आज के समय में अधिकतर लोग सिटिंग जॉब में 8 से 9 घंटे एक ही जगह बैठे-बैठे बिताते हैं। इसके चलते धीरे-धीरे उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं घेरना शुरू कर देती हैं। इन्हीं में से एक है बढ़ते वजन की समस्या। ऑफिस लाइफ में लंबे वक्त तक एक ही पोज में बैठे रहने के चलते लोगों की कैलोरी बर्न नहीं हो पाती हैं, जिसके चलते उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। वहीं, 8-9 घंटे की शिफ्ट करने के बाद कई बार शख्स इतना थक जाता है कि वह चाहकर भी अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाता है। ऐसे में मोटापे की ये समस्या लगातार बढ़ने लगती है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
इस लेख में हम आपको एक ऐसी खास चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसका सही तरीके से सेवन कर आप बिना किसी एक्सरसाइज और जिम के आसानी से बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
क्या है ये खास चीज?
दरअसल, हम यहां मुनक्के की बात कर रहे हैं। ये किशमिश का दूसरा रूप है, जिसे अंगूर को सूखाकर बनाया जाता है। वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये छोटा सा ड्राई फ्रूट सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। यही वजह है कि आयुर्वेद में लंबे समय से इसका प्रयोग कई रोगों से निजात पाने के लिए किया जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व और मिनिरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है। वहीं, खासकर मोटापे को तीजी से कम करने में भी मुनक्के को बेहद असरदार माना गया है।
कैसे करता है असर?
इस छोटे से ड्राई फ्रूट में डाइटरी सॉल्यूबल फाइबर मौजूद रहता है, जो आपको ओवरईटिंग करने से रोकता है। फाइबर रिच फूड आपको जल्दी भूख नहीं लगने देते हैं, साथ ही मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर पाचन की क्रिया को भी तेज करते हैं। इसके अलावा मुनक्के में लेप्टिन नाम का एक फैट-बर्निंग हार्मोन पाया जाता है, ये भी तेजी से वेट लॉस करने में फायदेमंद साबित होता है। हालांकि, बेहतर नतीजों के लिए इसे सही तरीके से खाना बेहद जरूरी है।
कैसे करें सेवन
तेजी से वजन कम करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भीगे हुए मुनक्के खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए रात के समय 4 से 5 मुनक्के को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन सुबह पानी में फूले हुए मुनक्कों को छानकर अलग कर दें। बचे हुए पानी को खाली पेट पी लें और इसके बाद आप भीगे हुए मुनक्कों को खा सकते हैं। इस तरह खाए गए मुनक्के जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
और भी हैं कई फायदे
वेट लॉस से अलग भीगे हुए मुनक्के खाने से सेहत को और भी कई लाभ मिलते हैं। जैसे-
- आयुर्वेद में पेट की बीमारी, खून की कमी, कमजोरी आदि दूर करने के लिए मुनक्के का सेवन दवा के रूप में किया जाता है।
- मुनक्का आंखों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
- मुनक्का खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से हो पाता है। ये नर्व फंक्शन को सपोर्ट करता है और मसल्स की परफॉर्मेस को बढ़ता है।
- इन सब के अलावा अगर आपको गठिया या ऑस्टियोआर्थराइटिस है, तो इसमें भी मुनक्के का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।