बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव पूरे देश में चर्चा में बने हुए हैं। पिछले 25 सालों से बीएमसी पर लगातार शिवसेना का कब्जा है। इसका बजट कई राज्यों के बजट से ज्यादा हैं। लेकिन इसकी शुरुआत बहुत छोटे स्तर से हुई थी। बीएमसी की नींव 19वीं सदी में रखी गई थी। 1807 में बीएमसी सिर्फ सेशंस कोर्ट तक ही सीमित था और इसमें केवल शहर के छोटे अपराधों पर सुनवाई होती थी। धीरे-धीरे इसको साफ सफाई और नगर व्यवस्था से जुड़ा बोर्ड मिल गया और इसका दायरा बढ़ गया।

बीएमसी के 100 साल पूरे होने पर 1907 में शहर की प्राथमिक शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी भी इसे दे दी गई। इसके बाद 1931 में बॉम्बे अधिनियम संख्या 21 के तहत बीएमसी के अध्यक्ष का नाम बदलकर मेयर कर दिया गया।

बीएमसी का कितना बजट?

बीएमसी में कुल 227 वार्ड है। मुंबई की कुल आबादी करीब 1 करोड़ 87 लाख से अधिक है। बीएमसी का जो बजट है, वह करीब 75 हजार करोड़ रुपये का है और इस बार इसमें वृद्धि होनी तय मानी जा रही है। मुंबई में मराठी के अलावा गुजराती और उत्तर भारतीय वोटर बड़ी संख्या में रहते हैं। इसी कारण मराठी बनाम गैर मराठी का मुद्दा भी यहां पर अधिक फलता-फूलता है।

‘सभी 29 निगमों में जय श्री राम बोलने वाला ही बनेगा मेयर’, बीएमसी चुनाव को लेकर बोले महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे

बीएमसी मेयर की पूरी लिस्ट देखें

क्रमांकनामकार्यकालपार्टी
1जेबी बोमन बहराम19311932
2वीएन चंदावरकर19321933
3मोरेश्वर चिंतामन जावले19331934
4हुसैनाली रहीमतोला19341935
5खुर्शीद नरीमन19351936
6जमनादास एम. मेहता19361937
7एलिजा मोसेस राजपुरकर19371938
8सुल्तान एम. चिनॉय19381939
9बहराम एन. करंजिया19391940
10माथुरदास त्रिकमजी19401941
11जोसेफ ए. कोलाको19411942
12यूसुफ मेहरअली19421943
13एमडीडी गिल्डर19431943
14मिनू मसानी19431944
15नागिंदास टी. मास्टर19441945
16जोसेफ अल्बन डिसूजा19451946
17मोहम्मद आई.एम. रोवजी19461947
18एपी सबावाला19471948
19एमयू मस्करेन्हा19481949
20एसके पाटिल19491952
21गणपतिशंकर एन. देसाई19521953
22पीए डायस19531954
23दयाभाई पटेल19541955
24एनसी पुपाला19551956
25सुलोचना मोदी19561956
26अब्दुल कादर सालेभॉय19561957
27साइमन सी. फर्नांडीस19571957
28एमवी डोंडे19571958
29एसएस मिराजकर19581959
30पीटी बोराले19591960
31विष्णुप्रसाद एन. देसाई19601961
32वी.बी. वर्लिकर19611962
33एनएन शाह19621963
34ईए बंदूकवाला19631964
35बीपी दिवगी19641965
36एम. माधवन19651966
37एस.आर. पाटकर19661967
38जे. लियोन डिसूजा19671968
39आरएन कुलकर्णी19681969
40जेके जोशी19691970
41एसजी पटेल19701971
42हेमचंद्र गुप्ते19711972शिवसेना
43आरके गनात्रा19721973
44सुधीर जोशी19731974शिवसेना
45बी.के. बोमन-बेहराम19741975
46एन.डी. मेहता19751976
47मनोहर जोशी19761977शिवसेना
48मुरली देवड़ा19771978भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
49वामनराव महादिक19781978शिवसेना
50आर.के. चिम्बुलकर19781980
51बाबूराव एच. शेटे19801981
52एयू मेमन19811982
53पीएस पाई19821983
54एमएच बेदी19831984
55छगन भुजबल19851986शिवसेना
56दत्ताजी नलवाडे19861987
57रमेश प्रभु19871988
58सीएस पडवाल19881989
59शरद एन. आचार्य19891990
-55छगन भुजबल19901991
60दिवाकर रावते19911992
61चंद्रकांत हांडोरे19921993भारतीय रिपब्लिकन पार्टी
62आर.आर. सिंह19931994भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
63निर्मला सामंत प्रभावलकर19941995
64आरटी कदम19951996
65मिलिंद वैद्य19961997शिवसेना
66विशाखा राउत19971998
67नंदू सतम19981999
68हरेश्वर पाटिल29 अप्रैल 19995 मार्च 2002
69 महादेव देवले6 मार्च 200217 फरवरी 2005
70 दत्ता दलवी18 फ़रवरी 20059 मार्च 2007
71 शुभा राउल10 मार्च 200730 नवंबर 2009
72 श्रद्धा जाधव1 दिसंबर 20098 मार्च 2012
73 सुनील प्रभु9 मार्च 20128 सितंबर 2014
74 स्नेहल अंबेकर9 सितंबर 20148 मार्च 2017
75 विश्वनाथ महादेश्वर9 मार्च 201721 नवंबर 2019
76 किशोरी पेडनेकर22 नवंबर 20198 मार्च 2022

(यह भी पढ़ें- बालासाहब ठाकरे के उदय का केंद्र रही है BMC)