Highlights उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ के मामले में एक तरफ राज्य सरकार एक्शन ले रही है, तो दूसरी ओर लगातार राजनेता हादसे के पीड़ितों से मिल रहे हैं। आज कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी अलीगढ़ और हाथरस पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात की है। राहुल गांधी ने मांग की है कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को ज्यादा मुआवजा दिया जाए। राहुल गांधी का यह भी कहना है कि पीड़ित बेहद ही गरीब हैं, इसलिए मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए, वरना मुआवजा देने का भी कोई फायदा ही नहीं होगा। बता दें कि हाथरस के भगदड़ कांड में 121 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। दूसरी ओर आज जेल से लोकसभा चुनाव जीते जम्मू कश्मीर के नेता इंजीनियर राशिद और अमतृपाल सिंह लोकसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। अमृतपाल सिंह और इंजीनियर राशिद दोनों को ही कोर्ट से पैरोल मिली है, और शर्तों के साथ उन्हें संसद जाने की अनुमति मिली है।

Live Updates
19:43 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: हिमाचल में 85 सड़कें बंद

आज की ताजा खबर LIVE: हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश होने के बाद 85 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं। मौसम विभाग के शिमला कार्यालय ने बृहस्पतिवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया और शुक्रवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने, कुछ स्थानों पर बिजली गरजने और मंडी, सिरमौर व शिमला जिलों के कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी।

19:38 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: जल्द ही हाथरस जाएगी जांच टीम

आज की ताजा खबर LIVE: हाथरस भगदड़ की घटना की जांच के लिए गठित टीम की आज लखनऊ में बैठक हुई। बैठक के बाद रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “हमने अपने तौर-तरीके तय कर लिए हैं कि हमें क्या करना है। समय कम है, इसलिए हमें तुरंत काम पर लग जाना है…हम बहुत जल्द वहां (हाथरस) जाएंगे…”

19:31 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: आबादी के 30-50 मीटर में पेट्रोल पंप के लिए सुरक्षा उपाय बनाए PSO- गोयल

आज की ताजा खबर LIVE: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आबादी वाले क्षेत्रों के 30-50 मीटर के दायरे में पेट्रोल पंप के संचालन की मंजूरी देने के लिए पीईएसओ को सुरक्षा उपायों का खाका तैयार करने का निर्देश दिया है। पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन’ (पीईएसओ) सरकार के उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) का एक अधीनस्थ कार्यालय है।

19:29 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: जयराम ठाकुर ने किया सुक्खू पर पलटवार

आज की ताजा खबर LIVE: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने विकास के मामले में हमीरपुर को नजरअंदाज करने के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आरोपों पर बृहस्पतिवार को पलटवार किया। ठाकुर ने कहा, ”मुख्यमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान हमीरपुर सहित राज्य के सभी हिस्सों के साथ समान व्यवहार किया गया। हमीरपुर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ माना जाता है। हमीरपुर में आज जो भी विकास दिखाई देता है वह पिछली भाजपा सरकार के कारण ही संभव हुआ है।”

18:39 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: टीम इंडिया संग जश्न मनाने हजारों फैंस पहुंचे मरीन ड्राइव

आज की ताजा खबर LIVE: भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में टीम मरीन ड्राइव पर होगी। टीम इंडिया संग जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों की तादाद में क्रिकेट प्रेम मरीन ड्राइव पर मौजूद हैं।

18:04 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: MNS के पूर्व नेता वसंत मोरे उद्धव गुट में हुए

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पूर्व नेता वसंत मोरे बृहस्पतिवार को शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हो गये। उन्होंने वंचित बहुजन आघाड़ी के टिकट पर पुणे से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मोरे का पार्टी में स्वागत किया।

17:43 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: मिड-डे मील के पैकेट में निकला मरा हुआ सांप

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक आंगनवाड़ी में मध्याह्न भोजन योजना के तहत वितरित किए गए भोजन के पैकेट में कथित तौर पर एक छोटा मरा सांप निकला है, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

17:14 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए आडवाणी

Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: बीजेपी के दिग्गज नेता और देश के पूर्व डिप्टी पीएम एलके आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

17:08 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: भोलेबाबा के वकील बोले- हमारे लोग पुलिस का सहयोग करेंगे

Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: बाबा नारायण हरि उर्फ ​​साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ के वकील एपी सिंह ने कहा- यह घटना दिल दहला देने वाली है और इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारे ही लोगों ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया और उनके सामने ही उनके ही शव बिछ गए। हम चाहते हैं कि न्याय मिले और इस अपराध को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को सजा मिले। हम चाहते हैं कि एसआईटी इसकी जांच करे और हमारे लोग इसमें सहयोग करेंगे।

16:54 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: हेमंत सोरेन ने ली तीसरी बार सीएम पद की शपथ

आज की ताजा खबर LIVE: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस दौरान झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन भी राजभवन पहुंचे और तमाम दूसरे नेता भी वहां पर मौजूद रहे।

16:46 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: हाथरस हादसे को अजय राय ने बताया यूपी के इतिहास की सबसे दुखद घटना

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हाथरस भगदड़ पर कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “यह उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे दुखद और बड़ी घटना है…अधिकांश पीड़ित गरीब परिवारों से थे। पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी गईं…80,000 की अनुमति मांगी गई थी लेकिन 2.5 लाख से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंचे…एडीजी ने कहा कि केवल 40 पुलिसकर्मी मौजूद थे। अस्पताल में भी उचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं…यूपी प्रशासन को घटना के बारे में 2-3 घंटे बाद पता चला…हम देख सकते हैं कि यूपी में किस तरह का जंगल राज चल रहा है। यूपी सरकार में अंदरूनी कलह चल रही है…जब मैं मौके पर पहुंचा तो सीएम वहां मौजूद थे और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उनके साथ नहीं गए, वह सीएम के जाने के बाद मौके पर पहुंचे…इस अंदरूनी कलह के कारण पूरा राज्य पीड़ित है…”

16:14 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई को रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई को रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

Prime Minister Narendra Modi will pay an Official Visit to the Russian Federation and the Republic of Austria on 08-10 July 2024: MEA pic.twitter.com/nnyhgrf0CC

— ANI (@ANI) July 4, 2024

16:04 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: मुख्य सेवादार पर 1 लाख का इनाम घोषित, FIR में बाबा का क्यों नहीं शामिल किया गया नाम?

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हाथरस भगदड़ की घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा कि अब कुल 121 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जब भगदड़ हुई तो छह सेवादार मौके से भाग गए थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

15:39 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर पर 1 लाख रुपये का इनाम

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हाथरस हादसे पर अलीगढ़ के IG शलभ माथुर ने कहा कि जब भगदड़ हुई तो छह सेवादार मौके से भाग गए थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा रहा है। जल्द ही उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा। आईजी ने कहा कि हम इस बात की भी जांच करेंगे कि क्या यह घटना किसी साजिश के तहत हुई है।

15:34 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: हाथरस भगदड़ कांड पर अपनी जिम्मेदारी से भागना चाहती है योगी सरकार- अखिलेश

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हाथरस भगदड़ कांड में साजिश की आशंका जताये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि घटना में षड्यंत्र तो नहीं हो सकता मगर यह साजिश जरूर हो सकती है कि सरकार इस मामले पर अपनी जिम्मेदारी से भागना चाहती है।

15:13 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: आज ही झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हेमंत सोरेन आज शाम पांच बजे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यहां पढ़िए पूरी खबर

14:58 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: पुलिस ने बनाया भोले बाबा के आश्रम का वीडियो

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: यूपी के एक लोकल न्यूज चैनल के अनुसार, मैनपुरी स्थित भोले बाबा के आश्रम की सीओ कुरावली ने खुद वीडियो बनाई है। वह वीडियो बनाकर लौट गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आश्रम की नापतोल हो सकती है। सीओ ने जो वीडियो बनाया है, वह राजस्व टीम को दिया जा सकता है। इसके आधार पर कार्रवाई हो सकती है।

14:55 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: कई राज्यों में चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हम आजाद समाज पार्टी को बड़ा बनाएंगे। हम कई राज्यों में चुनाव लड़े हैं। हम आजाद समाज पार्टी से लोगों को लीडरशिप देंगे।

यहां पढ़िए पूरी खबर

14:31 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: सिर्फ दलितों के वोट चाहते हैं अखिलेश- चंद्रशेखर

Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: भीम आर्मी प्रमुख ने कहा, “…अखिलेश यादव वोट तो वह चाहते थे इन वर्गों के, इसलिए तो उन्होंने संविधान और बाबा साहब सहित तमाम महापुरुषों की बात की… यही बात मैंने 2022 में की थी, वो वोट चाहते हैं लेकिन लीडरशिप नहीं खड़ी होने देना चाहते।”

14:16 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: भगदड़ के बाद कार से भागा सूरजपाल?

Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: एक प्राइवेट न्यूज चैनल पर टेलीकास्ट किए जा रहे सीसीटीवी वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि भोले बाबा भगदड़ के बाद घटनास्थल से भागा…

14:01 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: हाथरस हादसे पर रामगोपाल बोले- हादसा तो हादसा ही होता है

Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: हाथरस हादसे पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, “देखिए हादसा तो हादसा ही होता है, सबरीमाला पर हो गया… हर जगह होता है, होता रहा है…कई बार ऐसी स्थिति बन जारी है, ज्यादा भीड़ हो गई… आस्था इतनी थी भोले बाबा से लोगों को, इतनी ज्यादा भीड़ हो गई… औऱ जब वो चले और पीछे लोग चले… जैसा कहा जा रहा है,  हालांकि अब तो यह जांच का बिंदु है, सरकार इसकी जांच कर रही है.. जांच करने के बाद सारी स्थिति सामने आएगी…ये हादसा है, साजिश नहीं जैसा कुछ लोग कहने लगें… सरकार को SOPs निर्धारित करनी चाहिए कि ऐसे कार्यक्रम हों तो उनमें कितनी भीड़ हो….”

13:53 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने जानकारी दी है कि राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह 7 जुलाई को होगा।

13:40 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद?

Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: यूपी के एक लोकल न्यूज चैनल के अनुसार, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की रात्रि 2.15 बजे निकलने वाली पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई है। इस पदयात्रा में हजारों भक्त उनके दर्शन करते थे। हाथरस सत्संग में हुए हादसे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

13:24 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: हाथरस मसले पर न हो राजनीति- दानिश अंसारी

Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: यूपी की योगी सरकार में मंत्री दानिश अंसारी ने कहा है कि हाथरस जैसी घटनाओं पर राजनीति करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल और घटनास्थल का दौरा किया है। हाथरस में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं… ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और सभी जरूरी कदम उठा रही है

13:22 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: हाथरस जिला अस्पताल में अभी कितने मरीज?

Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: हाथरस जिला अस्पताल के सीएमएस सूर्य प्रकाश ने कहा कि कल तक हमारे पास नौ मरीज थे। अभी सात मरीज हैं औऱ सभी स्टेबल हैं। हमने कुछ मरीजों के सभी टेस्ट करवाए हैं। सभी मरीज महिलाएं हैं।

13:16 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़: हाथरस में घायल महिला कांस्टेबल का बयान

Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: हाथरस में हुए हादसे में घायल हुए महिला कांस्टेबल  शीला मौर्या ने बताया, “मैं मंच के सामने तैनात थी। आयोजन समाप्त होने के बाद वहां बहुत भीड़ थी। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। मैंने कई महिलाओं की मदद की, लेकिन बाद में मैं भी गिर गई और मुझे चोटें आईं। समस्या यह थी कि वहां बहुत भीड़ थी और सभी लोग एक साथ आयोजन स्थल से बाहर निकलने लगे। उस समय मैं केवल लोगों को बचाने की कोशिश कर रही थी। कल सीएम ने मुझसे घटना के बारे में पूछा।”

12:45 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: राहुल गांधी जा सकते हैं हाथरस

हाथरस भगदड़ दुर्घटना पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं। वह वहां जाएंगे और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।

12:34 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: हाथरस हादसे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान

https://platform.twitter.com/widgets.js
12:19 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: झारखंड : राजभवन ने आज दोपहर 12:30 बजे INDIA गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: राजभवन ने आज दोपहर 12:30 बजे INDIA गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता राजभवन जाएंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

12:17 (IST) 4 Jul 2024
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE:

https://platform.twitter.com/widgets.js