केरल की स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि केरल में अगस्त और सितंबर के महीने में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर बढ़ सकता है और रोजाना संक्रमण के 10,000 से 20,000 मामले सामने आ सकते हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में युवाओं से कोविड ब्रिगेड से जुड़ने की अपील करते हुए कहा, “विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त और सितंबर के महीने में कोविड-19 के मामलों में भारी इजाफा हो सकता है। प्रतिदिन 10,000 से 20,000 नए मामले सामने आने की आशंका है।”
उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में इजाफा होने पर मृत्यु दर में भी वृद्धि हो सकती है, इसलिए इसे रोकने की जरुरत है। उन्होंने कहा, “हमें यह समझना होगा कि संक्रमण के मामलों में इजाफा होने पर संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर में भी वृद्धि होगी। इसलिए हमें संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकना होगा। हमें इसके लिए लोगों के सहयोग की जरुरत है।” शैलजा ने कहा कि उन्हें मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के स्वास्थ्य निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
Coronavirus Vaccine Live Updates
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 64,553 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 24 लाख के पार चली गई जबकि इनमें से 17 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 17,51,555 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के ठीक होने की दर सुधर कर 71.17 प्रतिशत हो गई है।
देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24,61,190 हो गई है और पिछले 24 घंटे में 1,007 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 48,040 हो गई है। मृत्युदर गिरकर 1.95 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 6.60 लाख संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। यह संख्या कुल मामलों का 26.88 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।
Coronavirus India Live Updates
आईसीएमआर के अनुसार, देश में 2.76 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से बृहस्पतिवार को एक दिन में सर्वाधिक 8,48,728 नमूनों की जांच की गई। जिन 1,007 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 413 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद तमिलनाडु (119), कर्नाटक (103), आंध्र प्रदेश (82), पश्चिम बंगाल (56), उत्तर प्रदेश (50), पंजाब (31), गुजरात (18), मध्य प्रदेश (17), दिल्ली (14), झारखंड (12), जम्मू-कश्मीर (11), राजस्थान (11) और बिहार (10) में लोगों की मौत हुई।
इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि वह देश में सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला राज्य है। योगी सरकार के मुताबिक, अब तक यूपी में 35 लाख 97 हजार टेस्ट हो चुके हैं, इनमें 96 हजार टेस्ट गुरुवार से शुक्रवार के बीच ही हुए हैं।
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फिलहाल राज्य में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा कोरोना के केस हैं, इनमें 49 हजार एक्टिव केस हैं। इस बीच यूपी सरकार ने अपील की है कि लोग कोरोना से डरें नहीं और कोरोना पॉजिटिव या किसी संक्रमित के संपर्क में आने की जानकारी नहीं छिपाएं। बता दें कि पिछले एक दिन में यूपी के 6 जिलों में 100 से ज्यादा केस आए हैं।
बिहार में कैदियों से भरी जेलों में संक्रमण के खतरे के बीच आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। यहां एक साथ 224 कैदी कोरोना पीड़ित पाए गए हैं। अररिया के सिविल सर्जन के मुताबिक, 182 लोगों की रिपोर्ट पहले आई थी, जबकि 42 अन्य लोगों की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। जेलर प्रमोद दास के मुताबिक, इस जेल की क्षमता 600 कैदियों की है, लेकिन इसमें 706 बंदी रखे जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि अगर मध्य प्रदेश में कोरोना को खत्म करना है तो हमें उसकी चेन तोड़नी होगी। इसके लिए जरूरी है कि गणेश उत्सव और मोहर्रम में सार्वजनिक आयोजन और समागम न किए जाएं। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि देखें कि कहीं गणपति की बड़ी मूर्तियां और ताजिए तो नहीं बन रहे हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो उस पर तत्काल पाबंदी लगाएं। मुख्यमंत्री गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की समीक्षा कर रहे थे। सीएम का 7 दिन का होम आइसोलेशन बुधवार को ही समाप्त हुआ है। वह कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद सीएम हाउस में ही आइसोलेशन पर थे।
पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 328 नए केस दर्ज हुए हैं, जबकि 4 लोगों की जान गई है। इसी के साथ अब यहां संक्रमितों की संख्या 7 हजार के पार हो गई है, जबकि कुल 106 जानें गई हैं। इस केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल करीब 2800 एक्टिव केस हैं, जबकि चार हजार मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 106 लोगों की जान भी जा चुकी है।
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का प्रभाव आम आदमियों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 147 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक राज्य में कुल 11,920 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। इनमें 2227 एक्टिव केस हैं, 9569 पुलिसवाले ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा 124 जवानों की जान भी गई है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना का खतरा थमता नजर नहीं आ रहा है। राज्य में आज 20 पॉजिटिव केस मिले। इसी के साथ अब हिमाचल में कोरोना के कुल 3836 केस हैं। इनमें 1334 एक्टिव हैं, जबकि 2449 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 17 लोगों की जान भी गई है। सबसे ज्यादा 913 केस सोलन में हैं, जबकि कांगड़ा में भी 554 केस आ चुके हैं।
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। 102 दिन तक कोरोना से आजाद रहने के बाद अब न्यूजीलैंड में 30 के करीब केस निकले हैं। इनमें शुरुआत में जिन चार लोगों में संक्रमण पाया गया था, उनका विदेश जाने का रिकॉर्ड नहीं है। इसके बावजूद वायरस के फिर से फैलने पर प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने ऑकलैंड को 12 अतिरिक्त दिन तक बंद रखने का फैसला किया है।
राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा जारी है। राज्य में आज 613 नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि 12 लोगों की जान भी गई है। इसी के साथ राजस्थान में अब तक 58 हजार 27 पॉजिटिव केस दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा 845 लोगों की मौत हुई है। आज सबसे ज्यादा 189 मामले सीकर में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा बीकानेर से भी 84 केस आए हैं। फिलहाल राज्य में 42,685 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं, जबकि 14,497 एक्टिव केस हैं।
तेलंगाना हाईकोर्ट ने केसीआर सरकार को निर्देश दिए हैं कि अगर राज्य में कोई भी निजी अस्पताल मरीजों से कोरोना के इलाज के लिए ज्यादा पैसे ले रहा हो, तो उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करे। कोर्ट ने कहा कि ओवरचार्जिंग कोरोना के इलाज की गाइडलाइंस का उल्लंघन है। तेलंगाना के मुख्य सचिव ने इस सिलसिले में हाईकोर्ट से कहा कि सरकार इस तरह की शिकायतों के निपटारे के लिए काम कर रही है।
भारत में कोरोनावायरस से संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में एक बार फिर कोरोना के 64 हजार 553 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसी के साथ भारत में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 लाख 61 हजार 191 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं देश में पिछले एक दिन में 1007 लोगों की जान भी गई है और अब कुल मौतों का आंकड़ा 48 हजार 40 पर आ गया है। इस लिहाज से भारत अभी दुनिया में कोरोना से मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है।
स्वतंत्रता दिवस पर निजी तौर पर होने वाले ध्वजारोहण समारोहों में अधिकतम पांच लोग शामिल हो सकेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइंस जारी कर दी है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि 15 अगस्त पर होने वाले आयोजन में सम्मिलत लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। स्वतंत्रता दिवस पर जिलास्तर पर कोई भी सार्वजनिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।
ब्रिटेन ने फ्रांस और नीदरलैंड समेत चार अन्य देशों को अपनी क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल किया है। लिस्ट में शामिल देशों से यूके पहुंचने वाले लोगों के लिए 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहना जरूरी होगा। देश के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ग्रांट शैप्स ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद फ्रांस ने कहा है कि वह भी ब्रिटेन के लोगों पर इसी तरह की पाबंदियां लगा सकता है।
झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 693 नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 7 मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ अब झारखंड में पीड़ितों की संख्या 20,950 पहुंच गई है, जबकि 209 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें 7728 एक्टिव केस हैं, जबकि 13,013 लोग ठीक भी हुए हैं। फिलहाल यहां रांची और पूर्वी सिंहभूम सबसे ज्यादा प्रभावित है। रांची में अब तक 3996 केस आ चुके हैं। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में भी 3499 केस दर्ज हो चुके हैं।
कोरोनावायरस के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में पर्यटन और अर्थव्यवस्था से जुड़े काम ठप पड़ गए हैं। पांच महीने पहले लॉकडाउन के ऐलान के साथ श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा भी बंद कर दी गई थी। हालांकि, अब जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने ऐलान किया है कि वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त तक को शुरू हो जाएगी। बताया गया है कि यात्रा से पहले पर्यटकों और भक्तों का कोरोना टेस्ट भी होगा।
मिजोरम में कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा अब बढ़ता नजर आ रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 8 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ अब राज्य में पीड़ितों की संख्या 657 पहुंच चुकी है। इनमें 314 एक्टिव केस हैं, जबकि 343 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। कुल केस में 500 के करीब संक्रमित पुरुष हैं, जबकि करीब 150 महिलाएं हैं। एक अच्छी बात यह है कि राज्य में अब तक कोरोना से किसी की जान नहीं गई है।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का असर जेलों तक पहुंच चुका है। राज्य के जेल विभाग के मुताबिक, अब तक कुल 1 हजार कैदी और जेल स्टाफ के 292 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इतना ही नहीं कोरोना से जेलों में अब तक 6 कैदियों की जान भी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक कुल 5 लाख 60 हजार केस आ चुके हैं, जबकि 19 हजार से ज्यादा जानें गई हैं।
असम में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां 13 अगस्त तक कोरोना के 2796 नए मामले आए हैं, वहीं 8 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में अब संक्रमितों की कुल संख्या 71,796 पर पहुंच गई। इनमें 58 हजार 539 मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। वहीं 22,240 एक्टिव केस हैं। राज्य में अब तक 169 लोगों की कोरोना से जान भी जा चुकी है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने इसकी जानकारी दी।
कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 6,706 नए मामले सामने आने से राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या दो लाख के आँकड़े को पार कर गई, जबकि संक्रमण के कारण 103 और मौतें होने से मृतकों की संख्या 3,613 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है। दिन में 8,609 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। बृहस्पतिवार को सामने आए 6,706 ताजा मामलों में से 1,893 मामले अकेले बेंगलुरु शहर के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि 13 अगस्त की शाम तक, राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 2,03,200 तक पहुंच गए हैं, जिनमें 3,613 मौतें शामिल हैं और 1,21,242 लोग ठीक हो चुके हैं।
जम्मू-कश्मीर में 14,700 फुट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र कैलाश कुंड झील की तीर्थयात्रा इस साल कोविड-19 के चलते रद्द कर दी गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पितवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 दिन की इस तीर्थयात्रा को पहले ही कम करके तीन दिन कर दिया गया है। अब तीर्थयात्रियों को केवल पारंपरिक हिमालयी मार्ग से झील तक छड़ी मुबारक जुलूस निकालने की ही अनुमति होगी। कैलाश कुंड यात्रा आठ अगस्त को जम्मू के दो मार्गों छत्तरगला और हायान तथा कश्मीर के भदेरवाह से शुरू होने थी, लेकिन कोविड-19 के चलते इसमें देरी होती रही।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 जांच के दौरान तीन दिन के बच्चे की नाक से नमूने लेने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को इस घटना की जांच का आदेश दिया। अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने बच्चे की कोविड-19 की जांच करने का निर्णय लिया था।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बृहस्पतिवार को 245 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिससे यहां अभी तक इस वायरस से संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या 4,942 पहुंच गई। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 81 व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और इसके साथ ही अब तक जिले में 2186 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई जिससे अभी तक यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 88 पहुंच गई है। वहीं 1854 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
गोवा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 570 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर दस हजार से अधिक हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,494 हो गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के 271 मरीज ठीक हो गए। अब तक राज्य में 6,912 लोग ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 3,491 मरीजों का इलाज चल रहा है।
तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 5,835 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,20,355 हो गई जबकि इस महामारी से 119 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,397 पहुंच गई। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। इस बीच कोविड-19 से स्वस्थ हुए 40 पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अपील के बाद प्लाज्मा दान किया।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 जांच के दौरान तीन दिन के बच्चे की नाक से नमूने लेने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को इस घटना की जांच का आदेश दिया। अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने बच्चे की कोविड-19 की जांच करने का निर्णय लिया था।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 10 और मरीजों की मौत होने से इससे मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 484 हो गई। वहीं, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 94,459 तक पहुंच गई है । स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में हुई 10 मौत के मामलों में से गया एवं रोहतास में दो-दो, बेगूसराय, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सारण एवं वैशाली जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2,649 हो गयी है। बृहन मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इसकी जानकारी दी । बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक समय कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट रहे धारावी में अभी केवल 90 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 2,649 मरीजों में से 2,300 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड—19 के 4603 नये मामले सामने आये जबकि 50 और मौतों के साथ बृहस्पतिवार को मृतकों का आंकडा बढ़कर 2280 हो गया । अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटे में संक्रमण के 4603 नये प्रकरण सामने आये । प्रदेश में संक्रमण के उपचाराधीन मामले 49, 709 हैं । प्रसाद ने बताया कि 88, 786 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को चले गये हैं जबकि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 2280 लोगों की मौत हो गयी है । प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1, 40, 775 मामले हैं ।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1.49 लाख से ज्यादा हो गई। इस वायरस के संक्रमण से 14 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 4,167 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 14 और लोगों की मौत हुई। बृहस्पतिवार को यहां 15,356 जांच हुई हैं। बुधवार को 1113 नये मामले सामने आये थे और 14 मरीजों की जान चली गयी थी।
कोविड-19 के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को रोगमुक्त होने के बाद उन्हें बृहस्पतिवार अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सिद्धरमैया के कार्यालय ने एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बयान में बताया गया कि दूसरी जांच की रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बयान में बताया गया कि तीन अगस्त को सिद्धरमैया को पेशाब संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बाद में उनके कोरोना वायरस से भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अब डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक 72 वर्षीय नेता घर पर एक सप्ताह तक आराम करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र सरकार ने 3.04 करोड़ से ज्यादा एन95 मास्क, 1.28 करोड़ से ज्यादा निजी सुरका उपरकरण (पीपीई) किट राज्यों, केंद्र शासित क्षेत्रों और केंद्रीय संस्थानों को 11 मार्च से अब तक मुफ्त प्रदान की हैं।
पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है और 305 नए मरीज सामने आए हैं। बृहस्पतिवार को एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सुबह 10 बजे तक छह और लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 102 हो गई। उन्होंने बताया कि 1,082 नमूनों की जांच के बाद 305 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 6,680 हो गई है।
संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में 5871 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 3 लाख 14 हजार 520 हो गई है। तीसरे नंबर पर फिलहाल आंध्र प्रदेश काबिज हो गया है। यहां 2 लाख 54 हजार 146 केस हैं, जबकि चौथे नंबर पर कर्नाटक में 1 लाख 96 हजार 494 केस हैं। तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश में 2296 मौतों के मुकाबले कर्नाटक में अभी 3511 मरीजों की मौत हो चुकी है।
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, पर ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 56 हजार 383 लोग कोरोना मुक्त हुए। यह एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही भारत में 24 लाख केसों में अब करीब 17 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, मरीजों के मृत्यु दर में भी कमी आई है और यह 1.96 फीसदी ही रह गई है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना का खतरा थमता नजर नहीं आ रहा है। राज्य में आज 52 पॉजिटिव केस मिले। इसी के साथ अब हिमाचल में कोरोना के कुल 3637 केस हैं। इनमें 1257 एक्टिव हैं, जबकि 2386 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 16 लोगों की जान भी गई है। सबसे ज्यादा 903 केस सोलन में हैं, जबकि कांगड़ा में भी 552 केस आ चुके हैं।
पेरू के राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने हर रविवार को देश में कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से उबरने और एक बेहतर स्थिति में लौटने के लिए हमने यह फैसला किया है। पेरू में अब तक 4 लाख 89 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। हर रोज यहां करीब 7 हजार केस सामने आ रहे हैं।
ओडिशा में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या में इजाफा जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1981 नए केस आए हैं। इसी के साथ अब तक यहां कुल 52 हजार 653 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें फिलहाल 15,807 एक्टिव केस हैं, जबकि 36,479 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। प्रवासी मजदूरों के आने से राज्य का गंजम जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या 13 हजार 842 के पार पहुंच चुकी है, जबकि राज्य में हुई कुल 367 मौतों में से 155 यहीं हुई हैं।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले हफ्ते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अयोध्या में मंदिर उद्घाटन के दौरान मंच साझा किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र से बात करने के साथ ही मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर नरेश त्रेहान से भी महंत के स्वास्थ्य की निगरानी करने के लिए कहा है।
भारत के लिए एक सुकून देने वाली खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से करीब 67 फीसदी यानी 16 लाख 95 हजार लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 57 हजार से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 6 लाख 51 हजार है।
मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने जिमों को खोलने की इजाजत दे दी है। सरकार ने कोरोना की गाइडलाइंस के साथ जिम खोलने के निर्देश दिए हैं। इस पर एक जिम मालिक ने कहा कि हम अपने कस्टमर्स का बॉडी टेम्प्रेचर जांचने के साथ उन्हें आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए भी कह रहे हैं। साथ ही मास्क या शील्ड पहनकर आने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा एक समय में कुछ ही लोगों को जिम में घुसने की इजाजत दी गई है।