Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र (Maharashtra) पहुंच चुकी है। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लोगों से मिल रहे हैं। रविवार (13 नवंबर, 2022) को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले कलामनुरी (Kalamnuri Hingoli) में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के साथ राहुल गांधी ने ढोल बजाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी के ढोल बजाते वीडियो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। जिसको लेकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने पीएम मोदी का ढोल बजाते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वो बेहतर कर रहे थे।

महाराष्ट्र रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान करीब 250 बड़े साहित्यकारों ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया है। इन्होंने हिंगोली में राहुल गांधी से मुलाक़ात कर अपना समर्थन दिया और एक पत्र भी सौंपा।

महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को शिव सेना (ठाकरे गुट) का पूरा समर्थन मिल रहा है। शनिवार को राहुल गांधी की इस यात्रा में महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए थे। इस दौरान आदित्य राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए नजर आए थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी शनिवार को हिंगोली में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित किया था। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल होने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो सके।

7 सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा के जरिए देश को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है और बीजेपी की विफलताओं को जनता के बीच लाया जा रहा है। कुछ दिन पहले नादेड़ में ही एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आज देश में कई ज्वलंत समस्याएं हैं लेकिन केंद्र सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही है। यह सरकार केवल चार या पांच पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।