यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid) के ठीक सामने बनाए जा रहे पुलिस चौकी का शनिवार को शिलान्यास किया गया। संभल में शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने बनाए जा रहे पुलिस चौकी का शनिवार को शिलान्यास किया गया। इसका नाम ‘सत्यव्रत पुलिस चौकी’ रखा गया है। शिलान्यास कार्यक्रम पूरे विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया।

Manmohan Singh Education Qualification | Manmohan Singh Family Members

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शुक्रवार को दिन से जारी बारिश शनिवार की भोर तक रुक-रुक कर होती रही। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार बारिश से तापमान भी कम हो गया और ठंड भी बढ़ गई। तेज हवाओं से लोग पूरे दिन कांपते रहे। उधर, देश के कई हिस्सों में भी जमकर बारिश हुई। वहीं पारा भी 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। मौसम विभाग ने आज भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

Manmohan Singh Death News LIVE Updates | Manmohan Singh Net Worth

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) के निधन पर राष्ट्रीय शोक के कारण राष्ट्रपति भवन में शनिवार को होने वाली चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी नहीं होगी। यह एक सैन्य परंपरा है। इसमें राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड का एक ग्रुप दूसरे ग्रुप से चार्ज लेता है। यह हर हफ्ते आयोजित की जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। वहीं केसी वेणुगोपाल ने ये भी कहा है कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई है। ये देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान है।

Live Updates

देश-विदेश की अन्य सभी खबरों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

13:02 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News: मोदी कैबिनेट ने पारित किया शोक प्रस्ताव

मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक में पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया गया और एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

12:13 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके घर पहुंची और उनके पार्थिक शरीर के दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अटल ने की थी आलोचना, आहत हो गए थे मनमोहन

12:00 (IST) 27 Dec 2024
Manmohan Singh Death News: पीएम मोदी ने रद्द किया सरकारी कार्यक्रम

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं पीएम मोदी ने आज का स्वामित्व योजना का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

11:22 (IST) 27 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सोनिया गांधी और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के सम्मान में पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत होने वाले कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया। आज दोपहर 12:30 बजे इस योजना के तहत 50 लाख से ज्यादा लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड बांटने थे। यह एक बहुत बड़ा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम था। इसमें करोड़ों लोग हिस्सा ले रहे थे और देश के अलग-अलग हिस्सों के मंत्रियों की मौजूदी होने वाली थी।

10:57 (IST) 27 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अमित शाह और जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी से क्यों नाराज हुए थे मनमोहन सिंह?

10:40 (IST) 27 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम के निधन के चलते उनके घर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस दौरान मनमोहन सिंह के परिजनों से भी बातचीत की।

10:29 (IST) 27 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: नीतीश कुमार ने रद्द की प्रगति यात्रा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम के सम्मान में बड़ा फैसला किया है और आज-कल होने वाली ‘प्रगति यात्रा’ रद्द कर दी है।

09:40 (IST) 27 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: विदेश मंत्री एस जयंशकर ने दी श्रद्धांजलि

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया। पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख हुआ। हालांकि उन्हें भारतीय आर्थिक सुधारों का वास्तुकार माना जाता था, लेकिन वह हमारी विदेश नीति में रणनीतिक सुधारों के लिए भी उतने ही जिम्मेदार थे। उनकी दयालुता और शिष्टाचार को हमेशा याद रखूंगा. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

मनमोहन सिंह के निधन पर वैश्विक नेताओं ने क्या कहा?

09:38 (IST) 27 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक में स्कूल कालेज बंद

बेंगलुरु में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक विधानसभा का झंडा आधा झुका दिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने आज सभी स्कूल कॉलेजों के अवकाश की घोषणा की है।

09:36 (IST) 27 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राष्ट्रीय शोक के चलते झुकाया गया तिरंगा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत सरकार ने आज के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

09:35 (IST) 27 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज होगी मोदी कैबिनेट मीटिंग, पूर्व पीएम को दी जाएगी श्रद्धांजलि

आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 92 साल की उम्र में कल उनका निधन हो गया था।

09:33 (IST) 27 Dec 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मनमोहन सिंह के सम्मान में भारतीय क्रिकेटर्स ने बांहों में पहनी काली पट्टी

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे। मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात को दिल्ली में निधन हो गया।