Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया है। इसका मतलब यह है कि अरविंद केजरीवाल की होली अब ईडी की कस्टडी में बीतेगी। अब ईडी अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश करेगी। शुक्रवार को कोर्ट में ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तथ्य रखते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री होने का लाभ उठाते हुए धन शोधन में AAP का सहयोग किया।  AAP अपराध से अर्जित आय की प्रमुख लाभार्थी है। ईडी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जानबूझकर नौ समन की अवज्ञा की। ईडी ने कहा कि जब उनका बयान पीएमएलए के तहत दर्ज किया गया तो उन्होंने सच्चाई नहीं बताई या सही तथ्य नहीं दिए। ईडी ने यहा भी कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल रिश्वत की मांग कर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए शराब नीति तैयार करने की साजिश में शामिल थे। अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों, ‘आप’ नेताओं की मिलीभगत से दिल्ली शराब घोटाले के सरगना और मुख्य षड्यंत्रकारी हैं।

Live Updates

Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए बने रहिए jansatta.com के साथ

21:59 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal News LIVE: अगली सूचना तक ITO मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा- DMRC

DMRC ने शुक्रवार को घोषणा की कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। इससे पहले दिन में डीएमआरसी ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रखने की घोषणा की थी। DMRC ने आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को बंद करने की भी घोषणा की। लोक कल्याण मार्ग पर ही प्रधानमंत्री का आवास स्थित है। 

https://twitter.com/OfficialDMRC/status/1771160850784772203

21:55 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal News LIVE: 28 मार्च को कोर्ट में पेश किए जाएंगे अरविंद केजरीवाल

अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। राउज एवेन्यू अदालत में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि केजरीवाल को 28 मार्च को अपराह्न दो बजे अदालत में पेश किया जाएगा। 

20:51 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal News LIVE: केजरीवाल बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा

न्यूज चैनल आजतक पर फ्लैश की गई खबर के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगे।

20:47 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal News LIVE: केजरीवाल के समर्थन में आए आप के पूर्व नेता

आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ पूर्व नेताओं ने ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का शुक्रवार को विरोध करते हुए इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया। केजरीवाल से मतभेदों के कारण पार्टी छोड़ने वाले इन नेताओं ने यह दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले 'बिना सबूत के' एक मौजूदा मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी 'लोकतंत्र की हत्या' के समान है। हालांकि, भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए 'खुशी का दिन' बताया।

20:32 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal LIVE: छह दिन की रिमांड में भेजे गए केजरीवाल

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।

20:24 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने क्या कहा

Arvind Kejriwal Arrest: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज कोई नहीं आया तो 2-4 दिन बाद कौन आएगा? दिल्ली के लोग उनकी चर्चा तक नहीं कर रहे हैं।

20:09 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest: 26 मार्च को हम प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे- गोपाल राय

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में लोग इस गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। कल हमारे मंत्री, पार्षद, पदाधिकारी, INDIA गठबंधन के नेता सभी लोग कल 10 बजे शहीदी पार्क पहुंचकर इस तानाशाही के खिलाफ देश को बचाने का संकल्प लेंगे। 25 मार्च को इस गिरफ्तारी के विरोध में हम होली कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। 26 मार्च को हम प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

19:55 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest: PM मोदी के आवास का घेराव करेगी AAP

Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि पार्टी कार्यकर्ता पीएम मोदी के खिलाफ उनके आवास का घेराव करके 26 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेंगे।

18:15 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live Updates:

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा कि आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको crush करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है।आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं।अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है।जनता जनार्दन है सब जानती है।जय हिन्द

https://twitter.com/KejriwalSunita/status/1771153299011489890

18:06 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: गिरफ्तारी को लेकर भड़के आप समर्थक

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज दिल्ली समेत पूरे देश में AAP कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, असम, बेंगलुरु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के आप समर्थक BJP भड़क गए हैं।

17:18 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: सुनवाई पूरी, कोर्ट अब कभी भी सुना सकता है फैसला

Arvind Kejriwal Arrest Live : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सुनवाई पूरी हो गई है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। खबरें हैं कि अगले आधे से एक घंटे के अंदर इस मुद्दे पर फैसला हो सकता है।

17:10 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: चुनाव आयोग पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता

Arvind Kejriwal Arrest Live : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग के पास पहुंच गए हैं। ये सभी नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं और लगातार केंद्रीय जांच एजेंसियों पर अपनी शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं।

16:22 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: 'देश के लिए समर्पित जीवन', केजरीवाल का गिरफ्तारी के बाद पहला बयान

Arvind Kejriwal Arrest Live: ED द्वारा घर में छापेमारी में हुई गिरफ्तारी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका जीवन देश के लिए समर्पित हैं, चाहें वे अंदर रहें या बाहर।

16:17 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत- अभिषेक मनु सिंघवी

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार करने के बाद ED मनमाफिक बयान दिलवाती है। वहीं ED ने कहा कि नई शराब नीति बनाने में केजरीवाल शामिल थे और उन्होंने कुछ ख़ास लोगों को फायदा पहुंचाया।

16:02 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ED की शक्तियों का दुरुपयोग

Arvind Kejriwal Arrest Live:अरविंद केजरीवाल की तरफ से पेस सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अगर मेरे शिकायतकर्ता के अधीन काम करने वाला कोई व्यक्ति मेरे खिलाफ बयान देता है, तो क्या यह अदालत उसे सबूत के रूप में मान सकती है? किसी भी गलत काम को दिखाने के लिए कोई भौतिक सबूत नहीं है। कोई आपत्तिजनक सामग्री भी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध को उजागर करने के लिए, ईडी की शक्तियों का दुरुपयोग किया जाता है। नरमी बरतने की आड़ में सह आरोपियों के बयान लिए जाते हैं।

15:46 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: CM आवास जाएंगे सभी MLA और पार्षद

Arvind Kejriwal Arrest Live: केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट में सुनवाई हो रही है, तो दूसरी ओर उनकी पार्टी के कई विधायक और पार्षद और विधायक मुख्यमंत्री आवास जाएंगे।

15:32 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: चुनाव से पहले क्यों हुई गिरफ्तारी- अभिषेक मनु सिंघवी

सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पहली बार किसी सीएम की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा, "चुनाव से पहले गिरफ्तारी हुई है और अगर सब कुछ है तो हिरासत क्यों ली गई है? चुनाव से पहले ही सभी नेताओं की गिरफ्तारी क्यों हुई? पहली बार आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता जेल में है।"

15:08 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: शराब घोटाले के सरगना हैं केजरीवाल - ED

कोर्ट में सुनवाई के दौरान ED ने दावा किया कि शराब घोटाले के सरगना अरविंद केजरीवाल हैं। के. कविता ने 100 करोड़ आम आदमी पार्टी को दिए थे।

14:37 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: गोवा चुनाव में हुआ घोटाले के पैसे का इस्तेमाल- ईडी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अदालत में पेश किया है। सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि शराब घोटाले के पैसे का इस्तेमाल गोवा के चुनाव में किया गया है। केजरीवाल घोटाले के सरगना हैं। ईडी ने कहा कि इसी मामले में मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं और उन्हें अभी तक बेल नहीं मिली है।

14:21 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: 10 दिन की ED ने मांगी रिमांड

अरविंद केजरीवाल के पेशी के दौरान ईडी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी है। अभी सुनवाई चल रही है। केजरीवाल भी कोर्ट रूम में मौजूद हैं।

14:10 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को किया गया पेश

ED की टीम ने आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेश किया। सुनवाई से पहले केजरीवाल के वकीलों ने उनसे मुलाकात की।

13:46 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: अरविंद केजरीवाल को पेशी के लिए लेकर निकली ईडी

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को ED पेश करेगी। दोपहर ढाई बजे ईडी अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश करेगी। उन्होंने ईडी दफ्तर से लेकर कोर्ट के लिए जांच एजेंसी निकल चुकी है।

12:29 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: केजरीवाल ने SC से वापस ली अर्जी

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए अर्जी दाखिल की थी, लेकिन उन्होंने इसे वापस ले लिया है। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में फौरन सुनवाई के लिए अर्जी दाखिल की थी। हालांकि अब केजरीवाल निचली अदालत में अपनी बात कहेंगे।

12:04 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: सौरभ भारद्वाज और आतिशी हिरासत में

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के आईटीओ पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी को हिरासत में लिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हम सुप्रीम कोर्ट के सामने कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें अपना आधिकारिक काम भी करने की अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को नजरबंद कर दिया गया है।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1771052905736327465

11:52 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: ED ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट

अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और इस पर आज सुनवाई भी हो सकती है। ED ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया है।

11:52 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: AAP अपना नाम बदलकर 'भ्रष्ट आदमी पार्टी' रख ले- शाइना एनसी

ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर बीजेपी नेता शाइना एनसी ने कहा, "आपने (अरविंद केजरीवाल) तब चुप रहना पसंद किया जब आपके दो मजबूत नेता, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह जेल में हैं। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि 'आम आदमी पार्टी' अपना नाम बदलकर 'भ्रष्ट आदमी पार्टी' रख ले।''

11:41 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: ईडी दफ्तर के आसपास धारा 144 लागू

दिल्ली में ईडी दफ्तर के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। अरविंद केजरीवाल को ईडी दोपहर ढाई बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

11:17 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: AAP के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन कर रहे AAP के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

https://twitter.com/ANI/status/1771049388791476479

10:46 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: दिल्ली विधानसभा में बुलाई गई बैठक रद्द

22 मार्च को दिल्ली विधानसभा की निर्धारित बैठक रद्द कर दी गई है। सदन की अगली बैठक 27 मार्च को सुबह 11 बजे होगी। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ये फैसला लिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1771035479300853853

10:04 (IST) 22 Mar 2024
Arvind Kejriwal Arrest Live: केजरीवाल के परिवार को हाउस अरेस्ट किया गया- गोपाल राय

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा, "मैं यहां उनके परिवार से मिलने आया हूं, लेकिन उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। किस कानून के तहत मुझे उनसे मिलने से रोका जा रहा है।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की है। गुरुवार को अरविंद केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे थे लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद ED की टीम ने उनके घर पर रेड की और 2 घंटे की पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।