झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा कि कुछ दिन पहले मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया और मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली। हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद हमारे गठबंधन ने यह फैसला लिया और हमने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
अन्य बड़ी खबरें: हाथरस के सिंकदराराऊ इलाके में चल रहे सत्संग कार्यक्रम में मची भगदड़ के बाद 121 लोगों की मौत हो गई है, यह आंकड़ा बढ़ने की संभावाना है। CM योगी ने हाथरस पहुंच कर घटनास्थल का दौरा किया है और घायलों से मुलाकात की है। सत्संग का आयोजन भोले बाबा बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि की ओर से किया जा रहा था। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126 (2), 223 और 238 के तहत ‘मुख्य सेवादार’ कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और धार्मिक आयोजन के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहिए।
IMD Weather Today LIVE: यहां जानें कैसे रहेगा आज का मौसम
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पटियाला हाउस कोर्ट ने काला जठड़ी को मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परोल दी है। उसकी मां का आज निधन हो गया था। कल सोनीपत स्थित उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हाथरस में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उनकी मौत सीने में चोट के कारण खून जमने, दम घुटने और पसलियों में चोट के कारण हुई है। आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लोगों की मौत रक्त जमने, दम घुटने और पसलियों में चोट लगने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि मथुरा, आगरा, पीलीभीत, कासगंज और अलीगढ़ आदि स्थानों के 21 लोगों के शव एस एन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लाए गए और डॉक्टरों की एक टीम ने उनका पोस्टमार्टम किया।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा- कुछ दिन पहले मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया और मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली। हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद हमारे गठबंधन ने यह फैसला लिया और हमने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा। हेमंत सोरेन फिर लेंगे सीएम पद की शपथ।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की है। उनके साथ राज्य के सीएम चंपई सोरेन महागठबंधन के विधायक भी थे। खबर है कि चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया है और आज ही शपथ दिलाने का आग्रह किया है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: चंपई सोरेन राजभवन पहुंच गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वो इस्तीफा दे सकते हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की है। अब वह राजभवन से निकल चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनका झारखंड का सीएम बनना लगभग तय है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन चंपई सोरेन के घर से रवाना हो गए हैं। सीएम चंपई सोरेन के आवास पर जेएमएम और कांग्रेस विधायकों की मीटिंग हुई।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: यूपी की राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने स्टेडियम के सामने खड़ी युवती और उसके भाई पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में दोनों घायल हो गये। परिजनों के मुताबिक, लड़की अपने भाई के साथ मेडिकल कॉलेज जाने के लिए स्टेडियम के पास ऑटोरिक्शा से उतरी थी तभी एक युवक ने दोनों पर तेजाब फेंक दिया।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि JMM में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। चंपई सोरेन उन्हें सीएम पद से हटाने जाने के पार्टी के फैसले से खुश नहीं हैं। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन को झामुमो का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि JMM विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन ने कहा कि वे "अपमानित" महसूस कर रहे हैं। हालांकि, पार्टी ने आगे बढ़कर हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता घोषित कर दिया। चंपई सोरेन आज शाम राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
एकट्रेस और सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कॉन्स्टेबल का बेंगलुरु ट्रांसफर होने की खबरें वायरल हो गई थीं। अब CISF ने सामने से आकर उन दावों का खंडन किया है। जोर देकर कहा गया है कि अभी भी जांच जारी है और किसी भी तरह की नियुक्ति नहीं की गई है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह के मामा सुखचैन सिंह ने कहा- हमें सोशल मीडिया से पता चला कि सरकार उन्हें 5 जुलाई को शपथ दिलवाने जा रही है। हम चाहते थे कि उनका शपथ ग्रहण समारोह तब होता जब अन्य सांसद शपथ ले रहे होते। लेकिन देर आए दुरुस्त आए... हम प्रशासन से बात करेंगे कि जब वह संसद में शपथ लें तो परिवार मौजूद रहे... उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली सरकार को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। एनएसए को हटाया जाना चाहिए और उन्हें लोगों की सेवा करने का मौका दिया जाना चाहिए।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने हाथरस पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील है जिसने आयोजकों को यह अनुमति दी...कार्यक्रम की अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और आयोजकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए...मृतक के परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए और घायलों को 25 लाख रुपये दिए जाने चाहिए...
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी एवं अन्य को यहां राजभवन के बाहर 14 जुलाई को चार घंटे तक शांतिपूर्ण धरना देने की अनुमति दे दी। नंदीग्राम से भाजपा विधायक अधिकारी ने उच्च न्यायालय से विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं पर चुनाव बाद कथित हिंसा के विरोध में राजभवन के बाहर उसी स्थान पर धरना देने की अनुमति देने की प्रार्थना की थी जहां तृणमूल कांग्रेस ने अक्टूबर, 2023 में प्रदर्शन किया था। न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने इस शर्त के साथ 14 जुलाई को चार घंटे के लिए अधिकतम 300 लोगों को धरने की इजाजत दी कि यह पूर्णत: शांतिपूर्ण होना चाहिए तथा वहां कोई भी व्यक्ति किसी आग्नेयास्त्र के साथ नहीं पहुंचेगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मणिपुर की स्थिति पर राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर बड़ा निशाना साधा। उनकी तरफ से कहा गया कि विपक्ष ने आग में घी डालने का काम किया है। ऐसी स्थिति में राजनीति से ऊपर उठकर काम करना ज्यादा जरूरी रहता है।
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज रात तक इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन की एक बार फिर ताजपोशी संभव है। जब से सोरेन को जमानत मिली है, इस बात की संभावना बढ़ चुकी है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। दिल्ली कुछ दिनों से अत्यधिक उमस की चपेट में थी। मौसम विभाग ने तीन बजे जारी अपनी अधिसूचना में कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भारी वर्षा हो सकती है, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज संसद में मणिपुर पर भी बयान दिया। उनके बयान के बाद कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज राज्यसभा में मणिपुर पर जो कहा, वह वास्तविकता से अलग है...फरवरी 2022 में, भाजपा और उसके सहयोगियों ने (मणिपुर में) 2/3 से अधिक वोट हासिल किए...15 महीने के भीतर, मणिपुर जलने लगा। यह अंदर ही अंदर रची गई साजिश है...पीएम आज तक मणिपुर नहीं गए हैं। उन्होंने आज से पहले एक शब्द भी नहीं कहा था। आज उन्हें बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा। राष्ट्रपति के अभिभाषण में मणिपुर का ज्यादा जिक्र नहीं था। 1 जुलाई को इनर मणिपुर के सांसद बिमोल अकोईजाम ने भी व्यक्त किया कि मणिपुर का उल्लेख नहीं किया गया है...यह क्या पाखंड है? जब विपक्ष ने वॉकआउट किया तो विपक्ष के नेता को पीएम द्वारा बार-बार बोले जा रहे झूठ का खंडन करने का अवसर नहीं दिया गया। जब विपक्ष ने वॉकआउट किया, तो पीएम ने मणिपुर के बारे में कुछ शब्द कहे। उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए, वे वास्तविकता से अलग थे...आज भी मणिपुर के लोग पूछ रहे हैं कि पीएम मणिपुर का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं...यह पाखंड है।
असम की जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को चार दिन की परोल दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह पांच जुलाई को सांसद के रूप में शपथ लेगा। अमृतपाल सिंह हाल में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब की खंडूर साहिब लोकसभा सीट पर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी 1.97 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में NSA के तहत बंद है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: पीएम मोदी ने राज्यसभा में मणिपुर का जिक्र किया और कहा कि वहां हिंसा की घटनाएं कम हो रही हैं। हालात को सुधारने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: पीएम मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर कहा कि इसे लेकर विपक्ष राजनीति कर रहा है। हम नौजवानों को धोखा देने वालों को नहीं छोड़ेंगे।
विपक्ष के राज्यसभा से वॉकआउट पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम इसलिए वॉकआउट कर गए क्योंकि प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने सदन को कुछ गलत बातें बताईं। झूठ बोलना और सच्चाई से परे बातें कहना उनकी आदत है।"
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch | On the Opposition's walkout from Rajya Sabha, Congress leader and LoP in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge says, "We walked out because the PM was addressing the House on the President's address and told some wrong things to the House. It's his habit to lie and say things… pic.twitter.com/K3ckOaWnbL
— ANI (@ANI) July 3, 2024
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर यह चुनाव संविधान को बचाने के लिए था, तो देश की जनता ने हमें इसके लिए चुना।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: पीएम मोदी का राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संबोधन जारी है। इस दौरान विपक्ष के सांसदों ने वॉकआउट कर दिया है। यानी पीएम के भाषण के बीच ही वह उठ कर चले गए हैं। इसपर सभापति जगदीप धनकड़ ने कहा कि ऐसा होना बेहद दुखद है और यह संविधान के खिलाफ है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगले पांच साल बुनियादी सुविधाओं के खिलाफ लड़ाई के लिए हैं। यह देश अगले पांच वर्षों में गरीबी के खिलाफ विजयी होगा और मैं यह पिछले 10 वर्षों के अनुभव के आधार पर कह रहा हूं। जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, तो इसका प्रभाव जीवन के हर क्षेत्र पर होगा।"
#watch | Speaking in Rajya Sabha, PM Modi says, "The next five years are to ensure saturation of basic facilities and for the fight against poverty. This country will emerge victorious against poverty in the next five years, and I am saying this based on the experience of the… pic.twitter.com/JntSGUs9id— ANI (@ANI) July 3, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.jsPrime Minister Narendra Modi speaks in the Rajya Sabha on the Motion of Thanks to the President's Address. pic.twitter.com/jk8cRXjzzJ
— ANI (@ANI) July 3, 2024
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायलों से मुलाकात की।
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath meets the injured in the stampede incident, at Hathras government hospital121 people lost their lives in a stampede during a religious event in Hathras yesterday pic.twitter.com/mDpTLBxpL2
— ANI (@ANI) July 3, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch | Delhi BJP leaders hold protest against Congress MP & LoP Lok Sabha Rahul Gandhi over his remarks on Hindus pic.twitter.com/exaWKl8M0L
— ANI (@ANI) July 3, 2024
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हेमंत सोरेन की एंट्री बतौर मुख्यमंत्री हो सकती है। यह अटकलें चंपई सरकार के एक कार्यक्रम के रद्द होने के बाद तेज हो गई हैं।