आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के डोडा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवारवाद ने जम्मू-कश्मीर को खोखला कर दिया। हमने परिवारवादियों के इरादों को चुनौती दी। आतंकवाद अब अंतिम सांसे गिन रहा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव तीन खानदानों और नौजवानों के बीच है। बता दें, आखिरी बार किसी प्रधानमंत्री ने चिनाब घाटी के हिस्से डोडा में 1979 में एक सभा को संबोधित किया था, जब इंदिरा गांधी सत्ता में थीं।

चिनाब घाटी की विधानसभा सीटों पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा। 2014 में जब जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार चुनाव हुए थे, तो भाजपा ने इन छह विधानसभा सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी। 2022 के परिसीमन के बाद डोडा और किश्तवाड़ जिलों से दो नए निर्वाचन क्षेत्र – डोडा पश्चिम और पैडर-नागसेनी – बनाए गए हैं। अब, चिनाब घाटी में आठ सीटें हैं। डोडा पश्चिम और पैडर-नागसेनी के अलावा, अन्य छह सीटें डोडा, भद्रवाह, इंदरवाल, किश्तवाड़, रामबन और बनिहाल हैं। बता दें कि आज तिहाड़ जेल से निकलने का अरविंद केजरीवाल दिल्ली के हनुमान मंदिर पहुंचे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी विवाद पर भी बड़ा बयान दिया है, जिसने नई चर्चा शुरू कर दी है।

Live Updates

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जम्मू में रैली के बाद प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में एक और रैली को संबोधित करेंगे

20:24 (IST) 14 Sep 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: Loc में सेना ने की फायरिंग

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में संदिग्ध आतंकी गतिविधि दिखाई देने के बाद राजौरी में एलओसी पर सेना ने फायरिंग की है। हालांकि इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

19:47 (IST) 14 Sep 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: लखनऊ एयरपोर्ट में यात्री के पास मिले कारतूस

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: लखनऊ एयरपोर्ट पर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यात्री के पास चेकिंग के दौरान कारतूस मिला। जिस शख्स के पास से कारतूस बरामद हुआ है उसका नाम शोएब अहमद है। कारतूस संबंधित कागज ना दिखा पाने के करण सरोजनी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

19:13 (IST) 14 Sep 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मेरठ में गिरी इमारत

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मेरठ में दो मंजिला इमारत के गिरने की वजह से 10 से अधिक लोग के मलबे में दबे होने की आशंका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत बचाव की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। सीएम घायलों को उचित उपचार का निर्देश दिया है।

18:19 (IST) 14 Sep 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सुकांत मजूमदार ने की बम विस्फोट की NIA जांच कराने की मांग

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मध्य कोलकाता में हुए विस्फोट की घटना की गहन जांच का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि घटना से संबंधित सभी संभावित कोणों की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए NIA या किसी अन्य केंद्रीय एजेंसी द्वारा विस्तृत जांच पर विचार करें।

16:47 (IST) 14 Sep 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कुरुक्षेत्र में कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कुरुक्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला और कहा कि लोकसभा में कांग्रेस पार्टी ने झूठे वादे किए थे और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जो भी वादे किए थे, वे कभी पूरे ही नहीं किए गए। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हिमाच में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल सबकुछ महंगे किए और हिमाचल प्रदेश को बर्बाद करके उसका आर्थिक हाल खराब कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों के चलते हिमाचल की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है और सीएम को दिखावा करना पड़ रहा है।

16:06 (IST) 14 Sep 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बीजेपी के दो नेता कांग्रेस में शामिल

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हरियाणा में बीजेपी को दो और बड़े झटके लगे हैं और पूर्व विधायक सुखविंदर मांडी और जयप्रकाश गुप्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सुखविंदर मांडी बाढ़ड़ा से और जयप्रकाश गुप्ता करनाल सीट से विधायक रह चुके हैं। दोनों नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।

12:53 (IST) 14 Sep 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: डोडा में रैली को संबोधित कर रहे पीएम मोदी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जम्मू-कश्मीर के डोडा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला कर दिया।

12:52 (IST) 14 Sep 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ‘ज्ञानवापी ही साक्षात विश्वनाथ हैं’, सीएम योगी बोले- दुर्भाग्य से लोग उसे मस्जिद कह रहे हैं

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव से पहले एक बार फिर से ज्ञानवापी पर बड़ा बयान दिया है। गोरखपुर में हिंदी दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘ज्ञानवापी साक्षात विश्वनाथ ही हैं।’उन्होंने कहा कि इसे मस्जिद कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। भौतिकता ही एकता-अखंडता की बाधा है। ज्ञानवापी को आज लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं।

12:18 (IST) 14 Sep 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पत्नी सुनीता के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे सीएम केजरीवाल

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे हैं। उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया-संजय सिंह समेत तमाम लोग मौजदू हैं। केजरीवाल ने इस दौरान पत्नी के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना की।

10:43 (IST) 14 Sep 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: ‘यह मेरी पसंदीदा जगह’, अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले तीन महीने से ज्यादा समय से स्पेस में फंसे हुए हैं। इस बीच सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए। सुनीता विलियम्स ने कहा कि मुझे स्पेस में रहना पसंद है और यह मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है। इस दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि हमारे बोइंग के स्टारलाइन को वापस धरती पर जाते देखना हमारे लिए काफी दुखद था।

10:39 (IST) 14 Sep 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शनिवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। तड़के शुरू हुए इस मुठभेड़ में चौकस सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को चारों तरफ से घेर लिया और मौके पर ही उनको मार गिराया। यह मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन क्षेत्र के चक टप्पर क्रीरी इलाके समेत दो स्थानों पर हो रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने मीडिया को बताया कि पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर हैं और मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर में जिन तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है, उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस बीच किश्तवाड़ में भी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए हैं। पीटीआई की खबर के मुताबिक शुक्रवार देर रात उत्तरी कश्मीर जिले के पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, तलाशी दल पर आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

10:15 (IST) 14 Sep 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: दिवंगत CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी के आवास पर नेता व अन्य लोग श्रद्धांजलि के लिए पहुंच रहे हैं

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: वसंत कुंज में दिवंगत CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी के आवास पर नेता व अन्य लोग श्रद्धांजलि के लिए पहुंच रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार के लिए तैयारियां की जा रही हैं। CPI(M) नेता वृंदा करात श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंची। कल नई दिल्ली के AIIMS में उनका निधन हुआ।

08:40 (IST) 14 Sep 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अनरुद्ध

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़, नन्दप्रयाग, सोनला व बैराज कुंज मे अवरुद्ध है। सकोट - नन्दप्रयाग के मध्य डायवर्टेड मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। चमोली पुलिस ने यह जानकारी दी।

08:38 (IST) 14 Sep 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: हिंदी दिवस के अवसर अमित शाह ने राष्ट्र को संबोधित किया

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'हिंदी दिवस' के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "...आप हिन्दी के आंदोलन को ध्यान से देखेंगे तो राजगोपालाचारी हों, महात्मा गांधी हों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस हों, लाला लाजपत राय हों, सरदार वल्लभ भाई पटेल हों ये सभी गैर हिन्दी भाषी क्षेत्रों से आते थे...PM मोदी ने नई शिक्षा नीति में 'प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में' को महत्वपूर्ण स्थान देकर स्थानीय भाषाओं को और हिन्दी को एक नया जीवन देने का काम किया है...हिन्दी ही हमारी सब भाषाओं को जोड़ने का काम करती है।"

08:35 (IST) 14 Sep 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अखिलेश यादव के बयान को लेकर प्रोटेस्ट करेगी बीजेपी

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: वहीं कई सालों बाद सत्तारूढ़ भाजपा उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है । पार्टी का युवा मोर्चा शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुतले जलाएगा । यह विरोध उनकी उस टिप्पणी के विरोध में किया जाएगा जिसमें उन्होंने कहा था कि “मठाधीश और माफिया में ज़्यादा अंतर नहीं है।” अखिलेश ने यह टिप्पणी तब की जब एक मीडियाकर्मी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख की आलोचना की है। अखिलेश की टिप्पणी को आदित्यनाथ पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है जो गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी हैं।

08:33 (IST) 14 Sep 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे अमित शाह

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हिंदी के आधिकारिक भाषा बनने के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

08:32 (IST) 14 Sep 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE:डोडा में रैली के बाद पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: जम्मू में रैली के बाद पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में एक और रैली को संबोधित करेंगे। अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले यह उनकी पहली रैली होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को लोगों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि राज्य में तीसरी बार कमल खिलने जा रहा है क्योंकि भाजपा सत्ता में वापसी करने जा रही है। हरियाणा में मतदान 5 अक्टूबर को होगा जबकि मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

08:31 (IST) 14 Sep 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी डोडा में जनसभा को करेंगे संबोधित

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आखिरी बार किसी प्रधानमंत्री ने चिनाब घाटी के हिस्से डोडा में 1979 में एक सभा को संबोधित किया था, जब इंदिरा गांधी सत्ता में थीं। चिनाब घाटी की विधानसभा सीटों पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा। 2014 में जब जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार चुनाव हुए थे, तो भाजपा ने इन छह विधानसभा सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी। 2022 के परिसीमन के बाद डोडा और किश्तवाड़ जिलों से दो नए निर्वाचन क्षेत्र – डोडा पश्चिम और पैडर-नागसेनी – बनाए गए हैं। अब, चिनाब घाटी में आठ सीटें हैं। डोडा पश्चिम और पैडर-नागसेनी के अलावा, अन्य छह सीटें डोडा, भद्रवाह, इंदरवाल, किश्तवाड़, रामबन और बनिहाल हैं। सबकी निगाहें प्रधानमंत्री की रैली के संदेश पर रहेंगी।

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जम्मू में रैली के बाद प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में एक और रैली को संबोधित करेंगे। अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले यह उनकी पहली रैली होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को लोगों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की। ​​