बर्फबारी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी हो सकती है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले 24 घंटों में पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश हुई है। धौलपुर, सीकर और अजमेर सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बीकानेर, नागौर और जालौर में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बनी हुई है, हालांकि तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। पटना, मुजफ्फरपुर, गया और दरभंगा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, हरियाणा और पंजाब में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। गुरुग्राम में AQI 302 और फरीदाबाद में AQI 217 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर और मुरादाबाद में बूंदाबांदी हो सकती है। 6 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। वहीं, 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
IMD ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन अगर बारिश हुई तो तापमान में गिरावट आ सकती है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ठंड का असर फिर महसूस किया जा सकता ह
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते 24 घंटे में राज्य के पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान धौलपुर के सैपऊ में छह मिलीमीटर, सरमथुरा में तीन मिमी, सीकर के नीमकाथाना में दो मिमी धौलपुर तहसील में दो मिमी, राजाखेडा में एक मिमी, धोलपुर के बाडी में एक मिमी और अजमेर तथा उसके आसपास में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
तीर्थ नगरी प्रयागराज को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है। महाकुंभ क्षेत्र में आज अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम पूरा साफ रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार देश में सबसे न्यूनतम तापमान अमृतसर पंजाब का है। जहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया है।
सुबह 8: 30 बजे दिल्ली में न्यूनतम तापमान आयानगर में 9.5 डिग्री सेल्सियस जबकि सफदरजंग में 11 दर्ज किया गया।
मंगलवार को दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बूंदा-बांदी नजर आई थी। हालांकि आज का मौसम साफ नजर आ रहा है।