राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार की सम विषय योजना शुक्रवार सुबह आठ बजे से लागू होने और पाबंदी के अमल में आने के 33 मिनट बाद आईटीओ चौराहे पर नियम का उल्लंघन करने वाले पहले व्यक्ति का पुलिस ने चालान किया। नियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर 2000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दफ्तर जा रहा है और नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के मोड़ परी चौक पर उसके आवास के पास परिवहन की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। वरिष्ठ यातायात अधिकारी ने कहा, ‘‘ नियम तोड़ने वाला व्यक्ति कार चला रहा था और उसके वाहन का पंजीकरण संख्या 2 (सम) था और आईटीओ चौराहे पर उस पर नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया।’’ उनके मुताबिक, नियम तोड़ने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसे पाबंदी की जानकारी थी लेकिन उसके पास कोई अन्य विकल्प नहीं था।

ऑड ईवन पहल ‘आंदोलन’ बनी : केजरीवाल
ऑड ईवन फॉर्मूले के प्रयोग को मिल रही लोगों की प्रतिक्रिया से ‘उत्साहित’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि आप सरकार की यह प्रायोगिक पहल अब ‘‘आंदोलन’’ में तब्दील हो गई है। केजरीवाल की यह टिप्पणियां राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सम-विषम योजना की शुरूआत के कुछ घंटे बाद आईं। योजना के तहत शुक्रवार को केवल विषम नंबर की रजिस्‍ट्रेशन प्‍लेट्स वाली कारें चल सकती हैं। शनिवार का दिन सम नंबर की रजिस्‍ट्रेशन प्‍लेट्स वाली कारों के लिए होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरूआती खबरों के अनुसार, योजना ‘‘सफल’’ हो रही है और राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने ‘‘खुले दिमाग’’ से प्रतिबंधों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा ‘‘मैंने बार बार कहा कि लोगों की भागीदारी से ही योजना सफल होगी, बलपूर्वक नहीं। यह आंदोलन बन गया है और अब तक मिली प्रतिक्रिया से हम उत्साहित हैं।’’

Read Also:

ऑड-ईवन LIVE: बीजेपी MP, पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्‍नर सत्यपाल सिंह ईवन नंबर की गाड़ी चलाते पकड़े गए

सोनिया के दामाद ने ऑड-ईवन फॉर्मूले पर साधा निशाना तो AAP बोली-खुद सबसे बड़े ढोंगी हैं रॉबर्ट वाड्रा

बिहार: भूल जाइए ऑड-ईवन, लालू के बेटे ने सुझाया है ट्रैफिक जाम, पॉल्‍यूशन से निजात का ये फार्मूला