Nishikant Dubey VIDEO: गोड्डा से बीजेपी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे और संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर जॉर्ज सोरेस से संबंधों पर सवाल उठाते हुए उन्हें देशद्रोही बताया था। इसके बाद से कांग्रेस बीजेपी और इन सांसदों पर आक्रामक है। कांग्रेस के सांसद से लेकर यूथ विंग तक अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आज NSUI के कार्यकर्ता निशिकांत दुबे के घर पर पहुंच गए।
NSUI के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा सांसद के घऱ पर पहुंचकर उन्हें गुलाब का फूल दिया। दूसरी ओर संसद के लिए निकल रहे निशिकांत दुबे ने उन कार्यकर्ताओं का न केवल स्वागत किया, बल्कि उन्हें लड्डू भी खिलाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सांसद बोले- कल आओगे तो नाश्ता भी कराएंगे
संसद जाने के लिए अपने घर से निकल रहे निशिकांत दुबे ने उनके घर पहुंचे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का न केवल स्वागत किया बल्कि लड्डू खिलाने के बाद उन्हें कल फिर आने का न्योता भी दिया। निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर कल फिर एनएसयूआई के कार्यकर्ता आते हैं, तो वे उन्हें नाश्ता भी करवाएंगे।
लोकसभा में संभल को लेकर संग्राम
NSUI से इन्हें बीजेपी में लाऊंगा
निशिकांत दुबे ने पीटीआई से बातचीत में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को लेकर यह भी कहा कि ये लोग भ्रमित हैं। वे किसी के बहकावे में आकर यहां आ गए हैं। वे अच्छे लोग हैं, इसलिए मैंने उन्हें मिठाई खिलाई। इस दौरान उन्होंने इशारों में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला।
जब ओम बिरला से मिले राहुल गांधी तो क्या हुई बात?
निशिकांत दुबे ने कहा है कि आज वे NSUI में हैं… कल वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बन जाएंगे। मैं उन्हें युवा मोर्चा में लाऊंगा, उन्हें लगेगा कि वे एनएसयूआई में खाली पेट काम कर रहे हैं लेकिन युवा मोर्चा में उन्हें मिठाई, प्यार और स्नेह मिल रहा है।
ओम बिरला से मिले थे राहुल गांधी
बता दें कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लेकर निशिकांत दुबे और संबित पात्रा के बयानों पर काफी हंगामा मचा हुआ है। बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मिले थे। उन्होंने कांग्रेस सांसदों की मांग उठाते हुए कहा था कि उनके खिलाफ संसद में जो अपमानजक बात कही गई हैं, उन्हें संसद की कार्यवाही से हटाया जाए। राहुल गांधी से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।