Drinking Water from a Copper Vessel Impact Your Body: बहुत लोग ऐसे है जो तांबे के बर्तन में पानी रखने या तांबे के बर्तन से पानी पीने की देसी परंपरा (desi tradition)में विश्वास करते हैं। लेकिन इस परंपरा में कितनी सच्चाई है? क्या सचमुछ इस बर्तन में पानी पीना फायदेमंद है या सिर्फ ये एक सनक है? हेल्थलाइन के मुताबिक तांबा (copper)एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है और शरीर के विभिन्न आवश्यक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तांबे के बर्तन का पानी पीने से मस्तिष्क और दिल (brain and heart health)की सेहत दुरुस्त रहती है।
शेलफिश, नट्स, बीज, आलू, डार्क चॉकलेट और ऑर्गन मीट जैसे खाद्य पदार्थों में कॉपर की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। इसमें जीवाणुरोधी गुण भी मौजूद होते हैं। तांबे के बर्तन में 48 घंटे से अधिक समय तक पानी भरकर रखने से पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया (harmful bacteria)मर सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने का सेहत पर कैसा असर दिखता है।
तांबे के बर्तन में पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदे: (Health benefits of drinking water in a copper vessel)
आहार विशेषज्ञ गरिमा गोयल (Dietician Garima Goyal)तांबे के बर्तन से पीने के फायदों से सहमत हैं। आयुर्वेद में तांबे के बर्तन से पानी पीने के कौन-कौन से फायदे होते हैं उसपर भी विचार करना जरूरी है। तांबा (Copper)पाचन में सुधार करने में मदद करता है। कब्ज (constipation)और एसिडिटी (acidity)को रोकता है। कॉपर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, इसलिए यह इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। तांबे के बर्तन में रखे पानी में एल्कलाइन (alkaline)होता है इसलिए इसे पीने से शरीर को ठंडक (cools down)भी मिलती है।
प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों का दावा है कि तांबे के बर्तन से पानी पीने से शरीर के तीन दोष वात, पित्त और कफ ठीक हो जाते हैं। ये पानी खाना खाने और पचाने से टॉक्सिन (toxins)बाहर निकलता हैं और शरीर में गर्मी पैदा (creates heat)करता है। कॉपर युक्त एल्कलाइन वाटर(alkaline water)शरीर के एसिड को संतुलित करता है और शरीर को ठंडा भी करता है। गर्मी में इस पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है।
किस समय तांबे के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद है: (At what time is beneficial to drink water in a copper vessel)
विशेषज्ञ के अनुसार तांबे के बर्तन में पानी पीने के सभी स्वास्थ्य लाभों का फायदा उठाने के लिए सबसे उपयुक्त समय सुबह का है। सुबह खाली पेट (empty stomach)इस पानी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। तांबे के बर्तन का पानी पीते समय याद रखें कि कॉपर एक ट्रेस मिनरल (trace mineral)है जिसकी शरीर को कम मात्रा में आवश्यकता होती है।
इसलिए कभी भी इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे कॉपर विषाक्तता (copper toxicity)हो सकती है। हेल्थलाइन के मुताबिक तांबे का अधिक सेवन करने से मतली, उल्टी, पेट में दर्द और दस्त की शिकायत हो सकती है। यहां तक कि इससे लीवर डैमेज और किडनी की बीमारी भी हो सकती है।
