Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया है। इसका मतलब यह है कि अरविंद केजरीवाल की होली अब ईडी की कस्टडी में बीतेगी। अब ईडी अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश करेगी। शुक्रवार को कोर्ट में ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तथ्य रखते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री होने का लाभ उठाते हुए धन शोधन में AAP का सहयोग किया। AAP अपराध से अर्जित आय की प्रमुख लाभार्थी है। ईडी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जानबूझकर नौ समन की अवज्ञा की। ईडी ने कहा कि जब उनका बयान पीएमएलए के तहत दर्ज किया गया तो उन्होंने सच्चाई नहीं बताई या सही तथ्य नहीं दिए। ईडी ने यहा भी कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल रिश्वत की मांग कर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए शराब नीति तैयार करने की साजिश में शामिल थे। अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों, ‘आप’ नेताओं की मिलीभगत से दिल्ली शराब घोटाले के सरगना और मुख्य षड्यंत्रकारी हैं।
Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए बने रहिए jansatta.com के साथ
DMRC ने शुक्रवार को घोषणा की कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। इससे पहले दिन में डीएमआरसी ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रखने की घोषणा की थी। DMRC ने आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को बंद करने की भी घोषणा की। लोक कल्याण मार्ग पर ही प्रधानमंत्री का आवास स्थित है।
Security Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 22, 2024
ITO Metro station will continue to remain closed till further notice. https://t.co/ktmtehA59a
अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। राउज एवेन्यू अदालत में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि केजरीवाल को 28 मार्च को अपराह्न दो बजे अदालत में पेश किया जाएगा।
न्यूज चैनल आजतक पर फ्लैश की गई खबर के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ पूर्व नेताओं ने ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का शुक्रवार को विरोध करते हुए इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया। केजरीवाल से मतभेदों के कारण पार्टी छोड़ने वाले इन नेताओं ने यह दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले ‘बिना सबूत के’ एक मौजूदा मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ‘लोकतंत्र की हत्या’ के समान है। हालांकि, भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए ‘खुशी का दिन’ बताया।
कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।
Arvind Kejriwal Arrest: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज कोई नहीं आया तो 2-4 दिन बाद कौन आएगा? दिल्ली के लोग उनकी चर्चा तक नहीं कर रहे हैं।
Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में लोग इस गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। कल हमारे मंत्री, पार्षद, पदाधिकारी, INDIA गठबंधन के नेता सभी लोग कल 10 बजे शहीदी पार्क पहुंचकर इस तानाशाही के खिलाफ देश को बचाने का संकल्प लेंगे। 25 मार्च को इस गिरफ्तारी के विरोध में हम होली कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। 26 मार्च को हम प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि पार्टी कार्यकर्ता पीएम मोदी के खिलाफ उनके आवास का घेराव करके 26 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा कि आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको crush करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है।आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं।अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है।जनता जनार्दन है सब जानती है।जय हिन्द
आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया।सबको crush करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है।आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं।अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है।जनता जनार्दन है सब जानती है।जय हिन्द?
— Sunita Kejriwal (@KejriwalSunita) March 22, 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज दिल्ली समेत पूरे देश में AAP कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, असम, बेंगलुरु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के आप समर्थक BJP भड़क गए हैं।
Arvind Kejriwal Arrest Live : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सुनवाई पूरी हो गई है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। खबरें हैं कि अगले आधे से एक घंटे के अंदर इस मुद्दे पर फैसला हो सकता है।
Arvind Kejriwal Arrest Live : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग के पास पहुंच गए हैं। ये सभी नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं और लगातार केंद्रीय जांच एजेंसियों पर अपनी शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं।
Arvind Kejriwal Arrest Live: ED द्वारा घर में छापेमारी में हुई गिरफ्तारी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका जीवन देश के लिए समर्पित हैं, चाहें वे अंदर रहें या बाहर।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार करने के बाद ED मनमाफिक बयान दिलवाती है। वहीं ED ने कहा कि नई शराब नीति बनाने में केजरीवाल शामिल थे और उन्होंने कुछ ख़ास लोगों को फायदा पहुंचाया।
Arvind Kejriwal Arrest Live:अरविंद केजरीवाल की तरफ से पेस सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अगर मेरे शिकायतकर्ता के अधीन काम करने वाला कोई व्यक्ति मेरे खिलाफ बयान देता है, तो क्या यह अदालत उसे सबूत के रूप में मान सकती है? किसी भी गलत काम को दिखाने के लिए कोई भौतिक सबूत नहीं है। कोई आपत्तिजनक सामग्री भी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध को उजागर करने के लिए, ईडी की शक्तियों का दुरुपयोग किया जाता है। नरमी बरतने की आड़ में सह आरोपियों के बयान लिए जाते हैं।
Arvind Kejriwal Arrest Live: केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट में सुनवाई हो रही है, तो दूसरी ओर उनकी पार्टी के कई विधायक और पार्षद और विधायक मुख्यमंत्री आवास जाएंगे।
सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पहली बार किसी सीएम की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा, “चुनाव से पहले गिरफ्तारी हुई है और अगर सब कुछ है तो हिरासत क्यों ली गई है? चुनाव से पहले ही सभी नेताओं की गिरफ्तारी क्यों हुई? पहली बार आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता जेल में है।”
कोर्ट में सुनवाई के दौरान ED ने दावा किया कि शराब घोटाले के सरगना अरविंद केजरीवाल हैं। के. कविता ने 100 करोड़ आम आदमी पार्टी को दिए थे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अदालत में पेश किया है। सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि शराब घोटाले के पैसे का इस्तेमाल गोवा के चुनाव में किया गया है। केजरीवाल घोटाले के सरगना हैं। ईडी ने कहा कि इसी मामले में मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं और उन्हें अभी तक बेल नहीं मिली है।
अरविंद केजरीवाल के पेशी के दौरान ईडी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी है। अभी सुनवाई चल रही है। केजरीवाल भी कोर्ट रूम में मौजूद हैं।
ED की टीम ने आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेश किया। सुनवाई से पहले केजरीवाल के वकीलों ने उनसे मुलाकात की।
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को ED पेश करेगी। दोपहर ढाई बजे ईडी अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश करेगी। उन्होंने ईडी दफ्तर से लेकर कोर्ट के लिए जांच एजेंसी निकल चुकी है।
अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए अर्जी दाखिल की थी, लेकिन उन्होंने इसे वापस ले लिया है। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में फौरन सुनवाई के लिए अर्जी दाखिल की थी। हालांकि अब केजरीवाल निचली अदालत में अपनी बात कहेंगे।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के आईटीओ पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी को हिरासत में लिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हम सुप्रीम कोर्ट के सामने कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें अपना आधिकारिक काम भी करने की अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को नजरबंद कर दिया गया है।”
#WATCH दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के आईटीओ पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024
सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हम सुप्रीम कोर्ट के सामने कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार… pic.twitter.com/4AmGUz18mk
अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और इस पर आज सुनवाई भी हो सकती है। ED ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया है।
ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर बीजेपी नेता शाइना एनसी ने कहा, “आपने (अरविंद केजरीवाल) तब चुप रहना पसंद किया जब आपके दो मजबूत नेता, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह जेल में हैं। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि ‘आम आदमी पार्टी’ अपना नाम बदलकर ‘भ्रष्ट आदमी पार्टी’ रख ले।”
दिल्ली में ईडी दफ्तर के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। अरविंद केजरीवाल को ईडी दोपहर ढाई बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन कर रहे AAP के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
#WATCH | Aam Aadmi Party (AAP) workers detained by police as they protest against the arrest of Delhi CM & party's national convenor Arvind Kejriwal, at ITO in Delhi pic.twitter.com/mpqOgBvVdJ
— ANI (@ANI) March 22, 2024
22 मार्च को दिल्ली विधानसभा की निर्धारित बैठक रद्द कर दी गई है। सदन की अगली बैठक 27 मार्च को सुबह 11 बजे होगी। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ये फैसला लिया गया है।
The scheduled sitting of Delhi Assembly on 22nd March stands cancelled. The next sitting of the House will be held on 27th March at 11.00 AM. pic.twitter.com/nqLXK1z5eC
— ANI (@ANI) March 22, 2024
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा, “मैं यहां उनके परिवार से मिलने आया हूं, लेकिन उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। किस कानून के तहत मुझे उनसे मिलने से रोका जा रहा है।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की है। गुरुवार को अरविंद केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे थे लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद ED की टीम ने उनके घर पर रेड की और 2 घंटे की पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।
