आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): खबरों के लिहाज से आज शनिवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। एक तरफ हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता की हत्या हो गई है तो वही शिमला में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर कई राउंड फायरिंग हुई है। हिंसा का दौर तो झारखंड में भी देखने को मिला है जहां पर दो समुदाय एक दूसरे से इसलिए भिड़े क्योंकि होली के जुलूस को लेकर विवाद छिड़ गया था।
वैसे इन घटनाओं के बीच अंतरिक्ष की दुनिया से अच्छी खबर भी सामने आई है। कई महीनों से फंसीं सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए एलन मस्क का ऑपरेशन शुरू हो चुका है। दूसरी तरफ रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी गुड न्यूज है, राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव को पुतिन ने स्वीकार कर लिया है, माना जा रहा है कि सीजफायर पर सहमति बन सकती है। आज की हर बड़ी खबर के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए
भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने गिरिडीह हिंसा पर कहा, “…भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले यह कहा कि झारखंड में कम से कम 30 ऐसी विधानसभाएं हैं जहां पर मतदाता 50 से लेकर 150 प्रतिशत तक बढ़े। यह बढ़ाव बांग्लादेश से आए घुसपैठियों का है… इस कारण होली में ऐसी घटनाएं हो रही हैं
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को उनके आवास पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। इस गोलीबारी में उनका पीएसओ भी घायल हुआ है।
हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, उसके बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।
तमिलनाडु सरकार द्वारा रुपये के चिह्न (₹) की जगह तमिल चिह्न ‘रु’ लगाने पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के साथ भेदभाव किया है। तमिलनाडु को मिलने वाले फंड बंद हो गए हैं। तमिलनाडु के साथ यह भेदभाव खत्म होना चाहिए।”
भरूच के अंकलेश्वर इलाके में एक कबाड़ गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 10 से ज़्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग में करीब 5 कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए।
#WATCH | Gujarat | A fire broke out at a scrap godown situated in the Ankleshwar area of Bharuch. More than 10 fire tenders are present at the spot to control the fire. Around 5 scrap godowns were gutted in a fire. More details awaited. pic.twitter.com/biFjx5wneb
— ANI (@ANI) March 14, 2025
एसएचओ सरमेल सिंह ने कहा, ‘शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने जुल्फान को पुलिस के हवाले कर दिया है। स्वर्ण मंदिर परिसर के अंदर झड़प हुई और दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। एसजीपीसी के कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’
ऋषिकेश में स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, ‘होली आस्था और विश्वास का त्योहार है। 70 देशों के लोगों ने अपने मतभेदों से ऊपर उठकर यहां होली मनाई है। यही होली का सार है।’ होली कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे।
बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने ANI से कहा, ‘मनीष सिसोदिया ने सही कहा है कि दिल्ली ने दस साल तक वो काला रंग देखा है, जिसे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और उनके समूह के सभी लोगों ने फैलाया और दिल्ली को इतना काला कर दिया कि दिल्ली की जनता परेशान हो गई और उन्हें बाहर भेजना पड़ा। यह बिल्कुल तय है कि उन्होंने घोटाले भी किए हैं और जिन्होंने दिल्ली को लूटा है, उन्हें लौटाना पड़ेगा और अब जब इस मामले की आगे जांच होगी तो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के काले सच का काला रंग सामने आएगा और वे बेनकाब होंगे।’
पुलिस ने तेज रफ्तार कार के चालक आरोपी रक्षित रवीश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। रवीश चौरसिया ने अपनी कार से कई दोपहिया वाहन सवारों को टक्कर मार दी थी। इस वजह से एक महिला की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।
रमजान माह के दूसरे जुमे के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संभल स्थित शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की। इस मौके पर मस्जिद के आस-पास पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees offered Friday prayers at Shahi Jama Masjid, Sambhal on the occasion of the second Jumma of Ramzan month. pic.twitter.com/QZgdAaAk1T
— ANI (@ANI) March 14, 2025
संभल में दोपहर 2:30 बजे जुमे की नमाज शुरू होगी। आज जुमे का दिन भी है। प्रशासन ने पहले ही कह दिया था कि 2:30 बजे से पहले ही लोग होली खेल ले ताकि उसके बाद जुमे की नमाज संपन्न कराई जा सके।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपने प्रियजनों के बीच और अपने परिवार के साथ होली मनाने में बहुत मज़ा आ रहा है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमें उत्तरी मुंबई को मुंबई का सबसे अच्छा हिस्सा बनाने के लिए चल रही कई परियोजनाओं में सफलता मिले। आप सभी को होली की शुभकामनाएँ।”
पंजाब के मोगा जिले में शिवसेना नेता मंगत राय उर्फ मंगा की गुरुवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा है।
संभल में होली के मौके पर भारी पुलिसबलों की तैनाती की गई है। संभाल के सीईओ अनुज चौधरी भी गश्त लगा रहे हैं। बता दें कि अनुज चौधरी का होली को लेकर एक बयान काफी वायरल हुआ था, जिस पर विवाद भी हुआ था।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर होली मनाई। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली एकता का संदेश देती है।
होली और जुमा एक ही दिन है, ऐसे में संभल में पुलिस-प्रशासन सतर्क है। संभल पिछले कई महीनो से सुर्खियों में छाया हुआ है। प्रशासन ने साफ कहा है कि दोपहर 2:30 बजे से पहले होली खेल लें, उसके बाद जुमे की नमाज होगी। संभल में मस्जिदों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सज की तैनाती की गई है। वहीं मथुरा और वृंदावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु होली खेलने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। वृंदावन के प्रेम मंदिर में भी भारी भीड़ है और लोग होली खेल रहे हैं। इससे जुड़े वीडियो को देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ के मौके पर कोई भेदभाव नहीं हुआ। जहां धर्म होगा वहीं विजय होगी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के पास समृद्ध परंपरा, होली भेदभाव मिटाता है।
होली की शुभकामनाएं देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “होली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। होली हो या रमज़ान, हर त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं।”
Holi News LIVE: भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, “…रोजा, इफ्तार, ठंडाई और होली एक साथ आ गए हैं। यह भारत की संस्कृति है। सभी को अपने धर्म का पालन करना चाहिए और एक साथ मिलकर जश्न मनाना चाहिए।”
जादवपुर विश्वविद्यालय के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “कुछ लोग वहां उपद्रव कर रहे हैं। वे छात्रों को भड़काकर तनाव पैदा कर रहे हैं… ममता बनर्जी को इस पर ध्यान देना चाहिए…”
Holi News LIVE: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “होली के पावन पर्व पर मैं पूरे प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं… रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और होली का पावन अवसर है। हम सब मिल कर प्रेम और सौहार्द के साथ पूरे प्रदेश में दोनों त्योहारों को मना रहे हैं…”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से सनातन धर्म की सदियों पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की।
Holi News LIVE: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “मैं अपने देश व प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दूंगा… जो भाजपा विरोधी दल हैं मैं उन्हें भी होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं… यह(होली समारोह और जुम्मा की नमाज एकसाथ होना) अनेक बार हुआ है और कहीं कोई तनाव नहीं है…”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, “आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।”
संभल के एसपी केके बिश्नोई ने कहा, “होली के लिए जुलूस निकाले जाएंगे, शहर के सभी हिस्सों में पहले ही होली मनाई जाएगी और लोग दोपहर 2:30 बजे से पहले होली खेलेंगे। उचित पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुझे उम्मीद है कि यह होली सभी के लिए खुशियां लेकर आएगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद शुक्रवार की नमाज (जुम्मे की नमाज) अदा की जाएगी।”
उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु होली खेलने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। वृंदावन के प्रेम मंदिर में भी भारी भीड़ है और लोग होली खेल रहे हैं।
होली और जुमा एक ही दिन पड़ रहा है, ऐसे में संभल में पुलिस-प्रशासन सतर्क है। प्रशासन ने साफ कहा है कि दोपहर 2:30 बजे से पहले होली खेल लें, उसके बाद जुमे की नमाज होगी।
