विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा ने पश्चिम बंगाल में प्रचार को काफी तेज कर दिया है। अमित शाह आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण का आगाज कर रहे हैं। कूचबिहार के ठाकुरबाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में जय श्री राम बोलना गुनाह हो गया है। अगर बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में जय श्री राम बोलना गुनाह हो गया है। अगर लोग यहाँ नहीं जय श्री राम बोलेंगे तो क्या पाकिस्तान में बोलेंगे। साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा कि चुनाव के नजदीक आते ही ममता दीदी भी जय श्री राम बोलने लगेंगी। इसके अलावा गृह मंत्री ने यह भी कहा कि तृणमूल के पास दंगाई कार्यकर्ता है और आने वाले चुनाव में ममता दीदी के दंगाई कार्यकर्ताओं के सामने हमारा बूथ कार्यकर्ता चुनाव लडेगा। वहीँ अमित शाह ने यह भी कहा कि बंगाल में ममता दीदी के पास विनाश का मॉडल है जबकि पीएम मोदी के पास विकास का मॉडल है और जनता को इसके बीच में चुनाव करना है।
#WATCH बंगाल के अंदर माहौल ऐसा कर दिया कि जय श्री राम बोलना माने गुनाह है। अरे ममता दीदी बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा: कूचबिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह #WestBengal https://t.co/xKXXBWZvcU pic.twitter.com/Fax5RwfOk2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2021
अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा बंगाल की बेरोजगारी को दूर करने की यात्रा है। किसानों की स्थिति सुधारने के लिए और उनकी गरीबी को दूर करने की यह यात्रा है। यह सोनार बांग्ला बनाने की परिवर्तन यात्रा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आपने 10 साल ममता दीदी को दिया लेकिन बंगाल का भला नहीं हुआ। अब एक मौका हमें दीजिये और हम बंगाल का भला करके दिखाएंगे।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज कूचबिहार के ठाकुरबाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद कोलकाता रवाना होंगे। शाम को केंद्रीय गृह मंत्री कोलकाता में पार्टी के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।