सेहतमंद रहने से लेकर वेट लॉस तक के लिए वॉक करने को सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक माना जाता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स हर उम्र के लोगों को रोज कुछ देर पैदल चलने की सलाह देते हैं। इसमें भी खासकर रोज कम से कम 10,000 स्टेप्स चलने को सही माना जाता है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार समय न निकाल पाने के चलते लोग अपने ये स्टेप्स पूरे नहीं कर पाते हैं।
अब, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको एक ऐसा खास तरीका बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप केवल 1,000 कदम चलकर ही अपने 10,000 स्टेप्स पूरे कर सकते हैं। सुनने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस तरीके को सही बताते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
क्या है ये अनोखा तरीका?
बता दें कि कम समय में अपने 10,000 स्टेप्स पूरे करने के लिए आप रेट्रो वॉकिंग (Retro Walking) कर सकते हैं। रेट्रो वॉकिंग के 1,000 स्टेप्स चलना 10,000 स्टेप्स चलने के बराबर माना जाता है।
क्या होती है रेट्रो वॉकिंग?
दरअसल, उल्टा चलने यानी आगे की बजाय पीछे की ओर चलने को रेट्रो वॉकिंग या रिवर्स वॉकिंग कहा जाता है। कई रिसर्च रिपोर्ट्स के नतीजे बताते हैं कि सीधी दिशा में आगे की ओर चलने के मुकाबले पीछे की ओर चलने से आपको कम समय में अधिक फायदे मिलते हैं। ऐसे में इसके 1,000 स्टेप्स भी 10,000 स्टेप्स के बराबर माने जाते हैं।
खासकर वेट लॉस करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए सामान्य वॉकिंग के मुकाबले रेट्रो वॉक करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। नार्मल वॉकिंग करने की तुलना में रेट्रो वॉक करने से मेटाबॉलिज्म ज्यादा बेहतर होता है, जिससे आप कम समय में अधिक कैलोरी बर्न कर पाते हैं और इस तरह आपका वजन बहुत अधिक बढ़ता नहीं है।
इससे अलग भी रेट्रो वॉक के कई फायदे हैं। ऐसे में आप रोज कुछ देर इस तरह चलने को अपनी आदत में शुमार कर सकते हैं।
उम्मीद है ये रेसिपी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Morning Mantra: सर्दी में छूट गया जिम तो न हो परेशान, घर पर ही इन एक्सरसाइज को कर खुद को रखें फिट