मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर कितनी ज्यादा उत्साहित रहती हैं ये हम सभी जानते हैं। मलाइका फिट रहने के लिए योग करती है जिसके पोज़ अक्सर वो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें कठिन योगा पोज़ करते हुए देखा जाता है। हाल ही में वो सोशल मीडिया पर एक अलग योगा करते हुए दिखी हैं। मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है “शानदार मंडे वर्कआउट” (fantastic Monday workout)। इस वर्कआउट में वो बांस की छड़ी यानि कि डंडा लेकर योगा करती दिख रही हैं।

49 साल की मलाइका खुद को योगा करके फिट और जवान रखती हैं। आप भी मलाइका की तरह लम्बी उम्र तक जवान और खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो योगा कीजिए। कुछ योगा वजन को तेजी से कम करते हैं। वजन कम करने के लिए और बेली फैट को बर्न करने के लिए मलाइका अरोड़ा की तरह आप भी डंडा योगा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये योगा कैसे बैली फेट से निजात दिलाता है।

मलाइका ने कैसे डंडा योगा की मदद से साइड फैट किया कंट्रोल:

49 साल की उम्र में मलाई अरोड़ा अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं। बॉडी फैट को कम करने के लिए हाल ही में उन्होंने डंडे की मदद से योगा किया। इस योगा में उन्होंने अपने हाथों में स्टिक को ऊपर उठाया है और अपने दोनों पैरों को फैलाया हुआ है। उन्होंने इस योगा को करने के लिए पहले एक पैर को ऊपर उठाया और छड़ी को पकड़ते हुए स्क्वाट पोजीशन लेने से पहले पैर को योगा मेट पर वापस रख दिया। इस योगा की मदद से मलाइका अपनी बॉडी के साइड फैट को कम करना चाहती है।

डंडा योगा करने के कौन-कौन से फायदे हैं:

  • पेट की चर्बी कम करने के लिए यह एक शानदार कसरत है, खासकर कमर के आसपास की चर्बी कम करने के लिए ये बेहतरीन एक्सरसाइज है।
  • इसे करने से हाथ, पैर और रीढ़ की मांसपेशियों में काफी खिंचाव होता है।
  • इसे करने से बॉडी पूरी तरह से रिलैक्स रहती है।
  • divayoga.com के अनुसार, दंड योग नाक से सांस लेने के प्रवाह को रेगुलेट करता है। इस आसन को करने से सेहत को बेहद फायदे हैं।