दिल्ली-एनसीआर में इस समय भीषण गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। दोपहर तक अधिकतम तापमान 41°C के करीब पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास बना हुआ है। आसमान पूरी तरह साफ है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लू चलने की आशंका बरकरार है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

उत्तरी भारत के अन्य हिस्सों, जैसे राजस्थान और पंजाब में कई जगह तापमान 44°C तक पहुंच गया है, जिससे इन क्षेत्रों में भी गर्मी की तीव्रता बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 12 जून तक दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क और गर्म ही बना रहेगा।

वहीं दूसरी ओर, महाराष्ट्र के मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में हल्की मॉनसूनी बारिश हो रही है, जिससे मौसम कुछ हद तक राहत देने वाला बना हुआ है। यहां दिन का तापमान 30°C से 33°C के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जबकि रात का तापमान लगभग 28°C के आसपास बना रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों—असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा—में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी है। इससे तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है और मौसम अपेक्षाकृत सुखद बना हुआ है। हालांकि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी अभी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Live Updates

Aaj Ka Mausam LIVE: मौसम की अन्य खबरों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग के साथ…

15:36 (IST) 7 Jun 2025
मुंबई में हुई बारिश

मुंबई में शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है।

13:59 (IST) 7 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: अगले 4-5 दिनों में बढ़ेगा तापमान

IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, “वर्तमान में तापमान सामान्य या सामान्य से कम है, अगले 4-5 दिनों में धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त, उत्तर पश्चिम भारत में विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना है, यह लू 9 जून को आ सकती है। दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 10 जून को लू चलने की संभावना है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी वर्षा हो सकती है… दिल्ली में हमारे पास लू के बारे में कोई चेतावनी नहीं है हालाँकि, अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।”

13:56 (IST) 7 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: गर्म रहा बाड़मेर, 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

आईएमडी के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने कहा, “बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। साथ ही, कई इलाकों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, खासकर सीमावर्ती संभागों और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में। 8, 9 और 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है।”

12:27 (IST) 7 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: रांची समेत झारखंड के कई शहरों में आंधी-बारिश का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची समेत खुंटी, धनबाद, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, लोहरदगा, साहिबगंज आदि शहरों में आज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

12:04 (IST) 7 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: दिल्ली और आसपास के शहरों में 10 जून तक चलेंगी तेज सतही हवाएं

देश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में 8 से 10 जून तक तेज सतही हवाएं चलेंगी। इससे गर्मी और बढ़ेगी।

11:35 (IST) 7 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में चटक धूप के कारण तापमान में वृद्धि

उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादलों की हल्की लुकाछिपी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में तेज गर्मी बनी रहेगी और बारिश की संभावना नहीं है। खासकर मैदानी इलाकों में चटक धूप के कारण तापमान में वृद्धि की संभावना है।

10:44 (IST) 7 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: सिरसा और रोहतक में तापमान 40 डिग्री से ऊपर

हरियाणा के सिरसा और रोहतक में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इससे वहां गर्मी और तेज हो गई है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

09:46 (IST) 7 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: एमपी के 20 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा समेत करीब 20 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति अगले दो-तीन तक रह सकती है।

08:52 (IST) 7 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: पूर्वी यूपी में कुछ दिनों के बाद फिर बारिश होगी

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश का नया दौर शुरू होगा। हालांकि अभी कुछ दिन तक गर्मी जारी रहेगी।

08:15 (IST) 7 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: यूपी के अधिकतर हिस्सों में आज तेज धूप और लू वाले हालात रहेंगे

उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज धूप और लू की स्थिति बनी रहेगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी।

07:26 (IST) 7 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा

बिहार में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप बना रहेगा। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान 38°C से 41°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C से 30°C के बीच रहेगा।

15:58 (IST) 6 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: कितना रहेगा दिल्ली का तापमान?

IMD ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच शाम 5:30 बजे आर्द्रता का स्तर 38 प्रतिशत था। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

14:55 (IST) 6 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के मौसम की बात करें तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम और ज्यादा गर्म हो सकता है। IMD ने बताया कि 6 जून से ज्यादातर भागों में आंधी-बारिश में कमी आ सकती है। हालांकि जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान भी जताया गया है।

13:25 (IST) 6 Jun 2025
Weather Forecast LIVE: सिक्किम में जारी है पर्यटकों के रेस्क्यू का काम

उत्तरी सिक्किम में चटेन में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए अभियान जारी है। दिन की पहली उड़ान MI 41 और MI 39 हेलीकॉप्टर शामिल हैं, आज सुबह पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से चटेन के लिए रवाना हुए। हेलीकॉप्टर प्रभावित क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों के लिए जरूरी आपूर्ति ले जा रहे हैं। अपनी वापसी पर हेलीकॉप्टर चटेन से फंसे हुए व्यक्तियों को निकालने में सहायता करेंगे।

12:16 (IST) 6 Jun 2025
Weather Forecast Uttarakhand LIVE: उत्तराखंड के मौसम को लेकर भी आया IMD का पूर्वानुमान

IMD के मुताबिक उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गुरुवार को चटक धूप खिली रही हालांकि इस दौरान बादल भी मंडराते रहे।

12:15 (IST) 6 Jun 2025
Weather Forecast UP LIVE: यूपी में सताएगी गर्मी

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। IMD के अनुसार, प्रदेश में 6 जून से मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा। न बारिश होगी, न बादल गरजेंगे और न ही तेज हवाएं चलेंगी। आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रह सकता है।

12:13 (IST) 6 Jun 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में गर्मी अब बढ़ने वाली है। IMD के मुताबिक, 12 जून तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 25 डिग्री तक रह सकता है। कुछ इलाकों में पारा 40 डिग्री को भी पार कर सकता है।