सर्दी में शकरकंद का सेवन सेहत को बेहद फायदा पहुंचाता है। आग में भुनी हुई मसाला और नींबू का तड़का लगाकर तैयार की गई शकरकंद देखते ही उसे खाने का मन करता है। सर्दी में गर्म-गर्म शकरकंद बॉडी को गर्मी देती है और सेहत को कई तरह से फायदा भी पहुंचाती है। शकरकंद को लेकर कुछ लोगों के दिल में ये सवाल रहता है कि इसे खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाती है। चीनी से भरपूर होने के कारण ये वजन को बढ़ाती है। लेकिन सच्चाई ये है कि इसका सेवन करने से ना तो वजन बढ़ता और ना ही ये ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ता है।
पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद के कई नामों से जाना जाता है। स्टार्चयुक्त शकरकंद में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन और खनिज भरपूर मौजूद होता है। 100 ग्राम शकरकंद में 70 प्रतिशत से अधिक पानी होता है। इसमें 28 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.6 ग्राम प्रोटीन और 120 कैलोरी होती है। शकरकंद फाइबर का बेहतरीन स्रोत है।
क्लिनिकल डायटिशियन, GITAM इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (GIMSR) विशाखापत्तनम की डॉक्टर मनसा लक्ष्मी पेंटा ने बताया है कि ये फूड डायबिटीज और मोटापा दोनों को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है। इस सब्जी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ये रोजाना इस्तेमाल होने वाले आलू से कहीं ज्यादा फायदेमंद है। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर इस सब्जी का सेवन वजन को कंट्रोल करता है। आइए जानते हैं कि शकरकंद किस तरह वजन को कंट्रोल करने में असरदार साबित होती है।
शकरकंद कैसे वजन को कंट्रोल करता है:
अक्सर भारत में शकरकंद का उपयोग उपवास के दौरान फास्ट खतम करने के लिए किया जाता है। ये सब्जी कार्बोहाइड्रेट का अच्छे स्रोत हैं और शरीर में कम ग्लाइकोजन के स्तर को फिर से बनाए रखने में मदद करती है। वर्कआउट करने के बाद इस सब्जी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
एक्सरसाइज के दौरान बॉडी में ग्लाइकोजन का लेवन कम हो जाता है ये सब्जी उसकी भरपाई करती है। एक्सरसाइज करने के बाद अगर शकरकंद का सेवन उसकी स्किन के साथ किया जाए तो बॉडी को बेहद फायदे पहुंचते हैं। इस सब्जी में पनीर, दाल या फिर अंडे की तरह ही प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। ये सब्जी शरीर में टूटने में समय लेती है। इसमें पैक्टीन जैसा घुलनशील फाइबर मौजूद होता है जो पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है। इसे खाने के बाद भूख नहीं लगती। भूख पर कंट्रोल करने वाली ये सब्जी वजन को आसानी से कंट्रोल करती है।
शकरकंद का सेवन कैसे करें:
शकरकंद का सेवन आप उसे पानी में उबाल के कर सकते हैं या फिर आग में उसे पकाकर भी कर सकते हैं। इसे अगर छिलके के साथ खाया जाए तो ज्यादा फायदेमंद है वरना आप इसका सेवन छिलका निकाल कर भी कर सकते हैं।