मोटापा एक ऐसी समस्या है, जिसका समाधान ढूंढने में आज लाखों लोग लगे हुए हैं। अनहेल्दी खानपान, पूरी नींद ना लेना, भागदौड़ भरी जिंदगी और बेहद खराब लाइफस्टाइल के चलते आज लगभग हर उम्र के लोग बढ़ते बैली फैट से परेशान हैं। ये शर्मिंदगी का कारण तो बनता ही है, इसके अलावा मोटापा अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। बढ़ा हुआ वजन डायबिटीज, फैटी लिवर, ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज के खतरे को कई गुना बढ़ा सकता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना और अधिक जरूरी हो जाता है। अगर आप भी लगातार बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए एक असरदार तरीके की खोज में हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
कैसे पाएं मोटापे से छुटकारा?
बता दें कि जिस तरह खराब खानपान के चलते वजन तेजी से बढ़ने लगता है, ठीक उसी तरह कुछ खास चीजों का सेवन करने से आप इसपर काबू भी पा सकते हैं। इन्हीं खास चीजों में से एक है क्विनोआ (Quinoa)। क्विनोआ का नियमित सेवन तेजी से शरीर पर बढ़ती चर्बी को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। ये रामदाना जैसा दिखने वाला ग्लूटेन फ्री अनाज है, जिसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप इसका दलिया बनाकर खा सकते हैं, क्विनोआ उपमा कई जगहों पर खूब चाव के साथ खाया जाता है, इसके अलावा लोग इस अनाज से खिचड़ी, पुलाव और चीला भी बनाकर खाते हैं।
कैसे करता है असर?
फाइबर
क्विनोआ में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, आपको बता दें कि फाइबर रिच फूड को पचने में अधिक समय लगता है, ये आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास दिलाता है, जिससे आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है, आप कम कैलोरी इंटेक करते हैं और इस तरह आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
प्रोटीन
फाइबर से अलग इस अनाज में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो भी वजन को तेजी से कम करने में आपकी मदद कर सकता है। प्रोटीन से भरपूर चीजों को खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फूड क्रेविंग्स भी कम होती हैं। इस तरह भी क्विनोआ को आहार का हिस्सा बनाने से आप बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं।
कम होता है ग्लाइसेमिक इंडेक्स
इन सब के अलावा क्विनोआ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहद कम होता है। ऐसे में इसे खाने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से नहीं बढ़ता नहीं है, जो वजन घटाने के लिए आवश्यक है। दरअसल, हाई ब्लड शुगर लेवल का स्तर क्रेविंग्स और ओवरईटिंग को बढ़ा सकता है, जिससे वजन बढ़ना लाजमी है। इस तरह भी क्विनोआ का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।