Hamoon Cyclone Path: चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान हामून आज बांग्लादेश के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां 4 दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ यहां आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़क सकती है। इसके साथ ही चेन्नई और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भी मौसम बदल सकता है। वहीं देश के अन्य राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही भारत की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड का प्रभाव दिखने लगा है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और लखनऊ में 5 दिनों तक कोहरा बढ़ने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, बिहार औऱ यूपी के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में हल्की बारिश के साथ कुछ इलाके में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

आईएमडी के रिपोर्ट के अनुसार, कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसी के तहत मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

गंभीर चक्रवात में बदला हामून

चक्रवाती तूफान तेज के बाद बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान हामून खतरा बन मंडरा रहा है। ईरान ने इसे हामून नाम दिया है। यह चक्रवात आज बांग्लादेश में दस्तक दे सकता है। संभावना जताई जा रही है कि आज यह बांग्लादेश के तट से टकरा सकता है। इस कारण भारत में पूर्वी तट और पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान ‘हमून’ के कारण ओड़िशा में सभी शहरी स्थानों (यूएलबी) को सतर्क कर दिया है।

बांग्लादेश से 15 लाख लोगों सुरक्षित स्थान ले जाया गया

चक्रवात हामून के करीब आते ही बांग्लादेश 15 लाख लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया। तूफान के बुधवार दोपहर या शाम तक टकराने की आशंका है। इसलिए दस तटीय इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया।

Cyclone Update: ‘Hamoon’ तूफान का Odisha-Bengal समेत कई राज्यों में अलर्ट