आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: लोकसभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में मनरेगा योजना का नाम बदलने और उसमें नए नियम जोड़ने के लिए संसद में वीबी जी राम जी विधेयक पेश किया था। इसको लेकर काफी विरोध हुआ था। आज इस बिल के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरने वाली है। कांग्रेस पार्टी इस बिल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। वहीं आज इस विधेयक को लोकसभा की कार्यवाही में चर्चा के लिए लिस्ट किया गया है।
दूसरी ओर दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए चिंता का सबब बन गया है। इसको लेकर दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 दिसंबर को तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित गोल्डन टेंपल में दर्शन और आरती में शामिल होंगी। इसके बाद वह शीतकालीन प्रवास के लिए सिकंदराबाद के बोलारम स्थित निलयम पहुंचेंगी। देश-विदेश की अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें jansatta.com
यह भी पढ़ें: क्या मनरेगा की वजह से खेती के लिए कम हुए मजदूर? आंकड़ों से समझिए पूरी सच्चाई
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: संजय जायसवाल ने बोला कांग्रेस पर हमला
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भारत की हार का सपना देखा है, और यह उनके कार्यों में स्पष्ट रूप से झलकता है। पाकिस्तानी हवाई अड्डों को कैसे उड़ाया गया, यह सभी जानते हैं। राहुल गांधी भारत की जीत से बहुत नाराज दिखते हैं। उन्हें अपनी सोच बदलने की जरूरत है। वे भूल जाते हैं कि वे भारत के नागरिक हैं। एमजीएनआरईजीए विवाद पर उन्होंने कहा कि जब इसका नाम 8 बार बदला गया तब किसी ने कोई आपत्ति नहीं उठाई। आजीविका मिशन को भी इस योजना में शामिल किया गया है... इसके बारे में अफवाहें फैलाना सही नहीं है। यह योजना निश्चित रूप से पारित होगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बदले की कार्रवाई है नेशनल हेराल्ड केस - खड़ग
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस एक बदले की कार्रवाई के तहत किया गया था। यहा साफ तौर पर राजनीतिक बदले वाली कार्रवाई थी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: इंडिगो मामले में आज मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव
संसद का शीतकालीन सत्र के तहत आज कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के मामले पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मंदिर में दीपक जलाने के विवाद पर आया सिकंदर दरगाह के सचिव का बयान
कार्तिकई दीपम विवाद पर तिरुपरनकुंड्रम सिकंदर दरगाह के सचिव आरिफ खान ने कहा कि वे पूछ रहे हैं कि तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित मंदिर के क्षेत्र में दीपक क्यों नहीं जलाया जाना चाहिए, और इसे विशेष रूप से दरगाह परिसर में ही क्यों जलाया जाना चाहिए। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उस स्थान पर पारंपरिक रूप से दीपक जलाए जाते रहे हैं। पारंपरिक रूप से, दीपक केवल उची पिल्लैयार मंदिर में ही जलाया जाता रहा है। पहले के अदालती आदेशों में इसे दीपस्तून (दीपक स्तंभ) के रूप में वर्णित नहीं किया गया था।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम बिल पेश करेंगे केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह
संसद का शीतकालीन सत्र के तहत आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह आज लोकसभा में भारत के परिवर्तन हेतु परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन एवं विकास विधेयक, 2025 को पेश करेंगे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सुप्रीम कोर्ट आज करेगा प्रदूषण पर सुनवाई
दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों मे इस समय पॉल्यूशन के कारण हाल बेहाल हो गया है। इस मामले में कई याचिकाएं लगाई गईं है। इन्हीं याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
