मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात यास के अंतर्देशीय बढ़ने के साथ, ओडिशा के कई जिलों में ‘बहुत से अत्यधिक भारी’ बारिश हुई। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि भद्रक जिले के चांदबली में पिछले 24 घंटों में 288.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद केंद्रपाड़ा में राजकनिका (251 मिमी) दर्ज की गई।

चक्रवात यास भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के साथ बुधवार सुबह 9 बजे ही ओडिशा के तट से टकरा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, यास चक्रवात धामरा बंदरगाह के उत्तर और बालासोर जिले के पश्चिमी तट से टकराया। बताया गया है कि इस तेज गति के चक्रवात से लैंडफॉल की घटना में ज्यादा समय लग सकता है।

बताया गया है कि यह चक्रवात ओडिशा के तट से दोपहर में गुजर जाएगा। लैंडफॉल के बाद हवाओं की गति 130 से 140 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले यास के आज ओडिशा-बंगाल के तट के पास सुबह 10 बजे के पास पहुंचने के आसार जताए थे, लेकिन चक्रवात की रफ्तार काफी तेज है। ओडिशा के तटीय इलाकों में इस वक्त 155 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

चक्रवात के प्रभाव से निपटने के लिए ओडिशा ने 9 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। परेशान करने वाली बात यह है कि यह सभी जिले कोविड के रेड जोन में हैं। इन सभी में 1000 केस एक्टिव केस प्रत्येक हैं। जो जिले रेड अलर्ट में हैं, उनमें जाजपुर, धेनकनल, केवंझर, भद्रक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, बालासोर, मयूरभंज और कटक शामिल हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा 57 हजार 61 केस और 154 मौतें कटक में ही हुई हैं। यहां 9721 एक्टिव केस हैं।

मौसम विभाग के प्रवक्ता महापात्रा ने कहा- उत्तर पश्चिम और बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान यास भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। ये उत्तर- उत्तर पश्चिम की तरफ मुड़ सकता है तथा इसकी तीव्रता और अधिक हो सकती है। यह बुधवार की सुबह तक उत्तर ओडिशा में धर्मा बंदरगाह के पास दस्तक दे सकता है।

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनके प्रशासन ने नौ लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं, ओडिशा सरकार का कहना है कि उसने सुरक्षा को देखते हुए तटीय जिलों से दो लाख से अधिक लोगों को निकाला है।

ओडिशा में सबसे अधिक 52 और पश्चिम बंगाल में 45 टीमों को तैनात किया गया है। इनके अलावा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बाकी टीमों को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने ट्वीट किया कि दो राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पहली बार सबसे अधिक टीमों को तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे पहले किसी भी चक्रवात के लिए इतनी अधिक टीमों को इन दो राज्यों में तैनात नहीं किया गया था। जरूरत पड़ने पर यहां टीमों की तैनाती बढ़ाई भी जा सकती है।

Live Blog

21:34 (IST)26 May 2021
चक्रवात यास के बढ़ने के साथ, ओडिशा के कई जिलों में 'बहुत से अत्यधिक भारी' बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात यास के अंतर्देशीय बढ़ने के साथ, ओडिशा के कई जिलों में 'बहुत से अत्यधिक भारी' बारिश हुई। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि भद्रक जिले के चांदबली में पिछले 24 घंटों में 288.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद केंद्रपाड़ा में राजकनिका (251 मिमी) दर्ज की गई।

21:12 (IST)26 May 2021
चक्रवाती तूफान ‘यास’ बुधवार मध्यरात्रि तक पहुंच सकता है झारखंड, अधिकतर स्थानों पर वर्षा जारी

ओडिशा के तट पर बुधवार सुबह लगभग नौ बजे दस्तक देने वाले चक्रवाती तूफान ‘यास’ के मध्य रात्रि तक झारखंड पहुंचने की आशंका है। चक्रवात के प्रभाव से आज सुबह से ही राज्य के अधिकतर स्थानों पर भारी वर्षा जारी है। यह जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने दी।

19:30 (IST)26 May 2021
चक्रवात यास धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलेगा: मौसम कार्यालय

चक्रवात यास के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले घंटे के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि केंद्र के पास वर्तमान तीव्रता 80-90 किमी प्रति घंटे से लेकर 100 किमी प्रति घंटे तक है।

18:02 (IST)26 May 2021
चक्रवात यास के बावजूद ओडिशा ने जारी रखा ऑक्सीजन का परिवहन

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, आज भीषण चक्रवाती तूफान यास के दौरान भी ओडिशा से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) का परिवहन जारी रहा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, चार ऑक्सीजन टैंकरों को आज अंगुल से हैदराबाद और विशाखापत्तनम ले जाया गया, जबकि दो को जाजपुर से बेरहामपुर और भुवनेश्वर ले जाया गया।

16:44 (IST)26 May 2021
झारखंड हाई अलर्ट पर, आज रात राज्य में पहुंच सकता है चक्रवात यास

अधिकारियों ने कहा कि झारखंड, जिसे हाई अलर्ट पर रखा गया था, ने आज भी निचले इलाकों को खाली करना जारी रखा है, इस पूर्वानुमान के बीच कि चक्रवात यास आधी रात तक पड़ोसी राज्य ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दस्तक देगा।

15:32 (IST)26 May 2021
कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

चक्रवात यास की वजह से ओडिशा के भद्रक जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. लोगों के घरों में पानी घुस गया है। नदियों का जल स्तर बढ़ने से पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगाना में भी पानी भरा हुआ है। समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठती दिखायी दे रही हैं। 

14:51 (IST)26 May 2021
ममता बनर्जी बोलीं- एक करोड़ लोग प्रभावित

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यास चक्रवात को देखते हुए 15 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। इस तूफान से लगभग 1 करोड़ लोग प्रभावित होंगे।

14:51 (IST)26 May 2021
ममता बनर्जी बोलीं- एक करोड़ लोग प्रभावित

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यास चक्रवात को देखते हुए 15 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। इस तूफान से लगभग 1 करोड़ लोग प्रभावित होंगे।

13:42 (IST)26 May 2021
पश्चिम बंगाल में तूफान के बाद करंट लगने से दो की मौत

इस बीच, पश्चिम बंगाल के हुगली और उत्तरी 24 परगना जिलों में मंगलवार को तूफान आने के बाद कम से कम दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गयी और करीब 80 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस तूफान को ‘बवंडर’ बताया।

13:41 (IST)26 May 2021
NDRF की टीमें तैनात

ओडिशा के संवेदनशील जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 52 टीम, ओडिशा आपदा त्वरित कार्य बल (ओडीआरएएफ) की 60 टीम, अग्निशमन दल की 205 टीम और वन विभाग की लकड़ी काटने वाली 60 टीम समेत करीब 404 बचाव दलों को तैनात किया गया है। पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश ने भी आपदा राहत बल, पुलिस बल और अग्निशमन बल के कर्मी बड़ी संख्या में तैनात किए हैं। 

13:41 (IST)26 May 2021
NDRF की टीमें तैनात

ओडिशा के संवेदनशील जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 52 टीम, ओडिशा आपदा त्वरित कार्य बल (ओडीआरएएफ) की 60 टीम, अग्निशमन दल की 205 टीम और वन विभाग की लकड़ी काटने वाली 60 टीम समेत करीब 404 बचाव दलों को तैनात किया गया है। पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश ने भी आपदा राहत बल, पुलिस बल और अग्निशमन बल के कर्मी बड़ी संख्या में तैनात किए हैं। 

13:40 (IST)26 May 2021
मुंबई एयरपोर्ट पर भी उड़ानें रद्द

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने बुधवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास के मद्देनजर छह उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सीएसएमआईए ने एक बयान में कहा कि अन्य क्षेत्रों के लिए उड़ानें निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी। सीएसएमआईए ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास के चलते मुंबई से कोलकाता और भुवनेश्वर के बीच उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।

13:40 (IST)26 May 2021
मुंबई एयरपोर्ट पर भी उड़ानें रद्द

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने बुधवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास के मद्देनजर छह उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सीएसएमआईए ने एक बयान में कहा कि अन्य क्षेत्रों के लिए उड़ानें निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी। सीएसएमआईए ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास के चलते मुंबई से कोलकाता और भुवनेश्वर के बीच उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।

11:56 (IST)26 May 2021
बालेश्वर के दक्षिण में ओडिशा तट को पार कर रहा तूफान

तूफान बालेश्वर के दक्षिण में ओडिशा तट को पार कर रहा है। अभी इसके हवा की गति 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे है। लैंडफॉल प्रक्रिया अभी चल रही है जो 3 घंटे में पूरी होगी। इसके बाद ये कमजोर होकर उत्तर पश्चिम दिशा में गति करेगा: IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र

11:44 (IST)26 May 2021
बढ़ गया नदियों का जल स्तर

कोलकाता में अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना के तटीय इलाकों में चक्रवात के कारण पानी भर गया और नदियों में जलस्तर बढ़ गया। पूर्वी मिदनापुर के दीघा में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं, जबकि दक्षिण 24 परगना के फ्रेसरगंज में 68 किलोमीटर और कोलकाता में 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।  दक्षिण बंगाल में भी मंगलवार रात के बाद से काफी बारिश हुई है।

11:08 (IST)26 May 2021
एयरपोर्ट बंद, ट्रेनें कैंसल

ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश जारी है।खराब मौसम की वजह से आज कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। भुवनेश्वर एयरपोर्ट को कल ही बंद कर दिया गया था। भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को भी रद्द किया है। झारखंड की ट्रेनों को भी कैंसल किया गया है।

10:18 (IST)26 May 2021
तेज हो रहा तूफ़ान

चक्रवात ‘यास’ सुबह नौ बजे ओडिशा के भद्रक जिले में धामरा बंदरगाह के निकट पहुंच गया था। ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। धीरे-धीरे तूफान के और भीषण होने की संभावना है। बता दें कि ओडिशा और प बंगाल में कल तक 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। 

10:15 (IST)26 May 2021
बिहार में भी अलर्ट

YASS' (यास) चक्रवाती तूफान को देखते हुए राज्य के निवासियों के लिए सलाह।

09:57 (IST)26 May 2021
ओडिशा के तट से टकराया अति तीव्र चक्रवाती तूफान यास

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा कि यास बुधवार की दोपहर उत्तर ओडिशा के तटों के बीच धामरा के नजदीक टकरा गया है। बताया गया है कि पारादीप में डोप्लर मौसम रडार से इसकी निगरानी की जा रही है। फिलहाल यास के अगले एक से दो घंटे में आगे बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

09:35 (IST)26 May 2021
आवश्यक सेवाओं को जारी रखने के लिए लगी एनडीआरएफ की टीम

ओडिशा और बंगाल में चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई हैं। इन टीमों में 47 कर्मी हैं। वे पेड़ या खंभे कांटने की मशीनों, संचार उपकरणों, हवा भर कर चलाई जाने वाली नौकाओं और बुनियादी चिकित्सा सहायता से लैस हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, यास के बुधवार सुबह ओडिशा के भद्रक जिले के धमरा बंदरगाह के पास तबाही मचाने का अनुमान है।

09:13 (IST)26 May 2021
ओडिशाः तट से टकराने के बाद 150 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच जाएगी हवाओं की रफ्तार

ओडिशा के मयूरभंज जिले और पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में हवा की रफ्तार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 145 किलोमीटर प्रति घंटे होने का अनुमान है। ओडिशा के पुरी, कटक, खुर्दा और जाजपुर जिले तथा पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और उत्तरी 24 परगना जिलों में 80-90 किलोमीटर रफ्तार की हवाएं 110 किलोमीटर तक पहुंच सकती हैं।

08:45 (IST)26 May 2021
ओडिशा के पारादीप में तेज हवाएं, भारी बारिश

चक्रवात यास के आज दोपहर तक ओडिशा के तटीय इलाके से टकराने का अनुमान है। इस बीच समुद्र के आसपास बेहद तेज हवाएं चल रही हैं। जहां दीघा में सुबह 88 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं, वहीं कोलकाता में 62 और फ्रेजरगंज में 68 किमी प्रतिघंटा की रफ्ता से हवाएं चलीं। ओडिशा के पारादीप में भी तेज हवाएं और बारिश गिरना जारी है। 

08:21 (IST)26 May 2021
ओडिशाः चक्रवात के तट से टकराने से पहले दो लाख लोग सुरक्षित शिविरों में पहुंचाए गए

तटवर्ती जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम तेजी से हो रहा है और अब तक दो लाख लोग सुरक्षित शिविरों में चले गए हैं। उन्होंने बताया कि ‘यास’ के तट तक पहुंचने के बहुत पहले ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चक्रवात के दस्तक देने के दौरान समुद्र में 2-4.5 मीटर की लहरें उठने के अनुमान के चलते लोगों को को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 

07:57 (IST)26 May 2021
ओडिशाः यास के गंभीर चक्रवाती तूफान बनने से चांदबली को भारी नुकसान की आशंका

आईएमडी के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि ‘यास’ के भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद चांदबाली में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। उन्होंने कहा कि चक्रवात के दस्तक देने के छह घंटे पहले और बाद तक इसका गंभीर असर देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गृह राज्य मंत्री डी एस मिश्रा को राज्य के उत्तरी हिस्से में हालात की निगरानी करने के लिए बालासोर भेजा है।

07:36 (IST)26 May 2021
IMD की चेतावनी के बाद झारखंड ने भी जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की और चांदबाली में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। चक्रवाती तूफान यास के बुधवार दोपहर ओडिशा के भद्रक जिले के धमरा बंदरगाह के पास दस्तक देने की आशंका है। इसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों से लाखों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। झारखंड ने भी अलर्ट जारी किया है और चक्रवात के प्रभाव के मद्देनजर तैयारी की जा रही है।

06:19 (IST)26 May 2021
चक्रवाती: ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक एम. महापात्र ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी की गई है। महापात्र ने कहा, ‘‘उत्तर पश्चिम और बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान यास भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।’’  यह उत्तर- उत्तर पश्चिम की तरफ मुड़ सकता है तथा इसकी तीव्रता और अधिक हो सकती है। यह बुधवार की सुबह तक उत्तर ओडिशा में धमरा बंदरगाह के पास दस्तक दे सकता है।

05:15 (IST)26 May 2021
चक्रवात के दौरान हवा की गति 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी

मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के दौरान हवा की गति 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने और इसके बढ़कर 185 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की संभावना है। चक्रवात के खतरे के बीच भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कहा कि कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:45 तक उड़ानों का संचालन निरस्त रहेगा। 

03:59 (IST)26 May 2021
चक्रवात यास : झारखंड में तैयारियां पूरी, कोल्हान से लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवातीय तूफान ‘यास’ के बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने के अनुमान और इसके कारण हो रही मूसलाधार बारिश, आंधी के मद्देनजर झारखंड में भी सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है।

02:38 (IST)26 May 2021
चक्रवात ''यास'' के टकराने से पहले बंगाल, ओडिशा ने लाखों लोगों को निकाला, झारखंड भी सतर्क

चक्रवात यास मंगलवार की शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। इसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों से 12 लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 

01:17 (IST)26 May 2021
चक्रवात यास: पारादीप बंदरगाह पर मंगलवार दोपहर दो बजे से परिचालन निलंबित

पारादीप पत्तन न्यास (पीपीटी) ने गंभीर चक्रवाती तूफान ‘यास’ के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से मंगलवार दोपहर दो बजे से अपना परिचालन निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चक्रवात के 26 मई को ओडिशा के तट से टकराने की आशंका है। 

00:08 (IST)26 May 2021
समंदर में उठ रही हैं ऊंची लहरें

चक्रवाती तूफान यास की वजह से ओडिशा के समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा र हा हैकि तटीय इलाकों में 2 से 4 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है। वहीं भीषण तूफान के समय 165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

22:26 (IST)25 May 2021
नीतीश ने तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चक्रवातीय तूफान ‘यास’ के मद्देनजर तैयारियों को लेकर मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग, संबद्ध विभागों तथा सभी जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की और सभी को पूरा-पूरा एहतियात बरतने तथा सतर्क रहने का निर्देश दिया।

21:19 (IST)25 May 2021
नॉर्थ 24 परगना में चक्रवात हवा से कईं घरों को नुकसान

नॉर्थ 24 परगना के नैहाटी और हलिशहर में चक्रवात हवा ने कईं घरों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान बिजली के खंभों और तारों को भी  नुकसान पहुंचा। एक महिला ने बताया- हमने 2-3 महीने पहले घर बनाया था। अचानक तूफान आया और 2 सेकंड में सबकुछ उड़ गया। 

21:17 (IST)25 May 2021
यास के मद्देनजर कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ानें स्थगित

हवाई अड्डा प्रशासन ने यास चक्रवात तूफान की वजह से खराब हुए मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट से 26 मई को सुबह 8:30 बजे से उड़ने वाली उड़ानों को शाम 7:45 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। 

21:13 (IST)25 May 2021
सेना ने पश्चिम बंगाल में राहत कार्य के लिये 17 कॉलम तैनात किए

देश के पूर्वी तटीय इलाकों में चक्रवात यास के मद्देनजर सेना ने पश्चिम बंगाल में 17 एकीकृत राहत कॉलम की तैनाती की है जिनमें आवश्यक उपकरण और नाव के साथ विशेषज्ञ कर्मी शामिल हैं। सेना ने एक बयान में कहा कि अनुरोध के आधार पर पश्चिम बंगाल सरकार के साथ करीबी समन्वय में सेना के इन कॉलम की तैनाती की गई है।

21:11 (IST)25 May 2021
चक्रवाती तूफान यास के हर पल की स्थिति की जानकारी देगा एसरी इंडिया का नक्शा

भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) सॉफ्टवेयर और समाधान उपलब्ध कराने वाली एसरी इंडिया ने चक्रवाती तूफान यास के रास्ते की पूरी जानकारी और उस पर नजर रखने के लिए एक नक्शा जारी किया है। चक्रवात के 26 मई को ओड़िशा के उत्तरी भाग में बालेश्वर के समीप पहुंचने की संभावना है। एसरी ने कहा कि यह जीआईएस नक्शा चक्रवात के अनुमान की स्थिति, रुख, उसका रास्ता, वायु की गति, चेतावनी आदि जैसी सूचना समय रहते उपलब्ध कराता है। 

19:53 (IST)25 May 2021
ओडिशा में डीआरडीओ के मिसाइल परीक्षण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की चाकचौबंद

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के ‘एकीकृत परीक्षण स्थल’ (आईटीआर) ने ‘यास’ चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा में स्थित चांदीपुर तथा अब्दुल कलाम द्वीप पर अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के एक वैज्ञानिक ने आज यह बताया कि भद्रक जिले में धामरा और चांदबाली के बीच तूफान के तट पर पहुंचने की आशंका प्रबल है। 

18:17 (IST)25 May 2021
बालासोर ओडिशा के तट से 320 किलोमीटर दूर केंद्रित है यास

NDRF के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि चक्रवात 'यास' समंदर पर बालासोर ओडिशा के तट से 320 किलोमीटर दूर केंद्रित है। कल सुबह 5:30 बजे चक्रवात का लैंडफॉल होगा इस दौरान हवा की गति 160-185 तक जा सकती है। NDRF की 112 टीमों को 5 राज्य और एक केंद्र शासित राज्य अंडमान-निकोबार में तैनात किया गया है। 

17:10 (IST)25 May 2021
आईजी कोस्टगार्ड का दावा- नहीं होने देंगे किसी की मौत

आईजी कोस्टगार्ड का दावा है कि यास चक्रवात के लिए हमारी तैयारियां इतनी ज्यादा है कि किसी इंसान की मृत्यु नहीं होगी। हमें जैसे चक्रवात के लिए सूचित किया गया हमने 19 जहाज और 4 एयरक्राफ्ट तैयार रखे थे। अंडमान में भी हमारे जहाज तैयार है। नेवी और वायुसेना के जहाज भी तैयार होंगे। 

17:08 (IST)25 May 2021
बिहार के दक्षिण ज़िलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग, बिहार के वैज्ञानिक आशीष कुमार,ने कहा है कि यास चक्रवात का असर बिहार के दक्षिण ज़िलों में देखने को मिलेगा। आज या कल में 1-2 ज़िलों में भारी बारिश की संभावना है। परसों दक्षिण बिहार के 1-2 ज़िलों में भारी बारिश होगी। अगले 5-6 दिन पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी।