Delhi Lok Sabha Election/Chunav Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान भी खत्म हो गया है। सर्वे एजेंसियों ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट को लेकर अपना सर्वे जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। टुडेज चाणक्य के नतीजों में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से भाजपा को छह सीटें मिल सकती हैं। वहीं, एक सीट गठबंधन को मिलती दिख रही है। रिपब्लिक भारत दिल्ली में एनडीए की 5-7 सात सीटों पर जीत बता रहा है। वहीं, गठबंधन को दो सीटें मिल सकती हैं।
Lok Sabha Election Result 2024 Seat Wise LIVE: Check Here
PMARQ EXIT POLL के मुताबिक, NDA KA 359 सीटें, इंडिया अलायंस को 154 सीटें मिल रही हैं। जबकि अन्य को 30 सीटें मिल रही हैं। वहीं MATRIZE EXIT POLL के अनुसार, NDA को 353- 368, इंडिया अलायंस को 118-133, जबकि अन्य को 43-48 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। साल 2019 व 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि इस बार लड़ाई कठिन बताई जा रही है। जहां एक तरफ बीजेपी सातों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं विपक्ष में दिल्ली सरकार की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ रही है।
UP Exit Poll Result | Haryana Exit Poll Result | Rajasthan Exit Poll Result
Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 Seat Wise LIVE: Check Here
इंडिया गठबंधन में कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से उदित राज और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आप ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से सोमनाथ भारती, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा और दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान को प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा ने 2019 में जीतें हुए सातों सांसदों में से मनोज तिवारी को छोड़ सभी नए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। उत्तर-पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सहरावत, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया, दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी और पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा पर बीजेपी ने कमल खिलाने का जिम्मा थमाया है।
UP Exit Poll Result | Haryana Exit Poll Result | Rajasthan Exit Poll Result
Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जारिए हुए एग्जिट पोल ने सत्तारूढ़ भाजपा नीत एनडीए सरकार की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। इसके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मतदाताओं के साथ तालमेल बिठाने में पूरी तरह से विफल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'अवसरवादी इंडी गठबंधन मतदाताओं के साथ तालमेल बिठाने में विफल रहा।" पीएम मोदी ने कहा, 'मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत के लोगों ने एनडीए सरकार को फिर से चुनने के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया है। उन्होंने हमारा ट्रैक रिकॉर्ड देखा है। हमारे काम ने गरीबों, हाशिए पर पड़े लोगों और दलितों के जीवन में गुणात्मक बदलाव लाया है।'
Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, एक बार NDA की सरकार बनती दिख रही है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे साफ हो गए हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 361-401, INDIA को 131-166 और अन्य को 8-20 सीटें मिलने का अनुमान है।
Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल में एनडीए को 353-383 सीटें, इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें और अन्य को 4-12 सीटें मिलने की संभावना है।
Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: ABP C Voter Exit Poll के मुताबिक, दिल्ली में एनडीए को 51 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 46 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली की 7 सीटों में से एनडीए को 4-6, इंडिया गठबंधन को 1-3 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं।
Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 281 से 350 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबंधन को 145 से 201 सीट हासिल हो सकती है।
Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को 6-7 सीटें मिल सकती हैं।
Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। मेरी बात याद रखना! 4 जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। दिल्ली में सभी सात सीटें इंडिया एलायंस को मिलेंगी।
Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "ये नरेंद्र मोदी के एग्जिट पोल हैं। जनता के एग्जिट पोल में भारत को 295 सीटें दी गई हैं और यह संख्या केवल बढ़ेगी।"
Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में INDIA को 46 फीसदी तो NDA को 22 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024 Live: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में NDA को 50 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में NDA को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं INDIA गठबंधन को 4-5 सीटें मिलने का अनुमान है. 14 सीटों वाले राज्य में भाजपा+ को नुकसान दिख रहा है. बता दें कि 2019 के चुनाव में NDA को 12 सीटें मिली थीं.
Delhi Lok Sabha Chunav Exit Poll LIVE: सातवें चरण का मतदान आखिर दौर में चल रहा है। मतदान खत्म होने की घोषणा होते ही हम आपको एग्जिट पोल्स के आंकड़े बताएंगे। जुड़े रहिए जनसत्ता.कॉम से।
Delhi Lok Sabha Chunav Exit Poll LIVE: टूडेज चाणक्या ने न्यूज 24 के साथ एग्जिट पोल किया है। टूडेज चाणक्या दिल्ली का मूड भांपने में कई बार बेहद सफल साबित हुआ है। हम आपको बताएंगे कि टूडेज चाणक्या का इस बार दिल्ली को लेकर क्या अनुमान है। जुड़े रहिए हमारे साथ।
Delhi Lok Sabha Chunav Exit Poll LIVE: आज तक एक्सिस माय इंडिया के साथ एग्जिट पोल कर रहा है। आज तक एक्सिस माय इंडिया दिल्ली समेत देशभर के सभी राज्यों का एग्जिट पोल पेश करने जा रहा है। हम आपको सभी एग्जिट पोल्स के आंकड़े बताएंगे।
Delhi Lok Sabha Chunav Exit Poll LIVE: एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर एग्जिट पोल किया है। शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामना आएंगे। चैनल का कहना है कि पूरे देश के साथ राज्यवार अनुमान भी बताए जाएंगे।
Delhi Lok Sabha Chunav Exit Poll LIVE: यह पहली बार है जब दिल्ली में बीजेपी को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2013 में भी दोनों दलों में दोस्ती हुई थी, लेकिन तब विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाई थी।
Delhi Exit Poll 2024 LIVE: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग हुई। सात सीटों पर दिल्ली में कुल 58.69 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान 62.89 नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुआ।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से दो बार से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उतारा है।
दिल्ली लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मनोज तिवारी को छोड़ सभी नए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। इन नए प्रत्याशियों में से नई दिल्ली सीट से बीजेपी की नेत्री रही सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज चुनावी मैदान में हैं। वहीं उनके खिलाफ इंडिया गठबंधन के तहत आप प्रत्याशी और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती चुनाव लड़ रहे हैं।
दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर छठें चरण के तहत 25 मई को मतदान हुआ है। जबकि लोकसभा चुनावों के परिणाम 4 जून को आएंगे।